Welcome

Website counter
website hit counter
website hit counters

Thursday, July 18, 2013

न गंभीरता न मानवीयता

न गंभीरता न मानवीयता

Thursday, 18 July 2013 10:25

उर्मिलेश 
जनसत्ता 18 जुलाई, 2013: एक यशवंत सिन्हा को छोड़ कर पूरी भाजपा जिस तरह नरेंद्र मोदी के हाल के विवादास्पद और बेतुके बयानों के बचाव में उतर पड़ी है, उससे बिल्कुल साफ है कि औपचारिक घोषणा अभी भले न हुई हो, अगले संसदीय चुनाव में पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार वही हैं। बुजुर्ग भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को 'नागपुर' की तरफ से उनकी हैसियत बता दी गई है, इसलिए नेतृत्व के सवाल पर अब वे खामोश हैं। आखिर मोदी भी तो उन्हीं के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं! पर जनसंघ-भाजपा में अपने पूर्ववर्ती शीर्ष नेताओं के मुकाबले मोदी के विचारों और भाषा में एक खास तरह की आक्रामकता और निरंकुशता के तत्त्व प्रभावी दिखते हैं। 
शायद इसलिए कि सन 2001 के बाद मोदी के राजनीतिक व्यक्तित्व का निर्माण कॉरपोरेट और कट्टर हिंदुत्व के मिश्रित रसायन से हुआ। ऐसा रसायन, जिसे नवउदारवादी सुधारों के दौर की संघ परिवारी-प्रयोगशाला में विकसित किया गया। वे जिस तरह 'कुत्ते का बच्चा', 'हिंदू-राष्ट्रवादी', 'सेक्युलरिज्म का बुर्का', या 'आबादी बढ़ाने वाली मशीन' जैसे जुमलों का इस्तेमाल करते आ रहे हैं, वे उनके राजनीतिक व्यक्तित्व के खास पहलू की तरफ इंगित करते हैं।
इसके साथ वे यह भी कहते हैं कि देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाना है तो सरकार को उद्योग-व्यापार से हटना होगा। यह काम उद्योग और व्यापार में लगे लोगों का है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के कार्यकाल में देश को विनिवेश के नाम पर नए मंत्रालय की सौगात देने वाली भारतीय जनता पार्टी को मोदी के रूप में अर्थनीति के स्तर पर भी एक 'आदर्श नेता' मिला है। दक्षिणपंथी धारा में वे अपने ढंग के बिल्कुल नए नेता हैं। कॉरपोरेट क्रूरता और सांप्रदायिक कट्टरता के नायाब रसायन से बनी है उनकी शख्सियत!
भाजपा की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी जिस आक्रामकता के साथ अपना अभियान चला रहे हैं, उसका पर्दाफाश भी उसी तेजी से हो रहा है। शुरू में उनके 'विकास मॉडल' का जोर-शोर से प्रचार किया गया और मोदी को विकास-पुरुष बताया गया। पर गुजरात के विकास मॉडल की पोल खुलते देर नहीं लगी। मानव विकास सूचकांक के कई जरूरी मानदंडों पर 'मोदी का गुजरात' देश के औसत सूचकांक से भी पीछे है। तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मिजोरम और मणिपुर जैसे राज्य उससे बहुत आगे हैं। उसकी कथित विकास-दर की कहानी की असलियत भी सामने आ चुकी है कि किस तरह सन 80-99 के दौर में भी गुजरात अन्य कई राज्यों से आगे था। पर आज देश के कई राज्यों की विकास-दर की उछाल उससे बहुत ज्यादा है। 
