Welcome

Website counter
website hit counter
website hit counters

Friday, July 12, 2013

जैसे आदिवासी गांव राजस्व गांव बतौर दर्ज नहीं होते , ठीक वैसे ही हिमालयी गांव भी लावारिश !

जैसे आदिवासी गांव राजस्व गांव बतौर दर्ज नहीं होते , ठीक वैसे ही हिमालयी गांव भी लावारिश !


सवाल यह है कि तीर्थाटन और पर्यटन का जो कारोबार है और मुक्त बाजार में जो विकास कार्यक्रम हैं, उनपर कब्जा किनका है? सातमंजिली जो आधुनिकता केदारनाथ तीर्थटन के प्राण  की नदीप्रवाह को खंडित प्रतिष्ठा हुई , उनमे हिमालयी लोगों का कितना हित सधा? पर्यटनस्थलों और तीर्थस्थलों, तमाम यात्राओं में हिमालयी जनता का हिस्सा कितना है? पहाड़ में भूकंप, जलप्रलय और निरंतर भूस्खलन को न्यौता देकर किनका है यह निर्माण विनिर्माण? गांतोक, नैनीताल, मंसूरी, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश से लेकर शिमला, केदार बदरी तक सर्वे करा लीजिये!


पलाश विश्वास


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को मैं निजी तौर पर नहीं जानता। उनकी बहन रीता बहुगुणा कभी इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की उपाध्यक्ष थीं, उनके बारे में थोड़ी धारणा है। उनके पिता उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को हम थोड़ा बहुत जानते हैं। आपातकाल के विरोध के कारण हम लोग जनता पार्टी का समर्थन कर बैठे और तब हेमवतीनंदन बहुगुणा जनता पार्टी की सरकार में मंत्री हो गये। आखिरीबार हमने बाहैसियत छात्रनेता हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से जनता सरकार बनने के बाद तत्काल हुए विधानसभा के मध्यावधि चुनाव में चुनाव प्रचार की कमान संभालने कारण राजनेताओं की नंगी सत्तालिप्सा को नजदीक से देखा। तब हम बीए द्वितीय वर्ष के छात्र थे। हमारी वोट डालने की भी उम्र नहीं थी। पिताजी कांग्रेस का समर्थन कर रहे थे और केसीपंत और नारायणदत्त तिवारी के सात बने हुए थे। इस कारण उन दिनों जिलेभर में हमारी खूब चर्चा और लोकप्रियता दोनों थी। लेकिन राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता लायक चूंकि हमारी उम्र नहीं थ, हम तठस्थ भाव से राजनीतिक तमाशा देखने की स्थिति में थे। तब संघी भी जनता पार्टी के साथ थे। हम लोग जयप्रकास नारायण की अकांग्रेसी संपूर्ण क्रांति के कायल थे। तब हल्द्वानी से इंदिरा ह्रदयेश को टिकट देने की वजह से समाजवादी नेता नंदन सिंह बिष्ट ने विद्रोह कर दिया था। हल्द्वानी में जनसभा थी और हम इंदिराजी के साथ उनकी गाड़ी में थे। हमारे सामने की गाड़ी में बहुगुणा जी थे। प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी रोक दी और उनकी टोपी जमीन पर गिराने के बाद तुमुल प्रदर्शन शुरु कर दिया। हम लोग किसी तरह मंच पर पहुंचे तो जमकर पथराव हो शुरु हो गया और देर रात तक हल्द्वानी में लाठीचार्ज होता रहा। इसके बाद हमने अपनी राजनीतिक पारी हमेशा के लिए खत्म कर दी। उसके बाद नैनीताल में वनों की नीलामी के खिलाफ हुए भयंकर प्रदर्शन के बाद अकेले हम ही नहीं, उत्तराखंड के तमाम छात्र युवा नेता चिपको आंदोलन और उत्तराखंड संघर्षवाहिनी में शामिल हो गये। नैनीताल समाचार का प्रकाशन हो गया था और हम उसटीम के अभिन्न हिस्सा बन चुके थे।


हेमवती नंदन बहुगुणा बहुत शक्तिशाली नेता थे, पर पहाड़ के लिए उन्होंने क्या कुछ किया, यह हिमालयी लोग अच्छीतरह जानते हैं। पिताजी के साथ बहुगुमा का उतना अंतरंग संबंध नहीं था जितना कि नारायण दत्त ितिवारी  और कृषण चंद्र पंत के साथ। उनका हमेशा विरोध करते रहने के बावजूद उनके साथ पारिवारिक संबंध बने हुए थे। पंत जी तो नहीं रहे। पर तिवारी जी से पिताजी के मृत्युपर्यंत संबंध बने रहे। लेकिन हमें यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि पहाड़ के इन तीन महान नेताओं के विकास अभियान का फल आज उत्तराखंड भुगत रहा है। जब टिहरी बांध और दूसरी परियोजनाओं का आरंभ हुआ, तब इन तीनों नेताओं की तूती बोलती थी। इन तीनों ने अपनी राष्ट्रीय हैसियत के बावजूद  हिमालय या हिमालयी जनतेा के लिए कुछ भी नहीं किया। इनकी सारी कारीगरी पहाड़ को पूंजी केहवाले करने की थी और इनकी राजनीति न पहाड़ और न तराई से चलती थी, वे दिल्ली, लखनऊ और मुंबई  के प्रतिनिधि थे।


हिमालय की त्रासदी की चर्चा करते हुए लोग मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को कोस रहे हैं लेकिन अपने पुरखों के किये कराये को भूल रहे हैं। विजय बहुगुणा और रीता बहुगुणा की सारी राजनीति और हैसियत पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसी पृष्ठभूमि के तहत वे मुख्यमंत्री बनाये गये हैं। सितारगंज विधानसभा उपचुनाव भी वे किरण मंडल को तोड़कर जीत नहीं सकते थे, अगर वहां निर्णायक बंगाली वोट बैंक का पहाड़ से बेहतरीन अपनापे का इतिहास नहीं होता और वे नारायण दत्त तिवारी, कृष्णचंद्र पंत, प्रताप भैय्या और डूंगर सिंह बिष्ट को अपने साथ खड़ा नहीं देखते। किरण मंडल को मंत्रित्व का दर्जा देने के सिवाय तराई और शरणार्थियों के लिए उन्होंने कुछ किया हो , ऐसा हम नहीं मानते।


सुंदर लाल बहुगुणा, चंडी प्रसाद भट्ट, अनुपम मिश्र, भारत डोगरा जैसे लोग, पूरा का पूरा चिपको आंदोलन और उसके तमाम कार्यकर्ता सत्तार के दशक से लगातार वे मुद्दे उठाते रहे हैं, जिन्हें आज मीडिया विशेषज्ञों के हवाले से प्रकाशित प्रसारित कर रहा है।डा. खड़ग सिंह वाल्दिया तो अपने डीएसबी कालेज में भूग्रभ शास्त्र विभाग के अध्यक्ष थे, जब हम पढ़ रहे थे। तब भी वे लगातार चेतावनियां जारी कर रहे थे। नैनीताल समाचार की फाइलें उलट लीजिये या पहाड़ और उत्तरा के तमाम अंक देख लीजिये, वहां आपको रामचंद्र गुहा और ज्ञानरंजन भी मिल जायेंगे।


आपदा प्रबंधन कोई तदर्थ व्यवस्था नहीं है। तात्कालिक फौरी बचाव व राहत अभियान से बहुत पहले उसकी व्यवस्था की निरंतरता होती है। रातोंरात हिमालय के हालात बदले नहीं जा सकते। न मौसम बदल सकता है और न जलवायु। नदियों के बहाव में भी तब्दीली नहीं हो सकती। प्राकृतिक संरचना के विरुद्ध विकास अश्वमेध के नाम पर पूंजी और खुले बाजार के खेल में आपदा प्रबंधन असंभव है। 2006 में ग्लेशियर कमिटी बना लेने का दावा किया जा रहा है। कमेटियां बनती रहती हैं। विशेषज्ञ भी राय देते रहते हैं। पर आपदा प्रबंधन के लिए प्राकृतिक संसाधनों की लूट खसोट और हिमालय के पर्यावरण और भूगर्भीय संरचना, नदियों के बहाव , घाटियों के आाकार प्रकार, ग्लेशियरों की सेहत से छेड़छाड़ पहले तुरंत प्रभाव से बंद होनी चाहिए। पूरे हिमालय में कृषि पर निर्भरता खत्म की गयी है। कृषि आधारित समाज ही पर्यावरण संरक्षण कर सकता है। कृषि विरोधी विकास के आधार पर पर्यावरण संरक्षण हो नहीं सकता। दरअसल, चिपको आंदोलन भी स्वभाव से एक कृषि आंदोलन ही था, जिसका शोर तो बहुत हुआ लेकिन असर हुआ नहीं। पूरा हिमालय ठूंठ का जंगल बन गया है। गांतोक हो या दार्जिलिंग, नैलीताल हो या शिमला सब प्रकृति विरोधी निर्माण और विनिर्माम के शिकार हैं। मंदाकिनी घाटी अत्यंत संवेदनशील इलाका है , जहां पंच प्रयाग हैं। पांच नदियों की जलधारा अलकनंदा में मिलती हैं जहां। इन नदियों के बहाव के विरुद्ध और केदार बद्री से लेकर गंगोत्री यमुनोत्री के ऊपर ग्लेशियरों के चरित्र को समझे बिना जो निर्माण विनिर्माण धर्म कर्म के नाम पर बेरोकटोक चलता रहा, उसमें आपदा प्रबंधन की गुंजाइश कहां बनती है? हमारे पर्यावरण प्रेमी धार्मिक लोग गंगा की अविरल धारा की रट लगाये रहते हैं। लेकिन यह भूल जाते हैं कि गंगा कोई एक नदी नहीं है पहाड़ में। पंजाब और अब पाकिस्तान होकर जो पंचनदियां प्रवाहित होती हैं, वे आखिर हिमालय से ही निकलती हैं। चीन से निकलकर अरुणाचल और असम होकर जो महानद ब्रह्मपुत्र बांगलादेश और म्यांमार को सींचता है, वह भी आखिर हिमालय से जुड़ता है। गंगा उत्तराखंड से निकलकर बंगाल होकर बाग्लादेश पहुंचता है तो तिस्ता के जल परभी निर्भर है बांग्लादेश। इसीतरह कोसी, काली और शारदा नदियों के जरिये भारत और नेपाल जुड़ते हैं।आपदा प्रबंधनके लिए इसलिए सबसे  जरुरी है साझा जल संसाधनों का प्रबंधन। जबकि हमारे यहां तो कश्मीर और हिमाचल, उत्तराखंड और हिमाचल, बंगाल और सिक्किम के बीच भी कोई तालमेल नहीं है।


उत्तराखंड की कृषि पर निर्भरता महज चौवलीस प्रतिशत तक सिमट गयी है जबकि उसके पास भारतभर में सबसे उपजाऊ जमीन तराई में है। इसके मुकाबले हिमाचल में छैसठ प्रतिशत कृषि निर्भरता है। मीडिया ने महज केदारघाटी पर फोकस किया, इसलिए वहां की आपदा पर इतनी बड़ी चर्चा हो रही है। इसी के आलोक में शतपंथ झील से जलविस्फोट के कयास के तहत बद्रीनाथ पर भी केदारनाथ जैसे जलप्रलय के संकट की चर्चा हो रही है। लेकिन लगभग हरसाल भागीरथी, भिंलगना, टौंस, व्यास, दरमा, सोमेश्वर घाटियों परमचने वाली तबाही की कोई चर्चा नही होती। जलप्रलय का असर कोई गंगोत्री क्षेत्र में कम नहीं था, जहां भारत चीन सीमा पर आखिरी गांव धाराली तबाह हो गयी। वहां करीब चार सौ मंदिर ध्वस्त हुए लेकिन हम लोग एक एक मंदिर की चर्चा कर रहे हैं क्योंकि वे धाम हैं। हमें ग्रामदेवताओं के हत्व और उनकी लोक विरासत के बारे में कोई् अंदाजा नहीं है, जिसकी गर्भ में जनमती है नैसर्गिक पर्यावरण चेतना। जो अब भी हिमाचल में बची हुई है लेकिन उत्तर आधुनिक उत्तराखंड, कृषि विमुख उत्तराखंड में मृतप्राय है।


पर्यावरण की बात करें तो तो विकास का विरोध मान लिया जाता है। पर्यटन औरत तीर्थाटन की खिलाफत मान ली जाती है। सवाल यह है कि तीर्थाटन और पर्यटन का जो कारोबार है औरम मुक्त बाजार में जो विकास कार्यक्रम हैं, उनपर कब्जा किनका है? सातमंजिली जो आधुनिकता केदारनाथ तीर्थटन के प्राण  की नदीप्रवाह को खंडित प्रतिष्ठा हुई , उनमे हिमालयी लोगों का कितना हित सधा? पर्यटनस्थलों और तीर्थस्थलों, तमाम यात्राओं में हिमालयी जनता का हिस्सा कितना है? पहाड़ में भूकंप, जलप्रलय और निरंतर भूस्खलन को न्यौता देकर किनका है यह निर्माण विनिर्माण? गांतोक, नैनीताल, मंसूरी, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश से लेकर शिमला, केदार बदरी तक सर्वे करा लीजिये! समझा जा सकता है कि किन दबावों के तहत मुख्मंत्री  ने तीर्थपथ आपदा व आपदा प्रबंधन की जांच कराने से सिरे से इंकार करते हुए झटपट खोल देने की घोषणा कर दी। ऱाजधानी देहरादून में ही नदी की हत्या करके सिडकुल और आईटीपारक बसान का काम हुआ। हम गंगा. यमुना और हद से हद ब्रह्मपुत्र की चर्चा करते रहते हैं, लेकिन रामगंगा, कोसी, टौंस, तिस्ता, तोर्सा, काली, शारदा,कोसी जैसी नदियं के प्रवाह को लेकर कतई चिंतित नहीं होते। हम पर्यटन और तीर्थाटन से कारोबार तो चलाना चाहते हैं और उसमें कोई कोताही नहीं बरतते, लेकिन पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सहूलियतों, उनकी जन माल के बारे में थोड़ी सी वैज्ञानिक व्यवस्था बनाने को तैयार नहीं है।


क्या सिर्फ गंगोत्री और केदार बद्री के ग्लेशियरों से हिमालय, हिमालयी जनता और इस महादेश को खतरा है पिंडर जैसे बाकी ग्लशियरों का क्या जब नैनी झील की सेहत का ख्याल किये बिना उसे मलबे से पाट रहे हैं आप तो शतपंथ को कैसे संभालेंगे फिर टिहरी बांध और सैकड़ों छोटे बड़े बांधों का बम परमाणु बम भी तो आपने लगाया हुआ है।


सार तो यह है कि पर्यावरण चेतना के बिना कोई आपदा प्रबंधन नहीं हो सकता। यह मौसम चेतावनी के मद्देनजर फौरी बचाव व राहत अभियान का मामला है नहीं, बल्कि विपर्यय की स्थाई समस्याओं के समाधान का मामला है। वह विकास और वह कारोबार ही कैसा, जो मंदाकिनी घाटी और गंगोत्री की तो परवाह करें, पर बाकी नदियों, शिखरों, घाटियों और  नगरों के आर पार ग्रामीण जनता को बेमौत मरने के लिए छोड़ दें। तबाही का आलम उत्तराखंड, हिमाचल और नेपाल तक में समान विध्वंसक रहा, लेकिन कारोबारी गरज के तहत बाकी इलाकों और स्थानीय जनता की सुधि नहीं ली गयी। हिमालयी लोगों के विस्थापन, बेदखली, मौतों और गुमशुदगी का कोई आंकड़ा कभी दर्ज नहीं हुआ है और न होंगे। जैसे आदिवासी गांव राजस्व गांव बतौर दर्ज नहीं होते , ठीक वैसे ही हिमालयी गांव भी लावारिश हैं।


हम विजय बहुगुणा को नहीं जानते। पर अल्मोड़ा के सांसद  प्रदीप टमटा और पिथौरागढ़ से उत्तराखंड क्रांतिदल के शीर्ष नेता काशीसिंह ऐरी को जानते हैं। विधानसभा में अनेक लोग हैं, जिन्हें हम छात्र जीवन से जानते रहे हैं। इंदिरा ह्रदयेश से लेकर यशपाल आर्य तक को हम जानते हैं। क्या वे लोग भी आपदा प्रबंधन में विफलता के लिए समान रुप से जिम्मेवार नहीं हैं ?और वे लोग जिनकी पहचान उनकी पर्यावरण चेतना और पर्यावरण आंदोलन के कारण ही है?


No comments:

मैं नास्तिक क्यों हूं# Necessity of Atheism#!Genetics Bharat Teertha

হে মোর চিত্ত, Prey for Humanity!

मनुस्मृति नस्ली राजकाज राजनीति में OBC Trump Card और जयभीम कामरेड

Gorkhaland again?আত্মঘাতী বাঙালি আবার বিভাজন বিপর্যয়ের মুখোমুখি!

हिंदुत्व की राजनीति का मुकाबला हिंदुत्व की राजनीति से नहीं किया जा सकता।

In conversation with Palash Biswas

Palash Biswas On Unique Identity No1.mpg

Save the Universities!

RSS might replace Gandhi with Ambedkar on currency notes!

जैसे जर्मनी में सिर्फ हिटलर को बोलने की आजादी थी,आज सिर्फ मंकी बातों की आजादी है।

#BEEFGATEঅন্ধকার বৃত্তান্তঃ হত্যার রাজনীতি

अलविदा पत्रकारिता,अब कोई प्रतिक्रिया नहीं! पलाश विश्वास

ভালোবাসার মুখ,প্রতিবাদের মুখ মন্দাক্রান্তার পাশে আছি,যে মেয়েটি আজও লিখতে পারছেঃ আমাক ধর্ষণ করবে?

Palash Biswas on BAMCEF UNIFICATION!

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS ON NEPALI SENTIMENT, GORKHALAND, KUMAON AND GARHWAL ETC.and BAMCEF UNIFICATION! Published on Mar 19, 2013 The Himalayan Voice Cambridge, Massachusetts United States of America

BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Imminent Massive earthquake in the Himalayas

Palash Biswas on Citizenship Amendment Act

Mr. PALASH BISWAS DELIVERING SPEECH AT BAMCEF PROGRAM AT NAGPUR ON 17 & 18 SEPTEMBER 2003 Sub:- CITIZENSHIP AMENDMENT ACT 2003 http://youtu.be/zGDfsLzxTXo

Tweet Please

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS BLASTS INDIANS THAT CLAIM BUDDHA WAS BORN IN INDIA

THE HIMALAYAN TALK: INDIAN GOVERNMENT FOOD SECURITY PROGRAM RISKIER

http://youtu.be/NrcmNEjaN8c The government of India has announced food security program ahead of elections in 2014. We discussed the issue with Palash Biswas in Kolkata today. http://youtu.be/NrcmNEjaN8c Ahead of Elections, India's Cabinet Approves Food Security Program ______________________________________________________ By JIM YARDLEY http://india.blogs.nytimes.com/2013/07/04/indias-cabinet-passes-food-security-law/

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN VOICE: PALASH BISWAS DISCUSSES RAM MANDIR

Published on 10 Apr 2013 Palash Biswas spoke to us from Kolkota and shared his views on Visho Hindu Parashid's programme from tomorrow ( April 11, 2013) to build Ram Mandir in disputed Ayodhya. http://www.youtube.com/watch?v=77cZuBunAGk

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk

THE HIMALAYAN DISASTER: TRANSNATIONAL DISASTER MANAGEMENT MECHANISM A MUST

We talked with Palash Biswas, an editor for Indian Express in Kolkata today also. He urged that there must a transnational disaster management mechanism to avert such scale disaster in the Himalayas. http://youtu.be/7IzWUpRECJM

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICAL OF BAMCEF LEADERSHIP

[Palash Biswas, one of the BAMCEF leaders and editors for Indian Express spoke to us from Kolkata today and criticized BAMCEF leadership in New Delhi, which according to him, is messing up with Nepalese indigenous peoples also. He also flayed MP Jay Narayan Prasad Nishad, who recently offered a Puja in his New Delhi home for Narendra Modi's victory in 2014.]

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALSH BISWAS FLAYS SOUTH ASIAN GOVERNM

Palash Biswas, lashed out those 1% people in the government in New Delhi for failure of delivery and creating hosts of problems everywhere in South Asia. http://youtu.be/lD2_V7CB2Is

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk