डेटलाइन कोलकाता पंद्रह
चोर बागान त्रासदी, 17अक्टूबर, 2026
कृपया अपना कुशल समाचार दें।
#डेटलाइन_कोलकाता
शिवन्या अपनी दादी के साथ इसबार कोलकाता में पूजा देखने गई है। उसकी दादी, भाई पद्योलोचन की पत्नी नमिता जी के भाई दक्षिण कोलकाता में गौड़ीय मठ में संन्यासी हैं।वे वहां अरसे से हैं।जब हम कोलकाता में थे।तभी से। डोडो घर में हमारे साथ हैं। जब से शिवन्या गई है।चिंता लगी है।
दोनों सकुशल हैं। कोलकाता में पूजा के दौरान पहली बार इतनी बड़ी दुर्घटना हुई है। 35 साल के वाम जमाने में किसी पूजा मंडप में ऐसी दुर्घटना नहीं हुई। कांग्रेस जमाने में भी नहीं। अंग्रेजी हुकूमत में भी नहीं। ममता बनर्जी के समय में भी नहीं।
कोलकाता मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कहना है कि वहां अठारह लाशें पहुंचीं। बड़ी संख्या में घायल लोग भी पहुंचे।इमरजेंसी में उनकी चिकित्सा चल रही थी। उनको भर्ती करने के लिए कागजात भी तैयार हो गए थे।
तभी राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय से निर्देश आया कि मरीजों को विकल्प दिया जाए कि अगर वे सरकारी अस्पताल के इलाज से संतुष्ट न हो और अमुक निजी अस्पताल में इलाज कराना चाहे तो सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
https://www.facebook.com/share/p/19tuvRjp49/
ऐसा शायद देश में पहली बार हो रहा कि सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को किसी खास निजी अस्पताल में सरकारी खर्च से इलाज कराने का ऑफर दिया गया।
No comments:
Post a Comment