Pages
▼
Tuesday, January 20, 2026
हमारी विदेश नीति क्या ट्रंप की सनक है?
हमारी विदेश नीति क्या ट्रंप की सनक है?
हमारी कोई विदेश नीति है या राष्ट्रपति ट्रंप की सनक तय करती है हमारी विदेश नीति?अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की जिसमें ग्रीनलैंड, कनाडा और वेनेजुएला को अमेरिकी क्षेत्र बताया गया है।इस पोस्ट के बाद यूरोपीय देशों में चिंता बढ़ गई है और क्षेत्र का तनाव भी गहरा गया है।
इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने फ्रांस के साथ तीखी नोकझोंक शुरू कर दी है। उन्होंने फ्रेंच वाइन और शैंपेन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी है। यह सब इसलिए क्योंकि फ्रांस ने ट्रंप के प्रस्तावित 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने का न्योता ठुकरा दिया।
भारत को भी बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का न्यौता है।क्या करेगी भारत सरकार।
भगोड़ों की दादागिरी मानने से साफ इनकार कर दिया है यूरोप, लैटिन अमेरिका के देश, रूस और चीन ने। नाटो टूटने के कगार पर है।इजराइल के सिवाय इस दुनिया में अमेरिका का सबसे जिगरी दोस्त है अमेरिका।
टैरिफ के साथ भारत विरोधी ट्रंप की सनक के बावजूद।
क्या मजबूरी है?
अमेरिका के हितों के साथ किनके हित जुड़े हैं?
फोटो:आजतक

No comments:
Post a Comment