Pages

Tuesday, November 4, 2025

बंदर घुड़की से ना डरियो

बंदर घुड़की से ना डरियो #TrystWithDestiny राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बहुत शक्तिशाली,बहुत निरंकुश हो सकते हैं,लेकिन जनता की ताकत के आगे वे कुछ नहीं होते। जनता ही देश है, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नहीं। टैरिफ वार से राष्ट्रनेता झुक सकते हैं, कार्पोरेट राज देश को उपनिवेश बना सकता है ट्रंप के कदमों में। लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका नहीं है। ममदानी को जीताने पर न्यूयार्क पर प्रतिबंध लगाने की ट्रंप की चेतावनी बंदर घुड़की साबित हो गई। New York Mayor Election: भारतीय मूल के जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर बने हैं।फिल्ममेकर मीरा नायर और महमूद ममदानी के बेटे जोहरान ने किराया फ्रीज, मुफ्त बस सेवा और सस्ती चाइल्डकेयर जैसी योजनाओं का वादा किया है। उन्होंने पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्योमो और रिपब्लिकन कर्टिस स्लिवा को हराया है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी मेयर का चुनाव जीत लिया है।वह न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर हैं। ममदानी की जीत डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वह लगातार ममदानी का विरोध कर रहे थे। उन्होंने धमकी दी थी कि अगर ममदानी जीते तो न्यूयॉर्क की फंडिंग रोक देंगे। बुधवार को घोषित नतीजों में उन्होंने अपने दोनों प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए बड़ी जीत दर्ज की। जोहरान ममदानी को न्यूयॉर्क मेयर के चुनाव में 50.4 प्रतिशत वोट मिले। इस शानदार जीत के बाद उन्होंने अपने विजयी भाषण में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के भाषण को कोट किया। बुधवार को न्यूयॉर्क सिटी चुनावों में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद जोहरान ममदानी ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान ममदानी ने नेहरू प्रसिद्ध भाषण ‘Tryst with Destiny’ (नियति से साक्षात्कार) के 1947 में दिए गए उस भाषण का हवाला दिया, जब भारत ने 200 साल से अधिक की ब्रिटिश हुकूमत से आजादी हासिल की थी। ममदानी ने कहा, “एक ऐसा क्षण आता है, जो इतिहास में बहुत कम बार आता है, जब हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ाते हैं, जब एक युग समाप्त होता है, और जब एक राष्ट्र की आत्मा, जो लंबे समय से दबाई गई थी, अपनी अभिव्यक्ति पाती है।” उन्होंने आगे कहा, “आज रात न्यूयॉर्क ने भी पुराने से नए की ओर वह कदम बढ़ा दिया है। यह परिवर्तन का जनादेश है। भविष्य अब हमारे हाथों में है; हमने एक राजनीतिक वंश को गिरा दिया है।.” जोहरान ममदानी ने पूर्व न्यूयॉर्क गवर्नर एंड्रयू क्योमो, जो एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे और रिपब्लिकन प्रत्याशी कर्टिस स्लिवा को मात दी।इससे पहले मौजूदा मेयर एरिक एडम्स ने सितंबर में चुनावी दौड़ से नाम वापस ले लिया था।

No comments:

Post a Comment