Welcome

Website counter
website hit counter
website hit counters

Tuesday, September 10, 2013

दंगे की आग में सियासी रोटियां सेंकने में कोई नहीं पीछे

दंगे की आग में सियासी रोटियां सेंकने में कोई नहीं पीछे

Wednesday, 11 September 2013 09:04

अनिल बंसल
नई दिल्ली। मुजफ्फरनगर के सांप्रदायिक दंगों का दोषारोपण भले एक-दूसरे पर कर रहे हों पर हकीकत यह है कि इस आग पर सियासी रोटी सेंकने में किसी ने कसर नहीं छोड़ी। समाजवादी पार्टी के लिए जहां मुसलमान वोटों का ध्रुवीकरण असली मकसद दिखता है वहीं भाजपा भी इस बहाने हिंदुओं के अपने पक्ष में ध्रुवीकरण को लेकर बमबम है। दरअसल कवाल गांव में 27 अगस्त को हुई हिंसा की वारदात सही मायने में तो कानून-व्यवस्था का मुद्दा थी। पुलिस प्रशासन ने सूझबूझ, विवेक और निष्पक्षता से उसी समय कर्तव्य का निर्वाह किया होता तो दंगा भड़कने का सवाल ही नहीं उठता। पर अधिकारी समाजवादी पार्टी के नेताओं के एजंट की तरह काम करते रहे। 
मुलायम सिंह यादव और भाजपा दोनों के मन में एक कसक है। बसपा ने दोनों की जीत के कम से कम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समीकरण बिगाड़े हैं। अतीत में मुसलमान वोट मोटे तौर पर जनता दल और सपा के साथ था, जबकि राम लहर के प्रभाव में हिंदू वोटों पर भाजपा आगे थी। बसपा ने दोनों को इस क्षेत्र में कमजोर कर दिया। मुलायम लाख दावा करें कि सूबे के अल्पसंख्यक उनके साथ हैं पर जानकार मानते हैं कि नरेंद्र मोदी के मैदान में आने पर सूबे के मुसलमान कांग्रेस के साथ लामबंद हो सकते हैं। वजह साफ है कि दिल्ली में सरकार या तो भाजपा की बनेगी या फिर कांग्रेस की। मुलायम के प्रधानमंत्री बनने की संभावना फिलहाल दूर तक नजर नहीं आती। 
अब जरा चुनावी नतीजे भी देख लें। पिछले लोकसभा चुनाव में सूबे की 80 में से एक भी सीट पर मुलायम का मुसलमान उम्मीदवार नहीं जीत पाया था। इसके उलट कांग्रेस ने मुरादाबाद, फैजाबाद और फर्रूखाबाद जैसी उन सीटों पर अपने मुसलमान उम्मीदवार जिताए थे जो अतीत में सपा का गढ़ मानी जाती थीं। मुसलमान उम्मीदवारों की जीत के मामले में बसपा का रिपोर्ट कार्ड सबसे ऊपर था। उसके चार मुसलमान उम्मीदवार चुनाव जीत गए थे। मुलायम को इन नतीजों पर बेशक हैरानी हुई थी। 
यह सही है कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव को सभी तबकों का समर्थन मिला था। नहीं मिलता तो सपा 403 में से 224 सीटें हरगिज न जीत पाती। पर यह भी कटु सत्य है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा के ज्यादातर मुसलमान उम्मीदवार विधानसभा चुनाव हार गए थे। इसके उलट बसपा के ज्यादा मुसलमान उम्मीदवार सफल हुए थे। पश्चिम के मुसलमान नेता कहते हैं कि मुलायम उन्हें मोहरे की तरह इस्तेमाल करते हैं। बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने में जीत की उम्मीद ज्यादा रहती है। वजह- 15 से 20 फीसद तक दलित वोट मिलने की एक तरह से गारंटी होती है। जबकि मुलायम अपने यादव वोट बैंक वाले इलाकों में मुसलमानों को उम्मीदवार नहीं बनाते। उनके टिकट पर चुनाव लड़ने का मतलब है कि अपने बूते जीत सको तो जीतो। विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव ने अजित सिंह के जाट वोट बैंक में भी सेंध लगाने की पुरजोर कोशिश की थी। पर उनका एक भी जाट उम्मीदवार नहीं जीत पाया था।

भले उन्होंने अभी अपनी पार्टी के कई जाट नेताओं को हैसियत वाले पद दे रखे हैं पर आम जाट के मन में अभी भी यही धारणा है कि चौधरी चरण सिंह का खुद को विचार पुत्र बताने वाले मुलायम ने उनके असली पुत्र अजित सिंह की जड़ों को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही वजह है कि मुजफ्फरनगर के दंगों ने जाटों के मन में सपा के प्रति कटुता और बढ़ाई है। 
जहां तक मुसलमान उम्मीदवारों की जीत का सवाल है, पिछले चुनाव में मुलायम ने सहारनपुर से तीन उम्मीदवार उतारे थे। तीनों ही चुनाव हार गए। हारने वालों में जामा मस्जिद के इमाम अहमद बुखारी के दामाद और आजम खान के एक सिफारिशी भी थे। इसी तरह मुजफ्फरनगर में भी उनका एक ही मुसलमान उम्मीदवार जीत पाया था। बिजनौर जिले में भी सपा के तीनों मुसलमान उम्मीदवार हार गए थे। साफ है कि मुलायम की पैठ न जाटों में हो पाई है और न मुसलमान ही उन पर आंख मूंद कर भरोसा कर रहे हैं। 
जिस मामूली घटना को सपा सरकार ने वीभत्स दंगे में बदलने दिया। उसे आसानी से दबाया जा सकता था। आरोप है कि राज्य सरकार के मंत्री और मुजफ्फरनगर के सपा विधायक चितरंजन स्वरूप, सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और पूर्व सांसद अमीर आलम के दबाव में जानसठ थाने की पुलिस ने कवाल की घटना को गंभीरता से तो लिया ही नहीं, एकतरफा कार्रवाई करके उसे सांप्रदायिक रंग भी लेने दिया। 27 अगस्त को दोपहर बाद सचिन और गौरव अपनी बहन से छेड़खानी करने वाले शाहनवाज से झगड़ने उसके घर गए थे। बात बढ़ गई तो उन्होंने शाहनवाज पर जानलेवा हमला कर दिया। इसकी खबर कवाल गांव में फैल गई तो शाहनवाज के परिवार और पड़ोस के लोगों ने गौरव और सचिन को घेर कर उन पर हमला कर दिया। इन दोनों की भी वहीं हत्या कर दी गई। जबकि शाहनवाज को अस्पताल में डाक्टरों ने मरा घोषित कर दिया। पुलिस को तभी इन हत्याओं के आरोपियों पर केस दर्ज कर गांव में सुरक्षा बंदोबस्त करना चाहिए था। उसने ऐसा नहीं किया। अलबत्ता बाद में अपराध की इस घटना को सांप्रदायिक नजरिए से देखते हुए दोनों संप्रदायों के अनेक बेकसूर लोगों को भी झूठे मामले में फंसा दिया। इसके बाद तो मामले को सांप्रदायिक रंग लेना ही था।  
सपा नेताओं की बेजा दखलंदाजी से इस घटना ने सांप्रदायिक रूप लिया तो भाजपा, रालोद, कांग्रेस और बसपा के नेता भी पीछे नहीं रहे। हर किसी ने भूमिका अपने वोट बैंक को केंद्र में रख कर अदा की। आग आसपास के गांवों और दूसरे जिलों तक भी पहुंच गई तो अफसरों को बलि का बकरा बना दिया गया। हकीकत तो यह है कि दुर्गा शक्ति नागपाल मामले के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ज्यादातर जगहों पर तटस्थ भूमिका के बजाय सपा नेताओं के एजंट की तरह बर्ताव कर रहे हैं। इसीलिए प्रशासन और पुलिस पर लोगों का भरोसा घटा है। नतीजतन दंगों से निपटने के लिए अर्धसैनिक बल और सेना बुलाने की नौबत आई है। जो भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

http://www.jansatta.com/index.php/component/content/article/1-2009-08-27-03-35-27/51498-2013-09-11-03-35-02

No comments:

मैं नास्तिक क्यों हूं# Necessity of Atheism#!Genetics Bharat Teertha

হে মোর চিত্ত, Prey for Humanity!

