Pages
▼
Friday, December 5, 2025
SIR के बाद इन्हें मंगल ग्रह भेज देंगे?
SIR के बाद आप हम नागरिक माने नहीं गए तो चिंता न करें ,गगनयान हैं, मंगल ग्रह भेज दिए जाएंगे।
वहां से किसी और ग्रह में घुसपैठ कर भी लें तो क्या खंडित अखंड भारत के भूगोल इतिहास में लौटने की संभावना नहीं है।
शायद लोकेशन गलत हो, 15 अगस्त,1947 के बाद अखंड भारत के करोड़ों नागरिक पीढी दर पीढ़ी मंगलग्रह पर हैं और उन्हें इस पृथ्वी का कोई अधिकार नहीं है।
इससे पहले भी वे कहां थे पृथ्वी पर?
पृथिवी के पांच तत्व उनके लिए निषिद्ध थे क्योंकि वे अशुद्ध थे और उनके अधिकार नहीं थे कोई।
इन दिनों मंगल ग्रह और आकाशगंगाओं में जीवन होने की संभावनाओं को पुष्ट करने वाले तथ्य,प्रमाण और संकेत बताते हैं कि इस महादेश के विभाजन पीड़ित करोड़ों विस्थापित दरअसल मंगल ग्रह या किसी ब्लैक होल के नागरिक हैं।
क्या पता कि रहस्यमय ब्लैक मैटर ही हों।
इस महादेश में
Black never mattered
Would never be mattered
विशुद्ध रक्त की नदियां बह रही हैं
अनंत वध स्थल से अनंत काल
अनंत कुएं की अनंत गहराइयों में
जीवन यापन रक्तमय
इसीलिए तो लावारिश लहू की शिनाख्त नहीं होती।
लेकिन ब्लैक मैटर की मृत्यु नहीं होती और ब्लैक होल से कोई नहीं बचता।

No comments:
Post a Comment