| Wednesday, 14 March 2012 19:26 |
नयी दिल्ली, 14 मार्च (एजेंसी) नयी लाइन बिछाने, दोहरीकरण या अमान परिवर्तन की जिन परियोजनाओं की प्रगति धीमी है या जिन पर कार्य नहीं हो पा रहा था, उन्हें पूरा करने में कई राज्यों ने रेलवे को सहयोग किया है और दस राज्यों में 5000 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाली 31 परियोजनाएं राज्य सरकारों की मदद से चलायी जा रही हैं । रेल मंत्री ने राज्य सरकारों के साथ मिलकर चार परियोजनाएं शुरू करने का प्रस्ताव किया । इनमें हरियाणा सरकार के साथ मेहम से होकर रोहतक-हांसी, आंध्र प्रदेश सरकार के साथ अक्कनपेट-मेडक और भ्रदाचलम-कोव्वूर तथा पश्चिम बंगाल के साथ राजमनधोवा-जैतनी शामिल हैं । उन्होंने बताया कि कुछ राज्य सरकारें परियोजनाओं में भागीदारी के लिए आगे आयी हैं । इनमें कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और महाराष्ट्र शामिल हैं । |
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago


No comments:
Post a Comment