| Monday, 20 February 2012 14:12 |
सिंह ने कहा ''परसों कोलकाता में कर्मचारी हड़ताल पर चले गए क्योंकि कंपनी ने उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं दिया। इसलिए उड़ानें रद्द कर दी गईं।'' डीजीसीए का काम है यह देखना कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो। किंगफिशर बैंकों के साथ बातचीत कर रही है और उसने अपनी कारोबारी योजना पेश की है। सिंह ने कहा कि सरकार ने हाल ही में कुछ बदलाव किए हैं जिनमें विमानन ईंधन नीति संबंधी परिवर्तन भी शामिल हैं। इस नीति के तहत कंपनी सीधे तौर पर जेट र्इंधन का आयात कर सकती है। मंत्री ने कहा कि किंगफिशर की कारोबारी योजना इस लिहाज से व्यावहारिक हो सकती है लेकिन यह बैंकों को तय करना है कि कितना धन दिया जाए। डीजीसीए प्रमुख ई.के. भारत भूषण ने कहा ''हमें बड़े पैमाने पर उड़ानों के रद्द होने की खबर लगी। अपनी उड़ानों के रद्द होने के बारे में उन्हें हमें सूचित करना होता है। लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं किया।'' |
Pages
▼
Monday, February 20, 2012
किंगफिशर को राहत पैकेज देने से सरकार का इंकार
किंगफिशर को राहत पैकेज देने से सरकार का इंकार
No comments:
Post a Comment