Pages

Tuesday, December 9, 2025

हम जन इतिहास और पीड़ित जनता की आपबीती भी दर्ज करते हैं।

देवरिया, उत्तर प्रदेश में प्रेरणा अंशु योगेन्द्र पांडेय पत्रिका के साथ। तमाम मुश्किलात के बावजूद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम,बंगाल,महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, कर्नाटक, आंध्र, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी प्रेरणा अंशु पहुंच रही है। झारखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान,मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में सर्वत्र आपकी पत्रिका पहुंच रही है। हिमालय से लेकर हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी से लेकर अरब सागर, कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी, पूर्वोत्तर से लेकर कच्छ के रण और जैसलमेर जोधपुर बीकानेर के मरुस्थल तक। हमें आर्थिक सहयोग के अलावा प्रासंगिक, जनता के ज्वलंत सवालों पर मजबूत कंटेंट की सख्त जरूरत है। कथा रिपोर्ताज, जमीनी रपट और तथ्यात्मक आलेख सबसे जरूरी है।सभी विधाओं में अप्रकाशित मौलिक रचनाएं सिर्फ मेल से आमंत्रित हैं। हम रात दिन जनता के बीच हैं। हम रात दिन जनता के मोर्चे पर है। हम रात दिन जनता की अनसुनी आवाज़ Ansuni Awaaz बुलंद कर रहे हैं। फेसबुक पर अनसुनी आवाज़ के पचास हजार और यूट्यूब पर 35 फॉलोअर हैं,जिनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। हमें आपके समर्थन, प्यार और सहयोग चाहिए। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हाशिए के लोगों और उपेक्षित भूगोल को है। हम हर कीमत पर संसाधन सीमित होने के बावजूद प्रेरणा अंशु हर महीने नियमित और निरंतर निकाल रहे हैं और जन इतिहास और पीड़ितों की आपबीती भी दर्ज कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment