आमिर की उत्तराधिकारी के तौर पर उभर रहीं हैं विद्या: अनुराग कश्यप
आमिर की उत्तराधिकारी के तौर पर उभर रहीं हैं विद्या: अनुराग कश्यप
|
| Sunday, 11 March 2012 17:59 |
नयी दिल्ली, 11 मार्च (एजेंसी) 'कहानी' में विद्या बालन के अभिनय से अभिभूत होकर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का मानना है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विद्या सुपरस्टार अभिनेता आमिर खान की उत्तराधिकारी के तौर पर उभर रहीं हैं। 'ब्लैक फ्राइडे' और 'देव डी' जैसी फिल्में बनाने वाले अनुराग ने ट्वीट किया, ''विद्या धीरे धीरे आमिर की सच्ची उत्तराधिकारी के तौर पर उभर रहीं हंै। किसी की पसंद..नापसंद और उसे देखने के साहस से कॅरियर महान बनता है।'' अनुराग ने लिखा, ''कहानी फिल्म यह बताती है कि किसी थ्रिलर फिल्म की शूटिंग कैसे होनी चाहिए। फिल्म के अंत पर बहस हो सकती है लेकिन क्या कोशिश है।'' |
No comments:
Post a Comment