इन ठोस तथ्यों के उजागर होने के बाद मोदी ने विकास की नारेबाजी को पीछे छोड़ फिर से 'उग्र हिंदुत्व' को सबसे भरोसेमंद अस्त्र के रूप में आगे किया है। ऐसा लगता है कि अगले चुनाव में संघ और मोदी का ज्यादा जोर कट्टर हिंदुत्व और खास तरह की 'सोशल इंजीनियरिंग' के मिले-जुले एजेंडे पर होगा। यह महज संयोग नहीं कि बिहार और उत्तर प्रदेश में मोदी को 'सामाजिक न्याय आंदोलन' से जोड़ने की कोशिश की गई है। 
इस भोंडे अभियान में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव को खासतौर पर लगाया गया है। बिहार के गांवों में, खासकर पिछड़ी जातियों के बीच सभाओं-रैलियों के जरिए प्रचारित किया जा रहा है कि मोदी पिछड़ी जाति के पहले ऐसे नेता होंगे, जो प्रधानमंत्री बनेंगे। भाजपा के अलावा मोदी के कट्टर समर्थकों की खास टोलियां भी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के देहात और कस्बों में घूम-घूम कर उनकी ओबीसी पृष्ठभूमि और कुछ खास खूबियों के पक्ष में अभियान चला रही हैं। 
जाहिर है, संघ परिवार के शीर्ष नेतृत्व की इजाजत के बगैर इस तरह का अभियान नहीं चलाया जा सकता। जहां मोदी को पिछड़ा (ओबीसी) बना कर वोट मिलेंगे, वहां भाजपा पिछड़े वर्ग की राजनीति करेगी, जहां अगड़ों को गोलबंद करना होगा, वहां वह आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बवाल कराने से भी गुरेज नहीं करेगी। इलाहाबाद और आसपास के इलाकों में हाल में हुआ हिंसक हंगामा उसका सबूत है। 
एक विदेशी समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में पिछले दिनों नरेंद्र मोदी ने अपना राजनीतिक परिचय पूछे जाने पर बताया कि वे 'हिंदू-राष्ट्रवादी' हैं। उन्होंने अपना परिचय एक 'भारतीय' बता कर नहीं दिया। 'भारतीय हिंदू' या 'राष्ट्रवादी हिंदू' भी नहीं कहा, 'हिंदू राष्ट्रवादी' कहा। राष्ट्रवादी हिंदू और हिंदू राष्ट्रवादी का फर्क समझा जा सकता है। श्रीमान मोदी और उनकी पार्टी अक्सर अमेरिका और अन्य पूंजीवादी देशों के विकास मॉडल की तारीफ करते नहीं थकते। 
उनसे पूछा जाना चाहिए कि दुनिया के किस पूंजीवादी मुल्क या किस समृद्ध-खुशहाल जनतांत्रिक देश का बड़ा नेता अपनी राष्ट्रीयता से पहले अपने धर्म का उल्लेख करता है! लेकिन मोदी एक खतरनाक विरासत के संवाहक हैं। उन्होंने अपनी पार्टी के 'आदर्श राष्ट्र' अमेरिका के राष्ट्रपतियों की तरह अपनी राष्ट्रीयता को सर्वोपरि नहीं माना, सबसे पहले अपने धार्मिक विश्वास को चिह्नित करते हुए अपना परिचय दिया। 
इसके कुछ ही दिनों बाद, नरेंद्र मोदी ने चौदह जुलाई को पुणे के मशहूर फर्ग्युसन कॉलेज में छात्र-युवाओं को बीच कांग्रेस