मनुस्मृति नस्ली राजकाज राजनीति में OBC Trump Card और जयभीम कामरेड

Gorkhaland again?আত্মঘাতী বাঙালি আবার বিভাজন বিপর্যয়ের মুখোমুখি!

हिंदुत्व की राजनीति का मुकाबला हिंदुत्व की राजनीति से नहीं किया जा सकता।

In conversation with Palash Biswas

Palash Biswas On Unique Identity No1.mpg

Save the Universities!

RSS might replace Gandhi with Ambedkar on currency notes!

जैसे जर्मनी में सिर्फ हिटलर को बोलने की आजादी थी,आज सिर्फ मंकी बातों की आजादी है।

#BEEFGATEঅন্ধকার বৃত্তান্তঃ হত্যার রাজনীতি

अलविदा पत्रकारिता,अब कोई प्रतिक्रिया नहीं! पलाश विश्वास

ভালোবাসার মুখ,প্রতিবাদের মুখ মন্দাক্রান্তার পাশে আছি,যে মেয়েটি আজও লিখতে পারছেঃ আমাক ধর্ষণ করবে?

Palash Biswas on BAMCEF UNIFICATION!

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS ON NEPALI SENTIMENT, GORKHALAND, KUMAON AND GARHWAL ETC.and BAMCEF UNIFICATION! Published on Mar 19, 2013 The Himalayan Voice Cambridge, Massachusetts United States of America

BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Imminent Massive earthquake in the Himalayas

Palash Biswas on Citizenship Amendment Act

Mr. PALASH BISWAS DELIVERING SPEECH AT BAMCEF PROGRAM AT NAGPUR ON 17 & 18 SEPTEMBER 2003 Sub:- CITIZENSHIP AMENDMENT ACT 2003 http://youtu.be/zGDfsLzxTXo

Tweet Please

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS BLASTS INDIANS THAT CLAIM BUDDHA WAS BORN IN INDIA

THE HIMALAYAN TALK: INDIAN GOVERNMENT FOOD SECURITY PROGRAM RISKIER

http://youtu.be/NrcmNEjaN8c The government of India has announced food security program ahead of elections in 2014. We discussed the issue with Palash Biswas in Kolkata today. http://youtu.be/NrcmNEjaN8c Ahead of Elections, India's Cabinet Approves Food Security Program ______________________________________________________ By JIM YARDLEY http://india.blogs.nytimes.com/2013/07/04/indias-cabinet-passes-food-security-law/

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN VOICE: PALASH BISWAS DISCUSSES RAM MANDIR

Published on 10 Apr 2013 Palash Biswas spoke to us from Kolkota and shared his views on Visho Hindu Parashid's programme from tomorrow ( April 11, 2013) to build Ram Mandir in disputed Ayodhya. http://www.youtube.com/watch?v=77cZuBunAGk

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk

THE HIMALAYAN DISASTER: TRANSNATIONAL DISASTER MANAGEMENT MECHANISM A MUST

We talked with Palash Biswas, an editor for Indian Express in Kolkata today also. He urged that there must a transnational disaster management mechanism to avert such scale disaster in the Himalayas. http://youtu.be/7IzWUpRECJM

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICAL OF BAMCEF LEADERSHIP

[Palash Biswas, one of the BAMCEF leaders and editors for Indian Express spoke to us from Kolkata today and criticized BAMCEF leadership in New Delhi, which according to him, is messing up with Nepalese indigenous peoples also. He also flayed MP Jay Narayan Prasad Nishad, who recently offered a Puja in his New Delhi home for Narendra Modi's victory in 2014.]

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALSH BISWAS FLAYS SOUTH ASIAN GOVERNM

Palash Biswas, lashed out those 1% people in the government in New Delhi for failure of delivery and creating hosts of problems everywhere in South Asia. http://youtu.be/lD2_V7CB2Is

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk