Welcome

Website counter
website hit counter
website hit counters

Thursday, July 12, 2012

क्‍या जगह-जगह हुए धमाकों में चिदंबरम की भूमिका थी?

http://mohallalive.com/2012/07/11/a-report-on-supreme-court-direction-to-the-govt-on-fashih-mahmud-case/

संघर्ष

क्‍या जगह-जगह हुए धमाकों में चिदंबरम की भूमिका थी?

11 JULY 2012 NO COMMENT

खुफिया एजेंसियों के फांसे में लोकतंत्र

♦ राजीव यादव


फसीह महमूद


निकहत परवीन (फसीह महमूद की बीवी)

तील सिद्दीकी की खुफिया एजेंसियों द्वारा पुणे की यर्वदा जेल में की गयी हत्या को एक महीने हो गये हैं और 13 मई को सउदी से उठाये गये बाढ़ समेला (दरभंगा) के ही फसीह महमूद के अपहरण को भी दो महीने होने जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में पड़े हैबियस कार्पस पर डेट पर डेट देकर न्यायालय ने भी इस राज्य प्रायोजित आतंकी माहौल में अपनी पक्षधरता को हमारे सामने रख दिया है।

कोर्ट में 9 मई को सरकारी पक्ष ने कहा कि फसीह महमूद सउदी में हैं, जिस पर कोर्ट ने उन्हें 21 दिन में हलफनामा देने के लिए कहा। सवाल एक लोकतांत्रिक राष्ट्र में एक व्यक्ति के जीवन का है। पर हम जानते हैं कि न्यायालय ने यह मोहलत आतंकी खुफिया एजेंसियों को फर्जी सबूत गढ़ने के लिए दिया है। सवाल है कि अगर दो महीने से फसीह महमूद को रखा गया है, तो उसे अब तक भारत क्यों नहीं लाया गया। किस आधार पर सउदी में उसे रखा गया है, और फसीह के परिजनों के बार-बार पूछे जाने पर यह क्यों कहा गया कि सरकार को मालूम नहीं है। यह बात देश के गृह मंत्री पी चिदंबरम ने प्रेस वार्ता में कही थी। अगर भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है, तो उसे सउदी से अपहरण किये गये अपने देश के नागरिक के अपहरणकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। फसीह के खिलाफ अगर कोई सुबूत था, तो उसे उठाने के बाद ही क्यों नहीं पेश किया गया? किसी को भी गिरफ्तार करने के बाद पेश किया जाता है, पर जो किया जा रहा है वह आतंकी राज्य की कार्यनीति है।

निखत परवीन का एक मेल एक लेख के जवाब में जब मिला, तो हमारा हौसला बुलंद हुआ। निखत परवीन फसीह महमूद की पत्नी हैं, पर आज जब उन्होंने मेल किया कि आपको हाल की कुछ और बातें भी याद करनी चाहिए और उन्होंने कतील की जेल में हुई हत्या पर कई सवाल किये, तो ऐसा लगा कि निखत अब सिर्फ अपने शौहर की ही नहीं उन तमाम बेगुनाहों की आवाज बन गयी हैं, जिसे राज्य न्याय से वंचित रखना चाहता है। इशरत जहां की वालदा शमीमा कौशर की बातें और उनका चेहरा हमारे सामने आ गया कि जब भी हमने विभिन्न सम्मेलनों में उन्हें बुलाया तो वो आती हैं, और पिछली बार जब बाटला हाउस की तीसरी बरसी पर आजमगढ़ के संजरपुर में उन्हें बुलाया गया तो वे सिर्फ आयीं ही नहीं बल्कि कई दिनों तक रुक कर और पीड़ित परिवारों के साथ दुख-दर्द साझा किया। जाते-जाते यह भी कहा कि जब भी बताना, हम हर मौके पर मौजूद रहेंगे इस लड़ाई में।

पुणे की जिस यर्वदा जेल में कतील की हत्या की गयी, इसी जेल में गुलामी के दौर में गांधी जी भी थे। 2002 में यहां गांधीवादी मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए संकल्प लिया गया। इसके तहत एक साल का एक कोर्स चलाया जाता है, जिसमें हर कोई अपनी मर्जी से दाखिला ले सकता है। एक सर्वे में पाया गया कि इस अभियान का असर यह रहा कि 94 फीसदी लोग गांधीवादी आदर्शों के प्रति सम्मान का भाव रखने लगे, 77 फीसदी लोग मानने लगे कि दोस्ती से सामाजिक परिवर्तन और 66 फीसदी लोगों ने उन परिवरों से माफी मांगने की इच्छा जाहिर की, जिनके लोगों के साथ उन्होंने हिंसा की थी। पर गांधी के आदर्शों पर चलने वाले इस देश के तंत्र ने कतील की सिर्फ हत्या नहीं की बल्कि एक आदर्श समाज का खाका तैयार करने वाली नस्लों में खौफ का बीजारोपण किया।

निखत बताती हैं कि कतील की चार्जशीट न तो तीन महीने में आयी और न ही 6 महीने में, जो कि कानूनी तौर पर आ जानी चाहिए थी। जब कतील की मौत हुई, तो उस सेल में सिर्फ 2 सुरक्षाकर्मी थे? जबकि तीस होने चाहिए थे। आगे वो मीडिया रिपोर्ट के आधार पर कहती हैं कि कतील का मर्डर दो कैदियों ने किया। जबकि उन दोनों कैदियों की सेल और कतील की स्पेशल सेल में काफी दूरी है, जैसा एक चाय वाले का बयान आया कि चाय देते वक्त उन दो कैदियों का सेल खुला रह गया था तो क्यों उसी वक्त कतील के स्पेशल हाई सिक्‍योरिटी सेल का भी दरवाजा खोल दिया गया था? अगर हां तो यह एक षड्यंत्र था और सवाल उन सुरक्षाकर्मियों का भी है कि जब कतील को मारा जा रहा था तो वे कहां थे? और क्या उन लोगों ने कतील के नाखूनों को भी निकाल दिया था? क्योंकि उसके नाखून गायब थे। सच तो यह है कि उन लोगों ने उसे यातना देकर मार डाला। कतील की मौत से दो दिन पहले उसके भाई को पुलिस वालों ने बताया था कि उन्हें कतील दो-तीन दिनों में घर पर मिलेगा और ठीक दो दिन बाद कतील की मौत की खबर आयी। तो क्या ये पुलिस वाले भविष्यवाणी भी करने लगे हैं? या फिर वो दो दिनों में उसे रिहा करने वाले थे?

निखत बड़ी आशा और व्यवस्थागत खामियों की तकनीकियों को समझाते हुए कहती हैं कि कतील के घर वालों को पांच करोड़ का मुआवजा मिलना चाहिए, जो कि उनका कानूनी हक बनता है। उन तमाम पुलिस एजेंसियों पर मुकदमा करना चाहिए, शायद मुकदमा हार भी जाएं पर जब तक मुकदमा चलेगा वो लोग निलंबित रहेंगे?

बचते-बचाते अब चिदंबरम और सीबीआई भी कहने लगे हैं कि फसीह सउदी में है। एनआईए के डीआईजी ने लिखित रूप में कहा कि फसीह पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। पर सवाल उठता है कि अगर फसीह के 13 मई से सउदी से गायब होने की सूचना तमाम मीडिया माध्यमों और यहां तक कि न्यायालय तक को दी गयी, तो क्या भारतीय राज्य ने उसे खोजने की कोशिश नहीं की? क्या एक लोकतांत्रिक गणतंत्र में राज्य इस जिम्मेदारी से बच सकता है। अगर ऐसा है, तो अब वो क्यों कभी अबू जिंदाल तो कभी उसे तलहा अब्दाली से जोड़ने की फर्जी सूचनाओं को मीडिया माध्यमों से प्रसारित करवा रहा है। जरूरत तो आज इस बात की है कि चिदंबरम से अबू जिंदाल, तलहा अब्दाली, यासीन भटकल और न जाने कौन-कौन के क्या संबंध हैं, इसकी जांच करवायी जाए। क्योंकि…

ह कोई संयोग नहीं है कि जब-जब चिदंबरम टूजी से लेकर दूसरे घोटालों में फंसते नजर आये, तब-तब धमाके हुए। हमें याद रखना चाहिए कि 7 दिसंबर 2010 को दश्वाश्वमेध वाराणसी धमाका, 13 फरवरी 2010 को पुणे जर्मन बेकरी, 17 अप्रैल 2010 को चिन्नास्वामी स्टेडियम, 13 जुलाई 2011 को दादर, ओपेरा और झावेरी हो या फिर 7 सितम्बर 2011 को दिल्ली हाईकोर्ट धमाका, इन सब धमाकों से पहले टूजी को लेकर खूब बहस हो रही थी। पर धमाकों के शोर में यह बहस कमजोर हो गयी। इसे संयोग नहीं माना जा सकता। यह एक राज्य प्रायोजित आतंकी षड्यंत्र था। याद कीजिए जब मुंबई में पिछले साल धमाका हुआ, तो चिदंबरम ने भगवा आतंक का नाम लिया था। भगवा आतंक का नाम लेते ही भाजपा चुप्पी साध गयी। हिंदुत्ववादी आतंकी गुटों की भूमिका को लेकर चिदंबरम ने कहा था कि मैं जानता हूं कि ये लोग बम बनाते ही नहीं हैं, बल्कि फोड़ते भी हैं। हिंदुत्वादी राजनीति द्वारा टूजी घोटाले पर मौन साधते ही चिदंबरम ने भी उन्हें 'बख्श' दिया। याद कीजिए की इसी वक्त टूजी घोटाले में बंद ए राजा ने प्रधानमंत्री और चिदंबरम का भी नाम लिया था।


इन बातों से यह निष्कर्ष निकलता है कि आतंक की यह राजनीति भ्रष्टाचार और मूल मुद्दों से भटकाने के लिए की जा रही है। इसमें खुफिया एजेंसियां सम्मिलित हैं, जो न सिर्फ निर्दोषों को फंसाती हैं बल्कि इन आतंकी वारदातों को भी अंजाम देती हैं, जिससे कि सत्ता पक्ष आराम से अपनी जनविरोधी नीतियों को लागू कर सके।

बहरहाल, निखत कहती हैं कि कहा जा रहा है कि 31 मई के बाद फसीह को उठाया गया। ऐसा इसलिए कि 13 से 31 मई के बीच के वक्त को वे मैनेज कर सकें, पर यह बात किसी से छुपी नहीं है कि उन्हें 13 मई को उठाया गया था। यह बात बड़े आत्मविश्वास के साथ कहते हुए निखत कहती हैं कि इसे प्रमाणित किया जा सकता है। वो कहती हैं कि उन्होंने 19 मई को मुझे और पापा को फोन किया था। वे बहुत परेशान थे, रो-रो कर कह रहे थे कि कि मैंने कुछ नहीं किया, इंशा अल्लाह मैं जल्दी छूट जाऊंगा।

निखत का सवाल लाजमी है कि प्रत्यर्पण संधि के कुछ नियम-कायदे हाते हैं, जिसके मुताबिक उचित दस्तावेज जमा करने चाहिए। सब जानते हैं कि वारंट और रेड कार्नर नोटिस मेरे सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद जारी हुआ और उन्हें उठाया पहले गया था। अब तक फसीह के खिलाफ कोई सुबूत सउदी सरकार को नहीं दिया जा सका है। इसी वजह से उन्हें लाया भी नहीं जा सका है। भारतीय एजेंसियों की गलती छुपाने के लिए, झूठे दस्तावेज तैयार करने के लिए दो महीने का पूरा मौका दिया गया ताकि सउदी को वे दिखाकर फसीह को यहां ला सकें।

पिछले दिनों संचार माध्यमों में आयी खबरों में कहा गया कि फसीह पाकिस्तानी पासपोर्ट पर सउदी गया था। पर मुझे याद है कि जब शाईन बाग दिल्ली में निखत परवीन से मुलाकात हुई, तो उन्होंने बताया था कि किस तरह शादी के बाद वे सउदी गयीं और फसीह भी भारतीय पासपोर्ट पर सउदी गये थे। दरअसल भारतीय एजेंसियां इस पूरे मामले को पाकिस्तान से जोड़कर अपने ऊपर उठ रहे सवालों को पाकिस्तान विरोध पर टिके राष्ट्रवाद के सहारे हल करना चाह रही हैं। जिससे नयी कहानी बनाने में मदद मिल सके। और इन दिनों जो अबू जिंदाल की गिरफ्तारी हुई है, जिसे आतंकवाद के मसले के कई जानकार लोग यासीन भटकल की ही तरह भारतीय एजेंसियों का प्लांटेड आदमी बताते हैं, से उसे जोड़ सकें। फसीह महमूद बैंग्लोर के अंजुमन कालेज में पढ़ते थे और जांच एजेंसियों की थ्योरी अब यह प्लांट करने की कोशिश कर रही है कि यहीं से इनके आतंकवादी लिंक हैं। जो भी हो, पर जांच एजेंसियों की थ्योरी में अगर कोई सच्चाई होती तो वे 13 मई को सउदी से उठाने के बाद ही उसे पेश कर देते। अब जो भी थ्योरी है, वो प्लांटेड है। क्योंकि जिस इंडियन मुजाहिदीन नाम के आतंकी संगठन से जोड़ कर दरभंगा से गिरफ्तारियां की गयीं, वो संगठन ही खुफिया एजेंसियों द्वारा संचालित संगठन है। जिस यासीन भटकल उर्फ शाहरुख, इमरान और न जाने कौन-कौन से नाम हैं उसके, वो दरअसल खुफिया एजेंसियों का प्लांटेड आदमी है। दरभंगा के लोग कहते हैं कि यहां के एसपी विकास वैभव के एनआईए में जाने के बाद से ही इंडियन मुजाहिदीन के नाम पर गिरफ्तारियों का यह सिलसिला शुरू हुआ। दरअसल विकास ने अपने एसपी रहते हुए यहां लोकल पुलिस और खुफिया की मदद से यहां के लोगों को फर्जी तौर से फंसाने का खाका तैयार किया था।

निखत कहती हैं कि बस अब अगली सुनवाई का इंतजार है। देखते हैं, सरकार क्या कहानी पेश करती है?

(राजीव यादव। पीयूसीएल यूपी के प्रदेश संगठन सचिव। आईआईएमसी से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद अपने प्रदेश में चल रहे जनसंघर्षों की रिपोर्टिंग में रम गये। वाम प्रतिबद्धता वाले युवा पत्रकारों के संगठन जेयूसीएस (जर्नलिस्‍ट यूनियन फॉर सिविल सोसाइटी) से भी जुड़े हैं। उनसे rajeev.pucl@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।)


No comments:

मैं नास्तिक क्यों हूं# Necessity of Atheism#!Genetics Bharat Teertha

হে মোর চিত্ত, Prey for Humanity!

मनुस्मृति नस्ली राजकाज राजनीति में OBC Trump Card और जयभीम कामरेड

Gorkhaland again?আত্মঘাতী বাঙালি আবার বিভাজন বিপর্যয়ের মুখোমুখি!

हिंदुत्व की राजनीति का मुकाबला हिंदुत्व की राजनीति से नहीं किया जा सकता।

In conversation with Palash Biswas

Palash Biswas On Unique Identity No1.mpg

Save the Universities!

RSS might replace Gandhi with Ambedkar on currency notes!

जैसे जर्मनी में सिर्फ हिटलर को बोलने की आजादी थी,आज सिर्फ मंकी बातों की आजादी है।

#BEEFGATEঅন্ধকার বৃত্তান্তঃ হত্যার রাজনীতি

अलविदा पत्रकारिता,अब कोई प्रतिक्रिया नहीं! पलाश विश्वास

ভালোবাসার মুখ,প্রতিবাদের মুখ মন্দাক্রান্তার পাশে আছি,যে মেয়েটি আজও লিখতে পারছেঃ আমাক ধর্ষণ করবে?

Palash Biswas on BAMCEF UNIFICATION!

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS ON NEPALI SENTIMENT, GORKHALAND, KUMAON AND GARHWAL ETC.and BAMCEF UNIFICATION! Published on Mar 19, 2013 The Himalayan Voice Cambridge, Massachusetts United States of America

BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Imminent Massive earthquake in the Himalayas

Palash Biswas on Citizenship Amendment Act

Mr. PALASH BISWAS DELIVERING SPEECH AT BAMCEF PROGRAM AT NAGPUR ON 17 & 18 SEPTEMBER 2003 Sub:- CITIZENSHIP AMENDMENT ACT 2003 http://youtu.be/zGDfsLzxTXo

Tweet Please

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS BLASTS INDIANS THAT CLAIM BUDDHA WAS BORN IN INDIA

THE HIMALAYAN TALK: INDIAN GOVERNMENT FOOD SECURITY PROGRAM RISKIER

http://youtu.be/NrcmNEjaN8c The government of India has announced food security program ahead of elections in 2014. We discussed the issue with Palash Biswas in Kolkata today. http://youtu.be/NrcmNEjaN8c Ahead of Elections, India's Cabinet Approves Food Security Program ______________________________________________________ By JIM YARDLEY http://india.blogs.nytimes.com/2013/07/04/indias-cabinet-passes-food-security-law/

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN VOICE: PALASH BISWAS DISCUSSES RAM MANDIR

Published on 10 Apr 2013 Palash Biswas spoke to us from Kolkota and shared his views on Visho Hindu Parashid's programme from tomorrow ( April 11, 2013) to build Ram Mandir in disputed Ayodhya. http://www.youtube.com/watch?v=77cZuBunAGk

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk

THE HIMALAYAN DISASTER: TRANSNATIONAL DISASTER MANAGEMENT MECHANISM A MUST

We talked with Palash Biswas, an editor for Indian Express in Kolkata today also. He urged that there must a transnational disaster management mechanism to avert such scale disaster in the Himalayas. http://youtu.be/7IzWUpRECJM

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICAL OF BAMCEF LEADERSHIP

[Palash Biswas, one of the BAMCEF leaders and editors for Indian Express spoke to us from Kolkata today and criticized BAMCEF leadership in New Delhi, which according to him, is messing up with Nepalese indigenous peoples also. He also flayed MP Jay Narayan Prasad Nishad, who recently offered a Puja in his New Delhi home for Narendra Modi's victory in 2014.]

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALSH BISWAS FLAYS SOUTH ASIAN GOVERNM

Palash Biswas, lashed out those 1% people in the government in New Delhi for failure of delivery and creating hosts of problems everywhere in South Asia. http://youtu.be/lD2_V7CB2Is

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk