पार्टी अनुशासन से उपर कोई नहीं: ममता
पार्टी अनुशासन से उपर कोई नहीं: ममता
|
| Thursday, 15 March 2012 16:46 |
कोलकाता, 15 मार्च (एजेंसी) रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को पद से हटाने की मांग करने वाली तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि पार्टी अनुशासन से उपर कोई नहीं है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार पार्टी के विधायक दल की बैठक के दौरान ममता ने कहा, ''पार्टी अनुशासन से उच्च्पर कोई नहीं है। दिनेश त्रिवेदी ने ना मुझसे और न ही मुकल रॉय से विमर्श किया था।'' उनका मनना है कि रेल किराये में इजाफे से आम आदमी पर बोझ पडेÞगा। पार्टी के विधायकों और अन्य नेताओं ने भी पार्टी प्रमुख का समर्थन किया और त्रिवेदी की आलोचना की। |
No comments:
Post a Comment