Welcome

Website counter
website hit counter
website hit counters

Thursday, July 11, 2013

प्राकृतिक नहीं, मानवजनित तबाही कहें जनाब!

प्राकृतिक नहीं, मानवजनित तबाही कहें जनाब!


पावर प्रोजेक्टों के निर्माण, खडि़या व अन्य सम्पदाओं के खनन के नाम पर भी उत्तराखण्ड के पहाड़ों का जमकर दोहन किया जा रहा है. यही कारण है कि कमजोर होते जा रहे पहाड़ थोड़ी सी बरसात में भी भरभरा कर गिरने लगे हैं...

नरेन्द्र देव सिंह


उत्तराखण्ड जैसे हिमालयी राज्य का गठन एक व्यापक जनांदोलन के फलस्वरूप हुआ था. इसके लिये स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भागीदारी निभायी थी. उनका मुख्य उद्देश्य इस हिमालयी क्षेत्र के लिए एक अलग राज्य का गठन करवाना था. 9 नवम्बर 2000 को उत्तराखण्ड एक पृथक राज्य के रूप में अस्तित्व में आया. चूंकि उत्तराखण्ड मूलतः पर्वतीय राज्य है, इसलिए संवेदनशील पर्यावरणीय माहौल को देखते हुये यहां अलग से आपदा प्रबंधन विभाग का गठन किया गया.

desaster-in-kedarnath

इस राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं जैसे बादल फटना, भूस्खलन होना वैसे ही आम बात है जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार राज्यों में बाढ़ आना. यहां आने वाली प्राकृतिक आपदाओं को सरकार दैवीय आपदा कहती है, लेकिन अलग राज्य बनने के बाद से दैवीय से कहीं ज्यादा मानवीय हस्तक्षेप इन भारी आपदाओं का कारण है.

राज्य गठन से पहले भी यहां प्राकृतिक आपदायें आती थीं, लेकिन राज्य गठन के बाद हर साल ही यहां के नागरिकों को इन आपदाओं से जूझना पड़ रहा है. गौरतलब है कि पृथक उत्तराखण्ड निर्माण के बाद गढ़वाल मंडल में नदियों पर बिजली परियोजनाओं के नाम पर जमकर बांधों का निर्माण किया जा रहा है.

टिहरी परियोजना हालांकि राज्य गठन के पहले से ही शुरू हो गयी थी, मगर इसके दुष्परिणाम राज्य गठन के बाद सामने आये हैं. भौगोलिक दृष्टि से हिमालय एक नवीन संरचना है, जिसका निर्माण केवल पांच करोड़ वर्ष पूर्व हुआ था. हिमालय भारतीय प्लेट के तिब्बत से टकराने के बाद बना था. पावर प्रोजेक्टों के लिए पर्वतों को डायनामाइट लगाकर तबाह किया जाता है. पहाड़ों के अन्दर काटकर लम्बी-लम्बी सुरंग बनायी जाती है, जिसका असर पूरे हिमालयी क्षेत्र पर पड़ता है.

इन्होंने पहले से ही कमजोर पहाड़ों को और कमजोर कर दिया गया है. इतना होने के बावजूद अभी भी राज्य में अन्य विद्युत परियोजनाओं को लगाने की बात कही जा रही है, जो इस पर्वत श्रृंखला के लिए पूरी तरह से नुकसानदायक साबित होगा.

गौर करने वाली बात है थ्क हिमालय जोन 5 और जोन 4 में पड़ता है. यह भूकम्प और भूस्खलन की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है. एनसीटी का मुख्य केन्द्रीय भ्रंश भी यहां से गुजरती है. सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि यहां पर किये जा रहे विकास निर्माण कार्य बिना किसी ठोस जानकारी के शुरू कर दिये जा रजे हैं.

हालात इतने बद्तर हैं कि अल्मोड़ा में 2012 में मौसम वैज्ञानिक का घर भी प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गया. अभी भी हाल ही में केदारनाथ में घटित भीषण प्राकृतिक आपदा के पीछे का सच जानने की कोशिश नहीं की जा रही है. गौर करने वाली बात है कि चारधामों में से प्रमुख केदारनाथ धाम पूरी तरह से व्यवसाय का केन्द्र बन चुका था. लगभग चार महीने के लिए खुलने वाले मन्दिर में लाखों की तादात में श्रृद्धालुओं की आवाजाही है. इतना ही नहीं, पिछले कई वर्षों से केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में अंधाधुंध निर्माण हो रहा है.

यहां धर्मशालाओं-होटलों का निर्माण तेज गति से हुआ है. सड़कों पर वाहनों की अंधाधुंध दौड़ है. केदारनाथ धाम में हद से कहीं ज्यादा बढ़ चुके मानवीय हस्तक्षेप पर किसी ने ध्यान नहीं दिया या फिर देना जरूरी भी नहीं समझा. हाल ही यहां पर आयी इतनी बड़ी विपदा के पीछे नेताओं, नौकरशाहों और उन सभी मुनाफाखोंरों का हाथ है, जिन्होंने इस हिमालयी क्षेत्र में केदारनाथ ही नहीं बल्कि अन्य धार्मिक स्थलों पर भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर अपने कमाई के अड्डे खोल रखे हैं.

राज्य गठन के बाद वर्ष 2005, 2006 और 2011 को छोड़कर हर बरसात में प्राकृतिक आपदायें यहां अपना कहर बरसाती रही हैं. इसमें पिछले वर्ष उत्तरकाशी में बादल फटने से सैकड़ों लोग अकाल मृत्यु का शिकार हो गये. इसका मतलब स्पष्ट है कि उत्तराखण्ड निर्माण का एक मुख्य उद्देश्य यहां की प्राकृतिक संपदाओं को बचाना था, मगर इसके उलट राज्य गठन के बाद ही यहां की प्राकृतिक संपदाओं को जमकर लूटा जा रहा है.

पिछले दिनों पोंटी चढ्ढा की मृत्यु के बाद मीडिया में यह बात सामने आयी थी कि किस तरह यहां की प्रत्येक सरकार ने खनन व शराब माफिया को राज्य में खुली छूट दे रखी थी. यह तो मात्र एक उदाहरण है, पावर प्रोजेक्टों के निर्माण, खडि़या व अन्य सम्पदाओं के खनन के नाम पर भी राज्य के पहाड़ों का जमकर दोहन किया जा रहा है. यही कारण है कि कमजोर होते जा रहे पहाड़ थोड़ी सी भी बरसात में भरभरा कर गिरने लगे हैं.

अगर नदियों के माध्यम से हो रही तबाही के मंजर पर नजर डालें तो पहले तो हमें इस बात को समझना होगी कि नदियां हमारे घरों या निर्माणस्थल में नहीं घुस रही हैं, बल्कि हम नदियों के दायरे में जाकर अपने घरों तथा अन्य भवनों का निर्माण कर रहे हैं. भारत-नेपाल सीमा पर बहने वाली काली नदी हो या गढ़वाल में बहने वाली अलकनंदा, भागीरथी, सभी नदियों के मुहानों पर भवनों का जमकर निर्माण कर दिया गया है.

इसका मतलब है कि हम प्रकृति को उसका दायरा बता रहे हैं. नदियों के बहाव क्षेत्र निर्धारित कर रहे हैं. जिस प्रकृति पर हम पूरी तरह से निर्भर हैं, उसी पर हावी होने की कोशिश कर रहे हैं. इतिहास उठाकर देखें तो अतिवृष्टि में भी अपने बहाव क्षेत्र से नदियां बाहर नहीं गयी हैं, बल्कि वो तब से ऐसे ही बह रही हैं जब से उनका उद्गम हुआ है.

बरसात में उनका बहाव तेज हो जाता है, जो एक सामान्य प्रक्रिया है. इसीलिए नदियों के मुहाने पर बने भवन भरभरा कर गिर जाते हैं. नदियां आज भी सामान्य तरीके से ही बह रही हैं, असामान्य हरकतें तो हम मानवों ने की है, सरकार मौन होकर नदियों के मुहाने पर बन रहे भवनों के निर्माण से देखती रहती है.

केदारनाथ में आयी इतनी बढ़ी प्राकृतिक आपदा के बाद भी अगर हम नहीं संभले, तो इन पहाड़ों और नदियों को आपदाओं के लिए दोष नहीं देना चाहिए. यह दैवीय आपदा नहीं, बल्कि इनके पीछे सीधा मानवीय हस्तक्षेप है.

narendra-dev-singhनरेन्द्र देव सिंह राजनीतिक संवाददाता हैं.

http://www.janjwar.com/2011-05-27-09-00-20/25-politics/4157-prakrtik-nahi-manvjanit-tabahi-khen-janab-by-narender-dev-singh-for-janjwar

No comments:

मैं नास्तिक क्यों हूं# Necessity of Atheism#!Genetics Bharat Teertha

হে মোর চিত্ত, Prey for Humanity!

मनुस्मृति नस्ली राजकाज राजनीति में OBC Trump Card और जयभीम कामरेड

Gorkhaland again?আত্মঘাতী বাঙালি আবার বিভাজন বিপর্যয়ের মুখোমুখি!

हिंदुत्व की राजनीति का मुकाबला हिंदुत्व की राजनीति से नहीं किया जा सकता।

In conversation with Palash Biswas

Palash Biswas On Unique Identity No1.mpg

Save the Universities!

RSS might replace Gandhi with Ambedkar on currency notes!

जैसे जर्मनी में सिर्फ हिटलर को बोलने की आजादी थी,आज सिर्फ मंकी बातों की आजादी है।

#BEEFGATEঅন্ধকার বৃত্তান্তঃ হত্যার রাজনীতি

अलविदा पत्रकारिता,अब कोई प्रतिक्रिया नहीं! पलाश विश्वास

ভালোবাসার মুখ,প্রতিবাদের মুখ মন্দাক্রান্তার পাশে আছি,যে মেয়েটি আজও লিখতে পারছেঃ আমাক ধর্ষণ করবে?

Palash Biswas on BAMCEF UNIFICATION!

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS ON NEPALI SENTIMENT, GORKHALAND, KUMAON AND GARHWAL ETC.and BAMCEF UNIFICATION! Published on Mar 19, 2013 The Himalayan Voice Cambridge, Massachusetts United States of America

BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Imminent Massive earthquake in the Himalayas

Palash Biswas on Citizenship Amendment Act

Mr. PALASH BISWAS DELIVERING SPEECH AT BAMCEF PROGRAM AT NAGPUR ON 17 & 18 SEPTEMBER 2003 Sub:- CITIZENSHIP AMENDMENT ACT 2003 http://youtu.be/zGDfsLzxTXo

Tweet Please

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS BLASTS INDIANS THAT CLAIM BUDDHA WAS BORN IN INDIA

THE HIMALAYAN TALK: INDIAN GOVERNMENT FOOD SECURITY PROGRAM RISKIER

http://youtu.be/NrcmNEjaN8c The government of India has announced food security program ahead of elections in 2014. We discussed the issue with Palash Biswas in Kolkata today. http://youtu.be/NrcmNEjaN8c Ahead of Elections, India's Cabinet Approves Food Security Program ______________________________________________________ By JIM YARDLEY http://india.blogs.nytimes.com/2013/07/04/indias-cabinet-passes-food-security-law/

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN VOICE: PALASH BISWAS DISCUSSES RAM MANDIR

Published on 10 Apr 2013 Palash Biswas spoke to us from Kolkota and shared his views on Visho Hindu Parashid's programme from tomorrow ( April 11, 2013) to build Ram Mandir in disputed Ayodhya. http://www.youtube.com/watch?v=77cZuBunAGk

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk

THE HIMALAYAN DISASTER: TRANSNATIONAL DISASTER MANAGEMENT MECHANISM A MUST

We talked with Palash Biswas, an editor for Indian Express in Kolkata today also. He urged that there must a transnational disaster management mechanism to avert such scale disaster in the Himalayas. http://youtu.be/7IzWUpRECJM

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICAL OF BAMCEF LEADERSHIP

[Palash Biswas, one of the BAMCEF leaders and editors for Indian Express spoke to us from Kolkata today and criticized BAMCEF leadership in New Delhi, which according to him, is messing up with Nepalese indigenous peoples also. He also flayed MP Jay Narayan Prasad Nishad, who recently offered a Puja in his New Delhi home for Narendra Modi's victory in 2014.]

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALSH BISWAS FLAYS SOUTH ASIAN GOVERNM

Palash Biswas, lashed out those 1% people in the government in New Delhi for failure of delivery and creating hosts of problems everywhere in South Asia. http://youtu.be/lD2_V7CB2Is

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk