| Thursday, 15 March 2012 11:28 |
नयी दिल्ली , 15 मार्च (एजेंसी) तृणमूल कांग्रेस ने आज इस बात से इनकार किया कि केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार को किसी तरह का खतरा है। लेकिन इस बात पर जोर दिया कि रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को जाना ही होगा। तृणमूल संसदीय दल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने यहां संवाददाताओं से कहा ,''हम सरकार को पूरा समर्थन दे रहे हैं ।'' कल पेश किए गए रेल बजट में दिए गए त्रिवेदी के प्रस्तावों से नाराजगी जताते हुए बनर्जी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कल रात पत्र लिखकर उनसे मांग की है कि वे त्रिवेदी को रेल मंत्री पद से हटा कर उनकी जगह जहाजरानी मंत्री मुकुल राय को नियुक्त करें । बंदोपाध्याय ने कहा कि पार्टी के सांसद आज प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे और राष्ट्रपति के अभिभाषण में शामिल किए गए एनसीटीसी के मुद्दे पर अपनी पार्टी की आपत्ति जाहिर करेंगे । पूछे जाने पर कि क्या तृणमूल राष्ट्रपति के अभिभाषण में एनसीटीसी मुद्दा शामिल किए जाने को लेकर भाजपा द्वारा लाए जाने वाले संशोधन का समर्थन करेगी क्योंकि इस बारे में उसका अपना संशोधन खारिज कर दिया गया है , उन्होंने कहा ,''जब ऐसा होगा तब देखा जाएगा ।''
|
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago


No comments:
Post a Comment