| Wednesday, 17 April 2013 09:50 |
अख़लाक़ अहमद उस्मानी जब भारत के लोग 1919 में महात्मा गांधी समर्थित और मौलाना महमूद हसन, मौलाना मुहम्मद अली जौहर, मौलाना हसरत मोहानी, मौलाना अबुल कलाम आजाद समेत कई मुसलिम नेताओं की अगुआई में हिजाज यानी मक्का और मदीना के पवित्र स्थल ब्रिटेन के हाथों में जाने के डर से खिलाफत आंदोलन चला रहे थे, अब्दुल अजीज इब्न सऊद ब्रिटेन के साथ मिल कर उस्मानिया खिलाफत और स्थानीय कबीलों को मार भगाने के लिए लड़ रहा था। अंग्रेजों के दिए हथियार और आर्थिक मदद से अब्दुल अजीज इब्न सऊद ने वर्तमान सऊदी अरब की स्थापना की और वर्षों से 'वक्फ' यानी 'धर्मार्थ समर्पित सार्वजनिक स्थल' वाले मक्का और मदीना के संयुक्त नाम 'हिजाज' को भी 'सऊदी अरब' कर दिया गया। इस्लाम के पांच फर्जों में अंतिम लेकिन अनिवार्य, हज के लिए श्रद्धालुओं को मक्का और मदीना आना ही होता है। कल तक हिजाज में पूरी इस्लामी बिरादरी की सहमति से कानून चलता था, अब उस पर सऊद और इब्न अब्दुल वहाब के 'अलशेख' परिवार का कब्जा हो चुका था। बाद में 'इख्वान' यानी भाई का झूठा नाम देकर साथ लाए गए बद््दु कबीलों को भी सऊद परिवार ने 1930 के सबीला युद्ध में मार भगाया। 1938 में पेट्रोलियम मिलने के साथ ही सऊदी अरब ऊर्जा क्षेत्र का सरताज बन गया। लेकिन लाख टके का सवाल यही है कि लाल सागर, अरब सागर, अदन और फारस की खाड़ी से घिरे वर्तमान सऊदी अरब की छाती में अब भी क्या दुनिया चलाने जितना तेल बचा है? सोकल, कासोक और कालटैक्स के बाद अमेरिका की मर्जर कंपनी अरेबियन अमेरिकन आॅयल कंपनी यानी 'आरामको' ने व्यवस्थित रूप से 1943 में सऊदी अरब में तेल उत्पादन का कार्य शुरू किया। सैकड़ों तेल कुओं वाले सऊदी अरब को तरल सोने की खान के रूप में 'घावर' तेल कुआं मिला, जो दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक कुआं है। सऊदी अरब पिछले साल नवंबर तक रोजाना 95 लाख बैरल कच्चा तेल उत्पादन करता था। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन 'ओपेक' ने माना है कि सऊदी अरब ने तेल उत्पादन पांच लाख बैरल प्रतिदिन घटा दिया है। दो घटनाओं ने सऊदी अरब के वर्तमान तेल उत्पादन के दावे को लेकर दुनिया के कान खड़े कर दिए हैं। 2011 मेंविकीलीक्स ने एक खुलासा किया। सऊदी अरब सरकार के सौ फीसद स्वामित्व वाली सबसे बड़ी तेल कंपनी आरामको के पूर्व उपाध्यक्ष सादाद अल हुसैनी ने अमेरिकी राजदूत को बताया था कि सऊदी अरब जितना तेल रिजर्व का दावा करता है, लगता है वह उससे चालीस फीसद कम है। दूसरी घटना मैट सिमन्स की पुस्तक 'ट्विलाइट इन डेजर्ट' थी। सऊदी पेट्रोलियम इंजीनियर्स के सर्वे के आकलन की व्याख्या सिमन्स ने पेश करते हुए कहा था कि साल 2004 जितना तेल सऊदी अरब कभी उत्पादित नहीं कर पाएगा। पहले से सतर्क और शक्की मिजाज के अलसऊद परिवार ने 1982 में ही किसी भी बाहरी एजेंसी के साथ तेल संसाधन, उत्पादन और रिजर्व के तथ्यों को साझा करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। हर साल करीब पचीस लाख बाहरी लोग हज करने सऊदी अरब में आते हैं। हज, वर्ष में एक निश्चित समय यानी हिजरी कैलेंडर के आखिरी माह 'जिलहिज्ज' में ही होता है। जिलहिज्ज माह के अलावा बाकी ग्यारह महीनों में पवित्र शहर मक्का और मदीना की यात्रा करने पर उसे 'उमरा' कहा जाता है। हज और उमरा मिला कर साल भर में करीब 1 करोड़ 20 लाख लोग आते हैं। सऊदी अरब की शाही सरकार हज के अलावा बाकी ग्यारह महीने होटल और संसाधन विस्तार के लिए निर्माण कार्य चलाती रहती है ताकि हज उद्योग को 2025 तक 1 करोड़ 70 लाख हाजियों के योग्य बनाया जा सके। लेकिन इसकी कीमत बहुत बड़ी है। पहली तो यह कि मक्का और मदीना समेत कई शहरों में इस्लामी पुरातत्त्व को बेरहमी से ढहा दिया गया, और दूसरी, सादगी से किया जाने वाला हज लगातार महंगा होता जा रहा है। इस्लाम में पांच प्रमुख फर्ज में होने की वजह से हर आम और खास मुसलमान हज पर जाना चाहता है। लेकिन हज पर्यटन का जो खून सऊदी सरकार के मुंह लगा है वह काफी विकृत है। अमीर हाजियों के लिए मक्का में काबा के पास महंगे और लग्जरी होटल; और गरीब हाजियों को मक्का के बाहर छोटे और अस्तव्यस्त सराय में ठहरना होता है। क्यों सऊदी अरब की सरकार भारत समेत हर देश के हाजियों पर भारी-भरकम टैक्स लगाती है लेकिन अनगिनत सरकारी प्रतिनिधिमंडलों में मुफ्त का हज करने वाले हर देश के स्थापित मुसलिम नेताओं और अफसरों को खुश करने में लगी रहती है? http://www.jansatta.com/index.php/component/content/article/20-2009-09-11-07-46-16/42602-2013-04-17-04-21-09 |
Wednesday, April 17, 2013
सऊदी का बुझता चिराग
सऊदी का बुझता चिराग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मैं नास्तिक क्यों हूं# Necessity of Atheism#!Genetics Bharat Teertha
হে মোর চিত্ত, Prey for Humanity!
मनुस्मृति नस्ली राजकाज राजनीति में OBC Trump Card और जयभीम कामरेड
Gorkhaland again?আত্মঘাতী বাঙালি আবার বিভাজন বিপর্যয়ের মুখোমুখি!
हिंदुत्व की राजनीति का मुकाबला हिंदुत्व की राजनीति से नहीं किया जा सकता।
In conversation with Palash Biswas
Palash Biswas On Unique Identity No1.mpg
Save the Universities!
RSS might replace Gandhi with Ambedkar on currency notes!
जैसे जर्मनी में सिर्फ हिटलर को बोलने की आजादी थी,आज सिर्फ मंकी बातों की आजादी है।
#BEEFGATEঅন্ধকার বৃত্তান্তঃ হত্যার রাজনীতি
अलविदा पत्रकारिता,अब कोई प्रतिक्रिया नहीं! पलाश विश्वास
ভালোবাসার মুখ,প্রতিবাদের মুখ মন্দাক্রান্তার পাশে আছি,যে মেয়েটি আজও লিখতে পারছেঃ আমাক ধর্ষণ করবে?
Palash Biswas on BAMCEF UNIFICATION!
THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS ON NEPALI SENTIMENT, GORKHALAND, KUMAON AND GARHWAL ETC.and BAMCEF UNIFICATION!
Published on Mar 19, 2013
The Himalayan Voice
Cambridge, Massachusetts
United States of America
BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7
Published on 10 Mar 2013
ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH.
http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM
http://youtu.be/oLL-n6MrcoM
Download Bengali Fonts to read Bengali
Imminent Massive earthquake in the Himalayas
Palash Biswas on Citizenship Amendment Act
Mr. PALASH BISWAS DELIVERING SPEECH AT BAMCEF PROGRAM AT NAGPUR ON 17 & 18 SEPTEMBER 2003
Sub:- CITIZENSHIP AMENDMENT ACT 2003
http://youtu.be/zGDfsLzxTXo
Tweet Please
THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS BLASTS INDIANS THAT CLAIM BUDDHA WAS BORN IN INDIA
THE HIMALAYAN TALK: INDIAN GOVERNMENT FOOD SECURITY PROGRAM RISKIER
http://youtu.be/NrcmNEjaN8c
The government of India has announced food security program ahead of elections in 2014. We discussed the issue with Palash Biswas in Kolkata today.
http://youtu.be/NrcmNEjaN8c
Ahead of Elections, India's Cabinet Approves Food Security Program
______________________________________________________
By JIM YARDLEY
http://india.blogs.nytimes.com/2013/07/04/indias-cabinet-passes-food-security-law/
THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA
THE HIMALAYAN VOICE: PALASH BISWAS DISCUSSES RAM MANDIR
Published on 10 Apr 2013
Palash Biswas spoke to us from Kolkota and shared his views on Visho Hindu Parashid's programme from tomorrow ( April 11, 2013) to build Ram Mandir in disputed Ayodhya.
http://www.youtube.com/watch?v=77cZuBunAGk
THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE
अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।'
http://youtu.be/j8GXlmSBbbk
THE HIMALAYAN DISASTER: TRANSNATIONAL DISASTER MANAGEMENT MECHANISM A MUST
We talked with Palash Biswas, an editor for Indian Express in Kolkata today also. He urged that there must a transnational disaster management mechanism to avert such scale disaster in the Himalayas.
http://youtu.be/7IzWUpRECJM
THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICAL OF BAMCEF LEADERSHIP
[Palash Biswas, one of the BAMCEF leaders and editors for Indian Express spoke to us from Kolkata today and criticized BAMCEF leadership in New Delhi, which according to him, is messing up with Nepalese indigenous peoples also.
He also flayed MP Jay Narayan Prasad Nishad, who recently offered a Puja in his New Delhi home for Narendra Modi's victory in 2014.]
THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT
THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT
THE HIMALAYAN TALK: PALSH BISWAS FLAYS SOUTH ASIAN GOVERNM
Palash Biswas, lashed out those 1% people in the government in New Delhi for failure of delivery and creating hosts of problems everywhere in South Asia.
http://youtu.be/lD2_V7CB2Is
THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE
अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।'
http://youtu.be/j8GXlmSBbbk


No comments:
Post a Comment