और यूपीए सरकार को जमकर कोसा। उनके भाषण के एक खास वाक्य को ज्यादातर अखबारों और चैनलों ने अपनी सुर्खी के तौर पर पेश किया। वह वाक्य था- 'संकट में फंसने पर कांग्रेस पार्टी सेक्युलरिज्म का बुर्का   ओढ़ लेती है।' वे चाहते तो अपनी बात को ज्यादा संयत-शालीन और सीधे ढंग से भी कह सकते थे। पर कांग्रेस और सेक्युलरिज्म के साथ उन्होंने बुर्का शब्द जोड़ा ताकि दोनों को एक खास प्रतीकात्मक ढंग से जोड़ा जा सके। 
मोदी चाहते तो कह सकते थे कि कांग्रेस 'सेक्युलरिज्म की चादर' ओढ़ लेती है। चादर ज्यादा व्यवहार में लाई जाती है; इसका प्रयोग हिंदू, मुसलिम, सिख, ईसाई, बौद्ध और नास्तिक, सभी करते हैं। पर उन्होंने बुर्का शब्द का इस्तेमाल जान-बूझ कर किया। यही नहीं, उन्होंने कांग्रेस और बुर्के के साथ 'बंकर' का भी उल्लेख किया। उन्होंने गलतफहमी के लिए कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी। एक समुदाय विशेष के पहनावे को प्रतीक बना कर उन्होंने उसका रिश्ता एक सामरिक प्रतीक से जोड़ने की कोशिश की, आतंक की तरफ इंगित करने के लिए। समाज के कुछ हिस्सों में उत्तेजना और विवाद पैदा करने के लिए यह उन्हें जरूरी लगा होगा। 
ठीक इसी तरह, कुछ दिनों पहले मोदी ने 2002 के गुजरात दंगों में मारे गए अल्पसंख्यक समुदाय के हजारों लोगों के बारे में पूछे एक सवाल के जवाब में कहा था कि वे गाड़ी में पीछे बैठें हों और चलती गाड़ी के नीचे कुत्ते का बच्चा आ जाए, तो भी उन्हें दुख होगा। कुछ मोदी-भक्तों को गुजरात के मुख्यमंत्री के इस वाक्य में स्वाभाविक मानवीय करुणा नजर आई। पर कोई भी निष्पक्ष व्यक्ति जब मोदी के जवाब को पत्रकार द्वारा पूछे सवाल के संदर्भ में देखेगा तो अल्पसंख्यकों के प्रति उनके खास रवैये का आसानी से अहसास हो जाएगा। 
इस तरह की अभिव्यक्तियां जुगुप्सा भरी हैं और इनसे निरंकुशता की बू आती है। कोई भी पूछ सकता है कि गुजरात के दंगों में हजारों लोगों के मारे जाने के लिए सूबे के मुखिया के तौर पर मोदी साहब ने आज तक देश की जनता से माफी क्यों नहीं मांगी? 
माफी की बात दूर रही, उन्होंने ईमानदार ढंग से आज तक अफसोस भी नहीं जताया। गुजरात का दंगा कोई दुर्घटना नहीं था। वह एक योजना के तहत हुआ था। पर सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय सूबे के मुख्यमंत्री कुत्ते के बच्चे के दुर्घटनावश गाड़ी के पहिए से कुचलने का जिक्र कर रहे हैं! 
आश्चर्य है, यह एक निर्वाचित मुख्यमंत्री की भाषा है, जो भारतीय जनता पार्टी की तरफ से देश के प्रधानमंत्री पद का सबसे प्रबल दावेदार बन कर उभरा है। मोदी के लिए यह कोई नई बात नहीं है। वे जान-बूझ कर राजनीतिक शिष्टता, प्रोटोकॉल और सभ्य सामाजिक मूल्यों की अवहेलना करते रहते हैं। मियां मुशर्रफ (पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के लिए), अहमद मियां (कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल के लिए) जैसे ढेर सारे उनके जुमले यह साबित करने के लिए काफी हैं कि राजनीतिक विमर्श में वे हमेशा असहज रहते हैं और आए दिन सामाजिक शिष्टाचार की मर्यादा खोते रहते हैं। 
नरेंद्र मोदी अपनी ही दक्षिणपंथी राजनीतिक धारा के दिवंगत श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दिवंगत दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, यहां तक कि लालकृष्ण आडवाणी या मुरली मनोहर जोशी जैसे व्यवस्थित मन:स्थिति के नेता नहीं हैं। भाषा में सांप्रदायिक विद्वेष भरी चुटकलेबाजी करते हुए वे हमेशा सहज मानवीय मूल्यों के भी खिलाफ खड़े दिखते हैं। इसे वे अपना 'यूएसपी' समझते हैं। पर दक्षिणपंथी धारा के नेताओं की कतार में वे एक नेता और वक्ता के तौर पर भी पिद्दी दिखते हैं। न तो उनके चिंतन में गंभीरता दिखाई देती है, न आचरण में मानवीयता। एक अजीब तरह की गुस्सैल खुर्राहट से वे भरे दिखते हैं। क्या ऐसी शख्सियत आज के जटिल वैश्विक परिदृश्य में भारत जैसे महादेश की अगुआई कर सकती है?
उनकी एक-एक गतिविधि और हरेक भाषण से महसूस किया जा सकता है कि राजनीतिक चिंतन के स्तर पर वे बेहद अनुदार और एकपक्षीय हैं। समाज में 'सौ फूलों को खिलने दो' की जनतांत्रिक धारणा के वे हर समय सख्त खिलाफ दिखते हैं। वामपंथियों को वे राजनीतिक विरोधी के रूप में नहीं लेते, राष्ट्रद्रोही बताते हैं। इसी तरह वे कांग्रेस को हराने या जनता में उसका पूरी तरह से पर्दाफाश करने की बात नहीं कहते, वे कहते हैं कि वे भारत को 'कांग्रेस-मुक्त देश' बनाना चाहते हैं। 
यह सही है कि आज देश की जनता का बड़ा हिस्सा कांग्रेसी कुशासन से बेहद क्षुब्ध है, पर 'कांग्रेस-मुक्त देश' जैसे जुमले में मुझे जनतांत्रिकता की नहीं, निरंकुशता की गंध आती है। ऐसी निरंकुशता को एक समय कांग्रेस की नेता इंदिरा गांधी ने अपने कार्यक्रम का हिस्सा बनाया था। वे विपक्ष-रहित राष्ट्रीय राजनीति चाहती थीं। पर उनकी 'इमरजेंसी' का देश की जनता ने सन 77 में माकूल जवाब दे दिया। विविधता से भरे इस महादेश में मोदी का संकीर्ण राजनीतिक सोच क्या हमारे विकासशील जनतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा नहीं है?

