डेटलाइन कोलकाता चालीस
हमने चूंकि हमेशा अखबारों के संपादकीय में काम किया तो मान्यता प्राप्त पत्रकार कभी नहीं थे।
दैनिक आवाज, दैनिक प्रभात खबर, दैनिक जागरण, दैनिक अमर उजाला और दैनिक जनसत्ता जैसे अखबारों के संस्करण 1980 से 2016 तक निकाला रोज।
जनसत्ता में 1991 से 2016 तक।
संवाददाताओं को ही फील्ड में कम करने के लिए मान्यता मिलती है। सारी सुविधाएं भी उनके लिए।
हम देशभर आते जाते रहे।लगभग सारे देश में पत्रकारिता करते रहे। अपने वेतन से बचाए पैसे से अपनी प्रतिबद्धता के तहत। यह कभी व्यवसायिक पत्रकारिता नहीं थी।
इसके अलावा छात्र जीवन में दैनिक पर्वतीय, नैनीताल समाचार और दिनमान के लिए सत्तर के दशक के दौरान पत्रकारिता की 1973 से।
रिटायर होकर कोलकाता छोड़ने के बाद गांव लौटे तो 2018 से प्रेरणा अंशु का सम्पादन कर रहे हैं।
क्या हम पत्रकार नहीं हैं?
क्या संपादकीय में काम करने वाले पत्रकार पत्रकार नहीं होते?
कोलकाता के प्रेस क्लब के सदस्य रिपोर्टर ही बनते हैं। लिहाजा 27 साल कोलकाता में पत्रकार होने के बावजूद हम प्रेस क्लब के सदस्य नहीं थे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के सभी पत्रकारों के लिए,संपादकीय साथियों के लिए भी मासिक पांच हजार रुपए की पेंशन चालू की है। लेकिन उससे पहले हम उत्तराखंड आ गए।
वृद्ध पत्रकारों के लिए आय के स्रोत बंद हो जाते हैं। इसलिए छोटी सी पेंशन भी बड़ी मदद होती है।
उत्तराखंड के मान्यताप्राप्त पत्रकारों को आठ हजार रुपए की मासिक पेंशन मिल रही है। क्या संपादकीय साथियों को पेंशन की जरूरत नहीं है?
No comments:
Post a Comment