| Monday, 20 February 2012 18:04 |
| नयी दिल्ली, 20 फरवरी (एजेंसी) स्पाइसजेट की कोलकाता..मुंबई की उड़ान से कल एक विकलांग महिला को उतार देने के मामले में उड्डयन कंपनी ने जांच शुरू कर दी है। चालक दल के सदस्यों ने कल महिला को विमान में से उतार दिया था और कहा था कि उनके लिए यात्रा करना सुरक्षित नहीं है। इससे पहले कोलकाता में विमान कंपनी के सूत्रों ने दावा किया था कि घोष को सेरेब्रल पाल्सी है और उन्हें विमान में यात्रा करने की इजाजत देना सुरक्षित नहीं था। विमान में यात्रा नहीं करने देने पर उन्होंने स्पाइस जेट के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि कुछ लोगों ने पायलट को मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। अकसर विमान से यात्रा करने वाली घोष ने कोलकाता में संवाददाताओं से कहा, ''मुझे लगता है कि इस तरह के लोगों को कारण बताओ नोटिस मिलना चाहिए। वे नौकरी के काबिल नहीं हैं। वे इंसान नहीं हैं।'' |
Pages
▼
Monday, February 20, 2012
इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ सेरेब्रल पाल्सी की 42 वर्षीय शिक्षिका जीजा घोष को विमान में चढ़ने के बाद उतार दिया गया
इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ सेरेब्रल पाल्सी की 42 वर्षीय शिक्षिका जीजा घोष को विमान में चढ़ने के बाद उतार दिया गया
No comments:
Post a Comment