Pages
▼
Sunday, November 23, 2025
पोहा में बुढ़ापे का बचपन
पोहा और बुढ़ापा का बचपन
आज अरसे बाद सविता जी ने नाश्ते में पोहा बनाया। Nityanand Mandal आ गए।उनके साथ बचपन के साथी विवेक दास भी थे। बाद में बागेश्वर के रिटायर्ड सीएमओ डॉ Jagdish Chandra Mandal भी भतीजा व पत्रकार Prakash Adhikari के साथ आ गए।भाई पद्योलोचन भी घर में ही था।
आज विधायक शिव अरोरा ने बसंतीपुर नेताजी मंच पर नेताजी की मूर्ति की स्थापना की।कवरेज के लिए अनसुनी आवाज़ Ansuni Awaaz के हमारे साथी Kashmir Rana भी रुद्रपुर से मीडिया टीम के साथ आ गए।लिहाज हमने मीडिया के साथियों और विधायक जी को घर चलने को कहा।वे नहीं आ सके।
कश्मीर बसंतीपुर आया और घर नहीं आया, अफसोस। Rupesh Kumar Singh दोपहर दो बजे शक्तिफार्म के प्रहलाद पलसिया गांव में लाइव थे। वहां भी अनसुनी आवाज़ की टीम थी।
विवेक, पड़ोलोचन और नित्यानंद मास्टर प्रताप सिंह के संघर्ष के साथी रहे हैं।जब मैं मेरठ और बरेली में था, तबतक मास्साब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और राममंदिर आंदोलन में सक्रिय थे।मेरे कोलकाता जाने के बाद आम जनता के हक हकूक की लड़ाई लड़ते हुए संघ से उनका मोहभंग हो गया और वे कट्टर वामपंथी हो गए। उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में तमाम जन आंदोलनों का नेतृत्व किया,जिसमें नित्यानंद, पद्मलोचन और विवेकदास उनके साथी थे।
शक्तिफार्म में बेदखली के खिलाफ रूपेश की लगातार मोर्चाबंदी की चर्चा के सिलसिले में विवेक ने कहा कि रूपेश बिल्कुल मास्टर साहब की तरह हैं।मास्टर साहब भी इसी तरह लड़ते थे। वे भी सत्ता से टकराने में पीछे हटते नहीं थे।
पोहा खाते हुए ये लोग मास्टर साहब की चर्चा करते रहे।
विवेक भी हमारे बचपन के दोस्त हैं।हमारी स्मृतियां साझा हैं। लंबे अरसे से वह बीमार चल रहा है।अरसे बाद हमारे यहां आया तो जाहिर है कि बचपन को भी बुढ़ापे में याद किया।
सीएमओ साहब के बड़े भाई डॉ अरविंद मेरे मित्र थे।दोनों हमसे जूनियर थे दिनेशपुर स्कूल में।उनके घर खूब आना जाना था।जाहिर है कि स्मृतियों का सफर लंबा चला।
विभिन्न मुद्दों पर भी खूब चर्चा हुई।
पोहा लोकप्रिय नाश्ता है।महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में हम जहां भी गए नाश्ते में पोहा जरूर मिला। गुजरात में भी।जैसे दक्षिण भारत में इडली डोसा मिलता है।
उबालकर तथा कुछ-कुछ नम अवस्था में ही किसी चीज से 'पीटकर' या दबाकर चिवड़ा (Flattened rice या beaten rice) बनाया जाता है। चिवड़ा को कुछ अन्य चीजों के साथ मिलाकर नमकीन पोहा बनाया जाता है। चिवड़ा को उत्तर प्रदेश, बिहार आदि में दही के साथ खाया जाता है। बिहार में चिवड़ा को चुडा के नाम से बोला जाता है| बंगाल और ओडिशा में भी पोहा जनसंवाद का अंग है।
लेकिन आज पोहा बुढ़ापे का बच्चों बन गया।

No comments:
Post a Comment