फेसबुक पेज को लाइक करने के क्लिक करें-          https://www.facebook.com/Jansatta
ट्विटर पेज पर फॉलो करने के लिए क्लिक करें-      https://twitter.com/Jansatta

No comments:

मैं नास्तिक क्यों हूं# Necessity of Atheism#!Genetics Bharat Teertha

হে মোর চিত্ত, Prey for Humanity!

मनुस्मृति नस्ली राजकाज राजनीति में OBC Trump Card और जयभीम कामरेड

Gorkhaland again?আত্মঘাতী বাঙালি আবার বিভাজন বিপর্যয়ের মুখোমুখি!

हिंदुत्व की राजनीति का मुकाबला हिंदुत्व की राजनीति से नहीं किया जा सकता।

In conversation with Palash Biswas

Palash Biswas On Unique Identity No1.mpg

Save the Universities!

RSS might replace Gandhi with Ambedkar on currency notes!

जैसे जर्मनी में सिर्फ हिटलर को बोलने की आजादी थी,आज सिर्फ मंकी बातों की आजादी है।

#BEEFGATEঅন্ধকার বৃত্তান্তঃ হত্যার রাজনীতি

अलविदा पत्रकारिता,अब कोई प्रतिक्रिया नहीं! पलाश विश्वास

ভালোবাসার মুখ,প্রতিবাদের মুখ মন্দাক্রান্তার পাশে আছি,যে মেয়েটি আজও লিখতে পারছেঃ আমাক ধর্ষণ করবে?

Palash Biswas on BAMCEF UNIFICATION!

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS ON NEPALI SENTIMENT, GORKHALAND, KUMAON AND GARHWAL ETC.and BAMCEF UNIFICATION! Published on Mar 19, 2013 The Himalayan Voice Cambridge, Massachusetts United States of America

BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Imminent Massive earthquake in the Himalayas

Palash Biswas on Citizenship Amendment Act

Mr. PALASH BISWAS DELIVERING SPEECH AT BAMCEF PROGRAM AT NAGPUR ON 17 & 18 SEPTEMBER 2003 Sub:- CITIZENSHIP AMENDMENT ACT 2003 http://youtu.be/zGDfsLzxTXo

Tweet Please

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS BLASTS INDIANS THAT CLAIM BUDDHA WAS BORN IN INDIA

THE HIMALAYAN TALK: INDIAN GOVERNMENT FOOD SECURITY PROGRAM RISKIER

http://youtu.be/NrcmNEjaN8c The government of India has announced food security program ahead of elections in 2014. We discussed the issue with Palash Biswas in Kolkata today. http://youtu.be/NrcmNEjaN8c Ahead of Elections, India's Cabinet Approves Food Security Program ______________________________________________________ By JIM YARDLEY http://india.blogs.nytimes.com/2013/07/04/indias-cabinet-passes-food-security-law/

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN VOICE: PALASH BISWAS DISCUSSES RAM MANDIR

Published on 10 Apr 2013 Palash Biswas spoke to us from Kolkota and shared his views on Visho Hindu Parashid's programme from tomorrow ( April 11, 2013) to build Ram Mandir in disputed Ayodhya. http://www.youtube.com/watch?v=77cZuBunAGk

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk

THE HIMALAYAN DISASTER: TRANSNATIONAL DISASTER MANAGEMENT MECHANISM A MUST

We talked with Palash Biswas, an editor for Indian Express in Kolkata today also. He urged that there must a transnational disaster management mechanism to avert such scale disaster in the Himalayas. http://youtu.be/7IzWUpRECJM

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICAL OF BAMCEF LEADERSHIP

[Palash Biswas, one of the BAMCEF leaders and editors for Indian Express spoke to us from Kolkata today and criticized BAMCEF leadership in New Delhi, which according to him, is messing up with Nepalese indigenous peoples also. He also flayed MP Jay Narayan Prasad Nishad, who recently offered a Puja in his New Delhi home for Narendra Modi's victory in 2014.]

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALSH BISWAS FLAYS SOUTH ASIAN GOVERNM

Palash Biswas, lashed out those 1% people in the government in New Delhi for failure of delivery and creating hosts of problems everywhere in South Asia. http://youtu.be/lD2_V7CB2Is

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk