Welcome

Website counter
website hit counter
website hit counters

Monday, July 9, 2012

Fwd: [New post] कथा साहित्य: इस्लाम और औरत



---------- Forwarded message ----------
From: Samyantar <donotreply@wordpress.com>
Date: 2012/7/9
Subject: [New post] कथा साहित्य: इस्लाम और औरत
To: palashbiswaskl@gmail.com


New post on Samyantar

कथा साहित्य: इस्लाम और औरत

by समयांतर डैस्क

गुलशन बानो

अपना खुदा एक औरत: नूर जहीर; पृष्ठ:286; मूल्य : रु. 199 (पेपरबैक); हार्पर कॉलिंस

ISBN 9789350290682

apna-khuda-ek-auratसमीक्ष्य उपन्यास एक ऐसी स्त्री की दास्तान को व्यक्त करता है जो अपने पिता के घर में धार्मिक प्रतिबंधों में पली-बढ़ी है। लड़कियों को आधुनिक शिक्षा तो मिलती है, लेकिन उस शिक्षा को व्यवहार में लाने पर पाबंदी है। धर्म के मामले में तो बिल्कुल नहीं। इस समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस्लाम और शरीयत के हिसाब से अपना जीवन जीते हैं, और कट्टरपंथियों मौलवियों की हर बात को खुदा के हुक्म की तरह मानते हैं। उपन्यास की नायिका आधुनिक शिक्षा धर्म के अनुशासन में पली है। साफिया के पिता उसकी शादी सैयद मुर्तुजा मेहदी अब्बास से यह सोचकर तय करते हैं कि उनकी बेटी—''समझदार और सयानी तो है ही, लेकिन उससे बढ़कर उसकी दीनी तालीम मुकम्मल है वह उसे अल्लाह के बच्चे दीन की तरफ लौटा लाएगी।'' ...आखिर कलाम पाक भी तो यही कहता है कि हर अच्छे मुसलमान का यह फर्ज है कि वह भटकी हुई आत्मा को मुस्तकिल ईमान यानी इस्लाम की ओर वापस लेकर आए। मुझे यकीन है हमारी बेटी ऐसा ही करेगी।''

अब्बास विचारों से बहुत प्रगतिशील है। वह स्त्री-पुरुष, सामंतवादी सोच के दायरे से निकलकर, धार्मिक संकीर्णता की बेडिय़ों को तोड़कर स्त्रियों के हक की बात करता है। समाज में औरतें कभी धर्म के नाम पर ठगी जा रही हैं, कभी किसी रीति-रिवाज के नाम पर तो कभी परंपरा के नाम पर। दुख की बात तो यह है कि इन्हें अपने हकों की जानकारी तक नहीं है। अब्बास कहता है, ''धर्म हमेशा रूपकों, कथाओं द्वारा सिखाया जाता है। हमें उनसे मार्गदर्शन लेकर, समय के अनुसार सामाजिक कानून बनाने चाहिए। मेरा धर्म हमेशा प्रगतिशील रहा है, खास करके औरतों के मामलों में पृ. 248 इसीलिए अब्बास को बेदीन, काफिर समझा जाता है, जिसे रास्ते (अल्लाह के, इस्लाम के) पर ले जाने की जिम्मेदारी साफिया पर है। अब्बास चूंकि विचारों से कम्युनिस्ट है। वह कैसे यह बर्दाश्त करता कि एक स्त्री (जो अब उसकी बीवी है) को पर्दे में कैद किया जा रहा है। वह साफिया को किसी भी धार्मिक, सामाजिक आडंबर का हिस्सा बनने से मना कर देता है और कहता है—''साफिया सुनो, यह दुनिया तुम्हारी है। इसकी पहचान के बगैर तुम इसमें कैसे रह पाओगी? तुम औरत हो और यह कोई लज्जा की बात नहीं है।''

शर्म के पर्दे के नकार के साथ ही साफिया पहली बार स्वयं को एक स्वतंत्र इकाई महसूस करती है। जो अपने निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। उस समाज के सामने स्वतंत्र, जिसे सदा यह भय सताता है कि वह इस्लाम शरीयत के कानून को चुनौती देगी, कहीं इस कारण पुरुष सत्ता और धर्म लुप्त न हो जाए।

अब्बास समाज में गलित, जडि़त मूल्यों के खिलाफ आवाज उठाता है। लेकिन जब अपने ही घर में देखता है कि लड़कियों को गुलाम बनाने के लिए उसी की मां लेडी जीनत खरीद रही है, वह अपना घर छोड़कर अपने इस विरोध को दर्ज कराता है। वह अपने विचारों से किसी भी प्रकार का समझौता करता नजर नहीं आता है, वह जिस बात का विरोधी है उसका पक्ष कभी नहीं लेता चाहे उसके लिए उसे कितनी ही समस्याओं का सामना क्यों न करना पड़े। साफिया पर अब्बास के इस व्यक्तित्व की छाप गहरी होती जाती है। वह भी जीवन को अपने तरीके से जीने के लिए खुद को तैयार करती है। अब्बास के जेल जाने के बाद भी साफिया उसके आदर्शों, विचारों को न केवल संजोए रखती है बल्कि लेडी जीनत के खिलाफ जाकर अपनी बी.ए. की पढ़ाई भी करती है और नकाब नहीं पहनती है। वह नौकरी करती है। इस तरह वह लखनऊ के खानदानी रुतबे वाले घर के खिलाफ खड़ी हो जाती है। अब्बास जिन धार्मिक संकीर्णताओं को तोड़कर ऊपर उठता है, स्त्रियों को समाज में एक पुरुष के बराबर रखने की पैरवी करता है, शरीअत का इस्तेमाल स्त्रियों के हक में करता है, स्त्रियों को पर्दे से निकालने का प्रयास हो या अनमेल विवाह का विरोध कर प्रेरम विवाह की वकालत करना हो तथा साफिया को बार-बार कट्टरपंथियों, मौलवियों, फतवों आदि से न डरने का हौसला देता है। उसका यही हौसला उसे एक मौलवी पर हाथ उठाने का साहस देता है। मौलवी स्कूल की लड़कियों को छुपकर देखता था।

हर धर्म के भीतर कुछ अच्छाइयां होती हैं और उसमें कुछ बातें समय के बदलाव के साथ व्यर्थ पड़ जाती हैं। कुरान शरीफ, जिसमें औरतों को यह हक मिला है कि वह निकाह अपनी मर्जी से करने के लिए स्वतंत्र हैं। किंतु इस स्वतंत्रता को हमेशा ही औरतों से दूर रखा जाता है। अब्बास और साफिया औरतों के इस अधिकार से 'नसीम' (साफिया की शार्गिद) की न केवल पहचान कराते हें बल्कि नसीम अपने इस अधिकार का प्रयोग करते हुए अपने 'दादा' समान दूल्हे से निकाह को ठुकराकर उसी के पोते से प्रेम-विवाह करने में सफल होती है। वास्तव में अब्बास या साफिया किसी धर्म विशेष से घृणा करते नजर नहीं आते बल्कि उस धर्म में आई विकृतियों का विरोध करते हैं। हिंदू औरतों पर भी जुल्म कम नहीं है, पर उनकी सामाजिक रीति-रिवाज को अटल कानून होने का सहारा नहीं है। इसलिए एक राजाराम मोहन राय, सती प्रथा से लड़ सकते हें और जीत सकते हैं। अगर सामाजिक जरूरतों के हिसाब से हिंदू अपना आईना बदल सकते हैं तो एक धर्मनिरपेक्ष, प्रजातांत्रिक देश में वही फायदा मुसलमानों को क्यों नहीं होगा? कानून और मजहब दो अलग चीजें हैं, अलग मुद्दे हैं और उनसे ऐसा ही व्यवहार होना चाहिए। अब्बास स्त्रियों का इतना हिमायती होने के कारण, कट्टरपंथियों की आंख की किरकिरी बना हुआ था। इसी कारण पार्टी के मौकापरस्त लोग नहीं चाहते थे कि मौलवियों को नाराज किया जाए। जिसके चलते अब्बास को पार्टी से मोहभंग हो जाता है। लेकिन साफिया उसे सहारा देकर फिर से नई जगह से शुरुआत करने के लिए राजी कर लेती है। जब भी कोई व्यक्ति समाज में परिवर्तन का प्रयास करता है तो उसे विरोध झेलना पड़ता है। अब्बास के खिलाफ भी विभिन्न फतवे कट्टरपंथियों द्वारा जारी किए गए। जिसके कारण बाद में उसकी हत्या भी कर दी गई।

नूर जहीर ने उपन्यास में जिस मोहभंग को दिखाया है वह वास्तव में सन् 47 के आसपास और उसके बाद मुस्लिमों का एक अलग देश पाकिस्तान बनने की वजह से भारत में रह गए मुस्लिमों को होता है। उन्हें पार्टियों से अपने फायदे के हिसाब से बर्खास्त कर दिया जाता है। वह समाज में तो पहले से ही सशंकित थे। मुस्लिमों को भारत में हर जगह इसी विडंबना से जूझना पड़ रहा था। यही कारण था कि अब्बास के पिता न्यायाधीश सर जाफरी अपनी स्थिति को लेकर बड़े ही असमंजस की स्थिति से गुजरते हुए कहते हैं—आजादी से एक साल पहले उसने मुझसे इसरार किया था कि मैं 'सर' का खिताब लौटा दूं। उसने मुझे समझाना चाहा था कि मेरा अपने लोगों के साथ पहचान बनाना अपने वतन में पैर जमाना जरूरी है ताकि मैं उनके सहारे के बिना खड़ा हो सकूं, जिन्होंने उसे गुलाम बनाया उसे चूस कर खोखला कर दिया'' (पृ. 119) अपने ही देश में यही पहचान का संकट एक अन्य पात्र में दिखाई पड़ता है, ''मुसलमान शक के घेरे में है। आम आदमी हमारा भरोसा नहीं करता, हमारे नेताओं को यह मुल्क अपना नेता नहीं मानता, झूठी-सच्ची कहानियां मुसलमानों के बारे में फैलाई जाती हैं, और उन पर यकीन किया जाता है।'' दरअसल यह सारी कारगुजारियां हिंदू महासभा बहुत पहले से करती चली आ रही थी। आजादी के बाद तो इस बात को वह पुख्ता रूप में स्थापित करने में सफल हो गए। इसीलिए मुस्लिम समाज को और ज्यादा समस्याओं से गुजरना पड़ा।

अब्बास की हत्या के बाद दिल्ली आने पर साफिया की मुलाकात अमृता से होती है जो ऊपर से खुश है, दौलतमंद है, लेकिन अपने पति द्वारा प्रताडि़त की जाती है जिसे वह समाज से छिपाए रखना चाहती है। साफिया के समझाने के कारण उसे नैतिक बल मिलता है और शोषण के खिलाफ अपना स्वर मुखर करती है। स्त्रियां किसी भी धर्म विशेष की क्यों न हों पुरुष सदा उसे एक उपभोग की वस्तु मानता रहा है, उसे अपने पैरों तले रौंदता रहा है, साफिया स्त्री शक्ति को जागृत कर ऐसे पुरुष शासित समाज में अपनी स्वतंत्र पहचान बनाती है। वह अपनी बेटी सितारा में भी वही आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता भरती है, जिससे स्वयं साफिया संचालित है। उसके विवाह का फैसला भी वह उसी पर छोड़ती है वसीम नाम के व्यक्ति से सितारा के साथ के कारण उसमें तब्दीलियां आएंगी, किंतु वसीम कट्टरपंथ का रास्ता नहीं छोड़ता बल्कि विदेशों में जाकर अपराध के रास्ते पर निकल पड़ता है। सितारा को धमकाता रहता है और उसे अपनी हैसियत में रहने देने की सलाह देता है। साफिया का संघर्ष अभी तक अपने स्तर तक सीमित था, लेकिन शाह बानो केस के फैसले के बाद वह शाह बानो का साथ देकर एक बार फिर कट्टरपंथियों को जवाब देती हुई, मृत्यु को प्राप्त होती है। साफिया ने अपने घर से लेकर शाह बानों से मिलने तक एक अदम्य जिजीविषा का प्रमाण दिया है। वह अपने पिता के घर जहां वह केवल एक औरत थी अब्बास के प्रेरित करने के कारण एक इंसान की तरह जीवन जीती है, सारे धार्मिक कर्मकांडों का विरोध करते हुए, अपने लिए अपना रास्ता खुद निकालती है।

Comment    See all comments

Unsubscribe or change your email settings at Manage Subscriptions.

Trouble clicking? Copy and paste this URL into your browser:
http://www.samayantar.com/islam-and-women-a-book-review/



No comments:

मैं नास्तिक क्यों हूं# Necessity of Atheism#!Genetics Bharat Teertha

হে মোর চিত্ত, Prey for Humanity!

मनुस्मृति नस्ली राजकाज राजनीति में OBC Trump Card और जयभीम कामरेड

Gorkhaland again?আত্মঘাতী বাঙালি আবার বিভাজন বিপর্যয়ের মুখোমুখি!

हिंदुत्व की राजनीति का मुकाबला हिंदुत्व की राजनीति से नहीं किया जा सकता।

In conversation with Palash Biswas

Palash Biswas On Unique Identity No1.mpg

Save the Universities!

RSS might replace Gandhi with Ambedkar on currency notes!

जैसे जर्मनी में सिर्फ हिटलर को बोलने की आजादी थी,आज सिर्फ मंकी बातों की आजादी है।

#BEEFGATEঅন্ধকার বৃত্তান্তঃ হত্যার রাজনীতি

अलविदा पत्रकारिता,अब कोई प्रतिक्रिया नहीं! पलाश विश्वास

ভালোবাসার মুখ,প্রতিবাদের মুখ মন্দাক্রান্তার পাশে আছি,যে মেয়েটি আজও লিখতে পারছেঃ আমাক ধর্ষণ করবে?

Palash Biswas on BAMCEF UNIFICATION!

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS ON NEPALI SENTIMENT, GORKHALAND, KUMAON AND GARHWAL ETC.and BAMCEF UNIFICATION! Published on Mar 19, 2013 The Himalayan Voice Cambridge, Massachusetts United States of America

BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Imminent Massive earthquake in the Himalayas

Palash Biswas on Citizenship Amendment Act

Mr. PALASH BISWAS DELIVERING SPEECH AT BAMCEF PROGRAM AT NAGPUR ON 17 & 18 SEPTEMBER 2003 Sub:- CITIZENSHIP AMENDMENT ACT 2003 http://youtu.be/zGDfsLzxTXo

Tweet Please

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS BLASTS INDIANS THAT CLAIM BUDDHA WAS BORN IN INDIA

THE HIMALAYAN TALK: INDIAN GOVERNMENT FOOD SECURITY PROGRAM RISKIER

http://youtu.be/NrcmNEjaN8c The government of India has announced food security program ahead of elections in 2014. We discussed the issue with Palash Biswas in Kolkata today. http://youtu.be/NrcmNEjaN8c Ahead of Elections, India's Cabinet Approves Food Security Program ______________________________________________________ By JIM YARDLEY http://india.blogs.nytimes.com/2013/07/04/indias-cabinet-passes-food-security-law/

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN VOICE: PALASH BISWAS DISCUSSES RAM MANDIR

Published on 10 Apr 2013 Palash Biswas spoke to us from Kolkota and shared his views on Visho Hindu Parashid's programme from tomorrow ( April 11, 2013) to build Ram Mandir in disputed Ayodhya. http://www.youtube.com/watch?v=77cZuBunAGk

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk

THE HIMALAYAN DISASTER: TRANSNATIONAL DISASTER MANAGEMENT MECHANISM A MUST

We talked with Palash Biswas, an editor for Indian Express in Kolkata today also. He urged that there must a transnational disaster management mechanism to avert such scale disaster in the Himalayas. http://youtu.be/7IzWUpRECJM

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICAL OF BAMCEF LEADERSHIP

[Palash Biswas, one of the BAMCEF leaders and editors for Indian Express spoke to us from Kolkata today and criticized BAMCEF leadership in New Delhi, which according to him, is messing up with Nepalese indigenous peoples also. He also flayed MP Jay Narayan Prasad Nishad, who recently offered a Puja in his New Delhi home for Narendra Modi's victory in 2014.]

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALSH BISWAS FLAYS SOUTH ASIAN GOVERNM

Palash Biswas, lashed out those 1% people in the government in New Delhi for failure of delivery and creating hosts of problems everywhere in South Asia. http://youtu.be/lD2_V7CB2Is

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk