| Tuesday, 13 March 2012 20:06 |
देहरादून, 13 मार्च (एजेंसी) उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश से राजनीति में आए उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के समक्ष प्रदेश में विभिन्न धड़ों में बंटी कांग्रेस को एकजुट रखने और अपने विरोधियों पर लगाम कसने की बड़ी चुनौती है। हेमवती नंदन उत्तर प्रदेश के बड़े सियासी शूरमा माने जाते थे, हालांकि 1984 के लोकसभा चुनाव में उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन से हार का सामना करना पड़ा। विजय बहुगुणा का जन्म 28 फरवरी, 1947 को इलाहाबाद में हुआ। उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकालत की। बाद में उन्होंने बंबई उच्च न्यायालय में भी अपनी सेवाएं दीं। बहगुणा फिलहाल कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के उपाध्यक्ष हैं और न्यायाधीश का पद छोड़कर अपने पिता के संरक्षण में राजनीति में आए थे। वह पिछली कांग्रेस सरकार के काल में राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे।
|
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago


No comments:
Post a Comment