Welcome

Website counter
website hit counter
website hit counters

Saturday, April 7, 2012

राज्य और समाज का रिश्ता

राज्य और समाज का रिश्ता


Saturday, 07 April 2012 11:00

रामेश्वर मिश्र पंकज 
जनसत्ता 7 अप्रैल, 2012: जातियां कुल-समूहों के अतिरिक्त और कुछ नहीं हैं। कुल-समूह और गोत्र-समूह भारतीय समाज की अनेक सामाजिक पहचानों में से एक महत्त्वपूर्ण पहचान है। प्रश्न यह है कि वोट देते समय जाति से ऊपर उठने की आवश्यकता ही क्या है? और क्यों है? कौन-सा चुनाव आज तक इस बात पर हुआ है कि जाति को मानेंगे या नहीं मानेंगे? चुनाव तो सदा सुशासन-कुशासन, विकास, महंगाई, राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य राष्ट्रीय नीतियों या महत्त्वपूर्ण प्रादेशिक मुद्दों के आधार पर होते हैं। 
संविधान की दृष्टि से तो वैसे भी चुनाव अपने सर्वोत्तम जन प्रतिनिधि के चयन और नियुक्ति की एक विधि है। राज्य के अन्य अंगों में चयन और नियुक्ति की विधियां अन्य हैं- आवश्यक अर्हताएं, शारीरिक, बौद्धिक और शैक्षणिक सामर्थ्य, संबंधित हुनर और बुद्धिकौशल के सामर्थ्य और संबंधित राजकीय अंग के लक्ष्यों के प्रति निष्ठा की जांच आदि ही इन विधियों के मूल में होते हैं।
राज्य के इन अन्य अंगों के चयन के लिए हमने आरक्षण के नाम पर जातियों के भी आधार निर्धारित कर रखे हैं, फिर भी मूलभूत आधार तो व्यापक ही हैं। उनका आधार जाति नहीं है और इन अंगों में चयन के बाद जाति का निषेध भी नहीं है। कभी यह नहीं कहा जाता कि सेना या पुलिस या पत्रकारिता या विश्वविद्यालय आदि में चयन जाति और धर्म से ऊपर उठ कर किया गया। क्योंकि यह माना ही जाता है कि चयन का आधार जाति या धर्मपंथ नहीं है, बल्कि अन्य है। 
तब चुनाव के समय जाति और धर्म से ऊपर उठने की बात का अर्थ क्या है? अर्थ स्पष्ट है कि साम्राज्यवादियों द्वारा प्रचारित कतिपय निराधार मान्यताओं के निष्ठावान अनुयायी शिक्षितजन यह मान कर चलते हैं कि जाति भारतीय समाज का एक दुर्गुण है और धर्म भी एक संकीर्ण या अवांछनीय वस्तु है। मानो जाति के रूप में सामूहिक सामाजिक पहचान बनी रही तो व्यक्ति भेदभाव, अन्याय, अमानवीयता करेगा ही। पर पार्टी, व्यावसायिक संगठन, ट्रेड यूनियन, पेशेवर संगठन आदि की सामूहिक पहचान ऐसे किसी दोष को जन्म नहीं देगी।
माना जाता है कि अगर मैं ब्राह्मण हूं तो मैं अन्य जाति वालों को तुच्छ मानूंगा ही, पर अगर मैं कम्युनिस्ट या सोशलिस्ट या कांग्रेसी हूं तो अन्य पार्टी वालों को तुच्छ नहीं मानूंगा, बराबरी का मानूंगा। लेकिन भाषणों में तो कांग्रेस वाले भी और कम्युनिस्ट भी और कुछ तथाकथित गांधीवादी भी भाजपाइयों-संघियों को तुच्छ या निंदनीय ही बताते हैं। इस जगजाहिर सचाई का क्या करें? अजी, उसकी चर्चा भी कुफ्र है। चुप रहें। 
इसी प्रकार माना जाता है कि अगर आप निष्ठावान हिंदू हैं, तो मुसलमान या ईसाई के विरोधी अवश्य होंगे, पर अगर आप भारत के मुसलमान हैं तो किसी भी भारतीय को काफिर नहीं मानेंगे और अगर आप भारतीय ईसाई हैं, तब तो आप करुणावतार ही हैं, आप किसी को 'हीदन' नहीं मानेंगे, छल-बल से बपतिस्मा भी नहीं दिलाएंगे, 'कन्वर्ट' भी नहीं करेंगे। आप तो इंसान-इंसान में कोई भेदभाव कर ही नहीं सकते। आप सदा 'रिलीजन' या मजहब से ऊपर उठे रहेंगे। प्रत्यक्ष में जिन्हें यह नहीं दिखता, उनकी दृष्टि गड़बड़ है साहब। इसीलिए वस्तुत: बहुसंख्यकों को ही प्रेरणा दी जाती है कि कम से कम चुनाव में तो जाति और धर्म से ऊपर उठ कर वोट दिया जाना चाहिए। इस प्रकार अपने ही द्वारा उछाले गए मुहावरों और परिकल्पित मान्यताओं के बंदी बन कर ये बातें कही जाती हैं। 
अगर मैं किसी अच्छे उम्मीदवार को उसकी योग्यता, सच्चरित्र, निष्ठा और सद््व्यवहार के कारण अपना वोट देता हूं, तो इससे मेरी जाति खंडित कैसे होती है? ऐसा करते हुए मैं जाति से ऊपर कैसे उठता हूं? जाति में रहते हुए ऐसा करने में क्या बाधा है? कौन-सी जाति यह सार्वजनिक रूप में मानती और सिखाती है कि अपनी गुंडा और अपराधी किसी अन्य जाति के सदाचारी और श्रेष्ठ व्यक्ति से बेहतर है?
वस्तुत: जिन जातियों में अब भी पंचायतें हैं, उनमें पंचायतों के निर्णय की कोई भी अवज्ञा सामान्यत: नहीं होती। ऐसा कोई चुनाव नहीं है, जिसमें यह तथ्य सामने आया हो कि अमुक जाति की पंचायत ने अमुक फैसला किया और उसके अधिकतर सदस्यों ने चुनाव में उसे अमान्य कर दिया। इस चुनाव में भी ऐसा कुछ नहीं हुआ है। तब जाति और धर्म से ऊपर उठ कर वोट देने की बात का वस्तुत: क्या अर्थ है? और वह ऊपर उठना है, नीचे गिरना नहीं है? यह कैसे जांचा गया? मैं तो इन शब्दों का अर्थ ही नहीं समझ पाता। ऐसा लगता है कि विश्लेषकों को कुछ मुहावरों का अभ्यास है और वे उन्हें उछाले जाने को अपना कर्तव्य समझते हैं, कोई ऊंची चीज समझते हैं, या फिर उन्हें कोई बौद्धिक खुजली होती रहती है जिसके कारण ये शब्द कहे जाते हैं।
विश्लेषण मेंं ये मुहावरे उछालने वाले लोग इसी समाज में रहते हैं। यह सर्वविदित तथ्य उन्हें भी ज्ञात होता ही है कि ऐसी कोई जाति नहीं है, जिसमें एक से अधिक संगठन या पंचायतें आज के समय न हों। यह भी उन्हें अवश्य ज्ञात होगा कि भारत में नब्बे प्रतिशत से अधिक झगडेÞ प्राय: एक ही परिवार एक कुल के भीतर होते हैं। गांव-गांव के झगड़ों को देख लीजिए- ज्यादातर झगडेÞ आपस में चचेरे या कुछ और दूर के भाइयों-भतीजों आदि में ही परस्पर होते हैं।

आज तो जाति के पास यह शक्ति भी नहीं है कि वह इन झगड़ों को रोक सके। ऐसी कमजोर बना दी गई जाति व्यवस्था का उपयोग 'मास-मोबिलाइजेशन' के अनेक उपायों में से एक के रूप में चुनाव में किया जाता है। जाति कोई स्वतंत्र इकाई नहीं है। जाति का अनिवार्य सामाजिक संदर्भ है।   हिंदू समाज के बिना हिंदुओं की किसी भी जाति के होने का कोई अर्थ ही नहीं है और संभावना भी नहीं। यह सभी जानते हैं। ऐसे में जाति समाज-निरपेक्ष हो ही कैसे सकती है? 
आधुनिक भारत में राज्य ही एकमात्र सर्वमान्य विधिक व्यवस्था है। अत: समाज के प्रत्येक अंग को उसके विषय में निर्णय लेना पड़ता है, विचार करना पड़ता है और उससे संबंध रखना पड़ता है। यह बात प्रत्येक जाति का प्रत्येक सजग व्यक्ति जानता है। ऐसे में राज्य के एक अंग- विधायिका- के लिए प्रतिनिधि का चयन करते समय प्रत्येक जाति के सदस्य समाज के संदर्भ में ही निर्णय लें और इस निर्णय में समाज के एक अंग के रूप में अपनी जाति की स्थिति का विचार भी समाहित है और व्यक्ति की अपनी भावनाओं और मान्यताओं का संदर्भ भी। इसमें ऊपर उठना या नीचे गिरना जैसा तो कुछ होता नहीं। जो लोग ऊपर उठने की बात करते हैं, उन्होंने मान लिया है कि जाति का विचार करना तो नीचे गिरना है और किसी प्रकार तमाम तरह के हथकंडों और धतकरम के द्वारा या नैतिक-अनैतिक सभी प्रकार के कार्यों के द्वारा धन, प्रभाव और हैसियत बना चुके व्यक्ति के पीछे चलना ऊपर उठना है।
जहां तक धर्म की बात है, कम्युनिज्म के प्रत्यक्ष या परोक्ष मतवादी प्रभाव से नेहरू ने और उनकी संपूर्ण मंडली ने और बाद में शिक्षा और संचार माध्यमों के प्रभाव से आधुनिक राजनीति में सक्रिय प्रत्येक समूह ने मानो यह मान लिया है कि धर्म तो पुराने जमाने की चीज है।
यह मान्यता स्वयं में रोचक है और दर्शाती है कि मनुष्य किस प्रकार अपनी ही मान्यताओं से पूरी तरह अंधा हो जाता है। संपूर्ण विश्व में आज भी सबसे बड़ी शक्ति रिलीजन या मजहब या धर्मपंथ ही है। संपूर्ण यूरोप और अमेरिका में आज भी ईसाइयत का खासा प्रभाव है और जो लोग ईसाइयत के प्रचंड विरोधी हैं, वे ईसाइयत से पहले के यूरोपीय आध्यात्मिक पंथों की खोज में हैं और इसके लिए भारत की ओर देखते हैं।
संपूर्ण मुसलिम जगत इस्लाम के खासे प्रभाव में हैं। संपूर्ण बौद्ध जगत बौद्धधर्म के प्रभाव में है। अठानबे प्रतिशत हिंदू, हिंदू धर्म के प्रभाव में हैं। ऐसे में नेहरू और अन्य समाजवादियों और कतिपय अन्य मतवादों के मुट्ठीभर अनुयायियों के द्वारा ही धर्म को, वह भी केवल हिंदू धर्म को पुराने जमाने की चीज माना जाता है। नेहरू, लोहिया, जेपी किसी ने भी ईसाइयत या इस्लाम को पुराने जमाने की चीज नहीं कहा। 
राजकीय संरक्षण के कारण शिक्षा और संचार माध्यमों में भारत में हिंदुत्व-विरोधी या धर्म-विरोधी समूह भले ही प्रभावी हैं, पर तथ्य तो यही है कि आज भी धर्म ही विश्व की सबसे प्रभावशाली शक्ति है और भारत के अतिरिक्त विश्व के सभी राज्य अपने-अपने नागरिकों के बहुसंख्यकों के धर्म को विशिष्ट राजकीय और वैधानिक संरक्षण देते हैं।
ऐसे में 'धर्म से ऊपर उठ कर' जैसा नारा अविचार का सूचक है। धर्म में रह कर ही वे निर्णय किए जाते हैं, जिन्हें ये विश्लेषक धर्म से ऊपर उठ कर किया गया निर्णय बताते हैं। सोवियत तानाशाही का विरोध सोल्जेनित्सिन और लाखों रूसियों ने रिलीजस भावना के भीतर से ही प्रेरित होकर किया था।
उत्तर प्रदेश में अगर मुसलमानों की बड़ी संख्या ने सपा को वोट दिया है, तो बाकायदा मस्जिदों और मदरसों में हुए जलसों और तकरीरों के बाद लिए गए फैसले से ही ऐसा किया है। सपा को वोट देने में उन्हें इस्लाम की बेहतरी दिखी है, उसे मजबूत बनाने की उम्मीद दिखी है। वोट देते हुए वे इस्लाम से ऊपर नहीं उठे हैं। उसमें पूरी तरह ईमान रखे रहे हैं। इसीलिए वोट दिया है।
ईसाई भी ऐसा करते हुए लॉर्ड जीसस के प्रति पूर्णत: आस्थावान बने रहे हैं। इसी प्रकार ब्राह्मणों, क्षत्रियों और वैश्यों की भी खासी संख्या ने सपा को वोट दिया है और उनमें से किसी ने भी अपनी जाति के विरुद्ध जाकर या जाति से ऊपर उठ कर या नीचे गिर कर ऐसा नहीं किया है। न ही ऐसा करते हुए हिंदू धर्म को तुच्छ माना है और स्वयं को उससे ऊपर उठा व्यक्ति माना है।
किसी ने अपनी समूह-पहचान खोई नहीं है। यादवों और अन्य पिछड़ों ने भी जाति के भीतर से ही ऐसे निर्णय लिए हैं। इस प्रकार 'जाति और धर्म से ऊपर उठ कर'- एक अर्थहीन मुहावरा है, जो राज्य को ईश्वर की जगह और राजनीति को क्रिश्चियन चर्च की जगह या मिल्लत की जगह या उम्मा की जगह रख कर देखने वाले एक अल्पसंख्यक समूह की मानसिकता से उपजा है। वस्तुत: इस मुहावरे का कोई वास्तविक आधार नहीं है।

No comments:

मैं नास्तिक क्यों हूं# Necessity of Atheism#!Genetics Bharat Teertha

হে মোর চিত্ত, Prey for Humanity!

मनुस्मृति नस्ली राजकाज राजनीति में OBC Trump Card और जयभीम कामरेड

Gorkhaland again?আত্মঘাতী বাঙালি আবার বিভাজন বিপর্যয়ের মুখোমুখি!

हिंदुत्व की राजनीति का मुकाबला हिंदुत्व की राजनीति से नहीं किया जा सकता।

In conversation with Palash Biswas

Palash Biswas On Unique Identity No1.mpg

Save the Universities!

RSS might replace Gandhi with Ambedkar on currency notes!

जैसे जर्मनी में सिर्फ हिटलर को बोलने की आजादी थी,आज सिर्फ मंकी बातों की आजादी है।

#BEEFGATEঅন্ধকার বৃত্তান্তঃ হত্যার রাজনীতি

अलविदा पत्रकारिता,अब कोई प्रतिक्रिया नहीं! पलाश विश्वास

ভালোবাসার মুখ,প্রতিবাদের মুখ মন্দাক্রান্তার পাশে আছি,যে মেয়েটি আজও লিখতে পারছেঃ আমাক ধর্ষণ করবে?

Palash Biswas on BAMCEF UNIFICATION!

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS ON NEPALI SENTIMENT, GORKHALAND, KUMAON AND GARHWAL ETC.and BAMCEF UNIFICATION! Published on Mar 19, 2013 The Himalayan Voice Cambridge, Massachusetts United States of America

BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Imminent Massive earthquake in the Himalayas

Palash Biswas on Citizenship Amendment Act

Mr. PALASH BISWAS DELIVERING SPEECH AT BAMCEF PROGRAM AT NAGPUR ON 17 & 18 SEPTEMBER 2003 Sub:- CITIZENSHIP AMENDMENT ACT 2003 http://youtu.be/zGDfsLzxTXo

Tweet Please

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS BLASTS INDIANS THAT CLAIM BUDDHA WAS BORN IN INDIA

THE HIMALAYAN TALK: INDIAN GOVERNMENT FOOD SECURITY PROGRAM RISKIER

http://youtu.be/NrcmNEjaN8c The government of India has announced food security program ahead of elections in 2014. We discussed the issue with Palash Biswas in Kolkata today. http://youtu.be/NrcmNEjaN8c Ahead of Elections, India's Cabinet Approves Food Security Program ______________________________________________________ By JIM YARDLEY http://india.blogs.nytimes.com/2013/07/04/indias-cabinet-passes-food-security-law/

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN VOICE: PALASH BISWAS DISCUSSES RAM MANDIR

Published on 10 Apr 2013 Palash Biswas spoke to us from Kolkota and shared his views on Visho Hindu Parashid's programme from tomorrow ( April 11, 2013) to build Ram Mandir in disputed Ayodhya. http://www.youtube.com/watch?v=77cZuBunAGk

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk

THE HIMALAYAN DISASTER: TRANSNATIONAL DISASTER MANAGEMENT MECHANISM A MUST

We talked with Palash Biswas, an editor for Indian Express in Kolkata today also. He urged that there must a transnational disaster management mechanism to avert such scale disaster in the Himalayas. http://youtu.be/7IzWUpRECJM

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICAL OF BAMCEF LEADERSHIP

[Palash Biswas, one of the BAMCEF leaders and editors for Indian Express spoke to us from Kolkata today and criticized BAMCEF leadership in New Delhi, which according to him, is messing up with Nepalese indigenous peoples also. He also flayed MP Jay Narayan Prasad Nishad, who recently offered a Puja in his New Delhi home for Narendra Modi's victory in 2014.]

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALSH BISWAS FLAYS SOUTH ASIAN GOVERNM

Palash Biswas, lashed out those 1% people in the government in New Delhi for failure of delivery and creating hosts of problems everywhere in South Asia. http://youtu.be/lD2_V7CB2Is

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk