Welcome

Website counter
website hit counter
website hit counters

Sunday, July 21, 2013

Rihai Macnh- Indefinite dharna to bring Khalid Mujahid's killers to justice completes 61days.CPI (ML) Gen Sec Dipankar Bhattachrya to come in support of Rihai Manch’s indefinite Dharna on 22nd July 2013, Monday Time:11am to 03 pm at Vidhan Sabha Dharna Sthal, Lucknow. UP.





RIHAI MANCH
(Forum for the Release of Innocent Muslims imprisoned in the name of Terrorism)
----------------------------------------------------------------------------------

जेलों में बंद बेगुनाह मुख्यमंत्री को निमेष कमीशन पर कार्रवायी के लिए
पत्र लिखें- रिहाई मंच
कल 22 जुलाई को सीपीआई (एमएल) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य रिहाई मंच
के धरने के समर्थन में आएंगे
धरने के 61 वें दिन क्रमिक उपवास पर सामाजिक कार्यकर्ता आलोक अग्निहोत्री
और बब्लू यादव बैठे

लखनऊ 21 जुलाई 2013। खालिद मुजाहिद के हत्यारे पुलिस अधिकारियों की
गिरफ्तारी और निमेष कमीशन की रिपोर्ट पर कार्रवायी करने की मांग को लेकर
चल रहे रिहाई मंच के धरने के समर्थन में उन्नाव से आए सामाजिक कार्यकर्ता
आलोक अग्निहोत्री ने कहा कि कल का दिन एक ऐतिहासिक दिन था जब रिहाई मंच
के धरने के दो महीने पूूरे होने पर सभी मुस्लिम और हिन्दू भाईयों ने इस
विधान सभा धरना स्थल पर बेगुनाहों की रिहाई के लिए दुआ मांगी। उन्होंने
कहा कि कल बराबंकी से सूफी उबैर्दुरहमान ने जब गिड़गिड़ातें हुए
बेगुनाहों की रिहाई के लिए दुआ मांग रहे थे तो हमारी आंखें नम हो गई कि
किस तरह का हम लोकतंत्र बना रहे हैं जहां बेगुनाह जेलों में और गुनहगारों
को सरकारों का संरक्षण मिल रहा है और मिल्लत सड़कों पर बैठ कर इस रमजान
के पाक महीने में दुआ मांग रही है। उन्होंने कहा कि यह इस लड़ाई की जीत
है कि जिस सवाल पर लोग बोलने से बचते थे आज खालिद मुजाहिद की शहादत के
बाद दो महीने से बैठे हैं। खालिद मुजाहिद समेत तमाम वो व्यक्ति जो इस
राज्य प्रायोजित आतंकवाद की भेंट चढ़ गए हैं आज सवाल कर रहे हैं कि जिस
लोकतंत्र ने हमसे वादा किया था हक और इंसाफ का वो वादा क्या झूठ था?

मुस्लिम मजलिस के नेता जैद अहमद फारुकी और पिछड़ा समाज महासभा के एहसानुल
हक मलिक ने कहा कि हम जेलों में बंद अपने बेगुनाह भाइयों से आज इस धरने
के 61 वें दिन यह कहना चाहेंगे कि इस रिहाई आंदोलन को आपने देखा कि गर्मी
से लेकर बरसात तक हम टिके रहे और हमारे इस आंदोलन के भय से अखिलेश यादव
मानसून सत्र नहीं बुला रहे हैं क्योंकि अगर जैसे ही मानसून सत्र बुलाएंगे
वैसे ही आरडी निमेष कमीशन की रिपोर्ट को विधान सभा के पटल पर रखना
पड़ेगा। पूरे प्रदेश में रिहाई मंच ने मानसून सत्र बुलाकर आरडी निमेष
कमीशन को सदन के पटल पर रखने के लिए पोस्ट कार्ड अभियान चला रखा है, हम
इस मंच के माध्यम से आतंकवाद के नाम पर कैद बेगुनाह मुस्लिम युवकों से
अपील करते हैं कि आप सभी लोग जेल से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र
लिखकर मरहूम मौलाना खालिद मुजाहिद और तारिक कासमी को बेगुनाह साबित करने
वाली आरडी निमेष कमीशन रिपोर्ट पर कार्यवाई करते हुए दोषी पुलिस
अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग करें।

रमजान के पाक महीने में हर मस्जिद में आतंकवाद के नाम पर कैद बेगुनाह
मुस्लिम युवकों की रिहाई की दुआ करने की अपील करते हुए हाजी फहीम
सिद्दीकी ने कहा कि जिस तरह से कल हिन्दू-मुस्लिम भाइयों ने मिलकर इस
विधान सभा के सामने बेगुनाहों की रिहाई के लिए दुआ मांगी उससे साफ है कि
देश में सांप्रदायिकता सरकारों की देन है। हमारे बेगुनाह जो जेलों में
बंद हैं हम उनसे कहना चाहेंगे कि आज पूरे प्रदेश में जिस तरीके से आपकी
रिहाई के लिए संघर्ष हो रहा है आप अपना हौसला बनाए रखिए और किसी भी जुल्म
और ज्यादती की शिकायत आप जरुर हमें बताइए। हम आपसे वादा करते हैं कि
आतंवकाद का जो झूठा आरोप आप पर लगाया गया है उसे मिटाकर ही हम दम लेंगे।

धरने को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता हरेराम मिश्र भागीदारी
आंदोलन के नेता पीसी कुरील ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने जिस
तरह से पुलिस प्रशासन का इसतेमाल करते हुए रिहाई मंच का लगा हुआ मंच
जबरिया उखड़वा दिया उससे यह साबित होता है कि प्रदेश की सपा सरकार के
सियासी अस्तित्व के लिए रिहाई मंच एक खतरा बन चुका है। चूंकि अखिलेश यादव
राजनीति में अपरिपक्व हैं उन्हंे पता नही है कि इस हरकत से वह अपना कितना
नुकसान कर चुके हैं। इस धरने से यह बात साफ हो चुकी है कि अब मुसलमान
मतदाताओं ने बेगुनाहों की रिहाई के सवाल पर अखिलेश सरकार से सवाल करना
शुरू कर दिया है जिससे सरकार की बेचैनी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि
सरकार का दोगला चरित्र बेनकाब हो चुका है। आने वाले लोकसभा चुनाव में
सरकार का जनाजा जरूर निकलेगा।

धरने के समर्थन में पटना से आए मोहम्मद काशिफ यूनुस ने रिहाई मंच के दो
माह से चल रही तहरीक के लिए मुबारकबाद देते हुए कहा कि धरने ने यूपी ही
नहीं पूरे देश में लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ रहे इंसाफ पसन्द अवाम को ताकत
दी है। उन्होंने कहा कि राज्य व केन्द्र सरकारें आम अवाम की सरकारें नहीं
है यह कारपोरेट और ब्योरेकेट के गठजोड़ से बनी हुई सरकारें हैं जिसके
कारण यह सरकारें आम अवाम की जनभावनाओं की सुनवाई नहीं कर रही हैं। बल्कि
कारपोरेट और ब्योरोक्रेट माफियाओं को बचाने में लगी हैं। खालिद मुजाहिद
का केस भी उसी कड़ी का एक सिलसिला है और इसका हल जनसंघर्ष में ही है। जन
संघर्ष का जो उदाहरण रिहाई मंच ने पेश किया है उससे पूरे भारत में
आतंकवाद के नाम पर बेगुनाह मुस्लिम युवाओं की रिहाई के लिए आंदोलन की एक
मजबूत स्थिति बनी है। अभी लोग देश के तमाम हिस्सों से लखनऊ आ रहे हैं और
यह आंदोलन अब पूरे देश में इंसाफ की आवाज बनकर उभर रहा है। वह दिन दूर
नहीं जब गुजरात के बंजारा और पीपी पांडे की तरह ही यूपी में चाहे वो
विक्रम सिंह हो या बृजलाल या अन्य इन सभी दोषी पुलिस अधिकारियों को जेल
की सलाखों के पीछे जाना होगा।

महिला संगठन एपवा की नेता ताहिरा हसन ने रिहाई मंच के धरने के टेंट को
सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा उखाड़ फेकनें को सपा सरकार का
अलोकतांत्रिक कदम बताया और कहा कि जिस तरीके से रिहाई मंच के लोग बरसात
के इस मौसम में खुले आसमान के नीचे बैठे हैं वैसे में अगर सपा सरकार में
अगर थोड़ी भी शर्म बची हो तो वो तत्काल रिहाई मंच का टेंट लगवाए।
उन्होंने कहा कि जिस तरीके से समाचार माध्यमों से यह बात सामने आई कि
पुलिस वालों ने रिहाई मंच पर आरोप लगाया कि उनका मंच सांप्रदायिक लोगों
का मंच है तो ऐसे में सरकार को धरने में शामिल नेताओं की सूचि जारी करनी
चाहिए जिन्हें वह साम्प्रदायिक मानती है। सपा सरकार को साफ करना होगा कि
क्या वह सीपीएम महासचिव प्रकाश करात को साम्प्रदायिक मानती है जो इस धरने
में शामिल हो चुके हैं।

रिहाई मंच के प्रवक्ताओं ने बताया कि कल 22 जुलाई को सीपीआई (एमएल) के
महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य व सीपीआई (एमएल) के सेन्ट्रल कमेटी मेंबर व
इंकलाबी मुस्लिम कांफ्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम रिहाई मंच के धरने के
समर्थन में आएंगे।

रिहाई मंच के प्रवक्ताओं शहनवाज आलम और राजीव यादव ने बताया कि कल शाम को
खालिद के न्याय के लिए चल रहे रिहाई मंच के संघर्ष के दो माह पूरे होने
पर शिया और सुन्नी समेत मुस्लिम समाज के सभी फिरकों एवं हिंदुओं ने नमाजे
मगरिब में इंसाफ की दुआ मांगी व इफ्तार किया। अजान हाजी फहीम सिद्दीकी ने
दी। इस दौरान कचहरी बम धमाकों में फंसाए गए तारिक कासमी के चचा हाफिज
फैयाज आजमी भी मौजूद थे।

नमाज से पहले अखिल भारतीय मुस्लिम समाज के अध्यक्ष एम ए हसीब एडवोकेट ने
दुआ मांगते हुए खालिद मुजाहिद के कातिलों को सजा दिलवाने और जो भी
बेगुनाह मुसलमान जेलों में बंद हैं उन तमाम लोगों की रिहाई के लिए अल्लाह
से दुआ की। उन्हांेने कहा कि ए अल्लाह ये तेरे भूखे प्यासे रोजेदार बंदे
तेरे हुजूर में रहम और इंसाफ की भीख मांग रहे हैं। हमें जालिम हुकूमत के
जुल्म से बचा और हम पर अपना रहम फरमा। रिहाई मंच के लोगों का हौसला बढ़ा
और इंसाफ की उनकी तहरीक पर अपनी करम फरमा।

मगरिब की नमाज हजरत मौलाना सूफी उबैर्दुरहमान ने पढ़ाई। नमाज के बाद
उन्हांेने खालिद मुजाहिद के कातिलों की गिरफ्तारी  और उसमें शामिल पुलिस
अधिकारियों  और अन्य लोगों को सजा मिलने की दुआ की। उन्हांेने
गिड़गिड़ाते हुए अल्लाह से यह दुआ की कि ऐ परवर दिगार हमारे मुल्क में
अमनो अमान कायम फरमा और हम सभी धर्मों के मानने वालों में आपसी प्यार और
मोहब्बत कायम फरमा दे। जैसे तूने जंगे बदर के मैदान में रोजेदारों की मदद
की थी उसी तरह से रिहाई मंच के लोगों की मदद फरमा और जालिम हुकमरां पर
गालिब फरमा।

द्वारा जारी-
शाहनवाज आलम, राजीव यादव
प्रवक्ता रिहाई मंच
09415254919, 09452800752
--------------------------------------------------------------------------------
Office - 110/60, Harinath Banerjee Street, Naya Gaaon Poorv, Laatoosh
Road, Lucknow
Forum for the Release of Innocent Muslims imprisoned in the name of Terrorism
        Email- rihaimanchlucknow@gmail.com

No comments:

मैं नास्तिक क्यों हूं# Necessity of Atheism#!Genetics Bharat Teertha

হে মোর চিত্ত, Prey for Humanity!

मनुस्मृति नस्ली राजकाज राजनीति में OBC Trump Card और जयभीम कामरेड

Gorkhaland again?আত্মঘাতী বাঙালি আবার বিভাজন বিপর্যয়ের মুখোমুখি!

हिंदुत्व की राजनीति का मुकाबला हिंदुत्व की राजनीति से नहीं किया जा सकता।

In conversation with Palash Biswas

Palash Biswas On Unique Identity No1.mpg

Save the Universities!

RSS might replace Gandhi with Ambedkar on currency notes!

जैसे जर्मनी में सिर्फ हिटलर को बोलने की आजादी थी,आज सिर्फ मंकी बातों की आजादी है।

#BEEFGATEঅন্ধকার বৃত্তান্তঃ হত্যার রাজনীতি

अलविदा पत्रकारिता,अब कोई प्रतिक्रिया नहीं! पलाश विश्वास

ভালোবাসার মুখ,প্রতিবাদের মুখ মন্দাক্রান্তার পাশে আছি,যে মেয়েটি আজও লিখতে পারছেঃ আমাক ধর্ষণ করবে?

Palash Biswas on BAMCEF UNIFICATION!

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS ON NEPALI SENTIMENT, GORKHALAND, KUMAON AND GARHWAL ETC.and BAMCEF UNIFICATION! Published on Mar 19, 2013 The Himalayan Voice Cambridge, Massachusetts United States of America

BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Imminent Massive earthquake in the Himalayas

Palash Biswas on Citizenship Amendment Act

Mr. PALASH BISWAS DELIVERING SPEECH AT BAMCEF PROGRAM AT NAGPUR ON 17 & 18 SEPTEMBER 2003 Sub:- CITIZENSHIP AMENDMENT ACT 2003 http://youtu.be/zGDfsLzxTXo

Tweet Please

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS BLASTS INDIANS THAT CLAIM BUDDHA WAS BORN IN INDIA

THE HIMALAYAN TALK: INDIAN GOVERNMENT FOOD SECURITY PROGRAM RISKIER

http://youtu.be/NrcmNEjaN8c The government of India has announced food security program ahead of elections in 2014. We discussed the issue with Palash Biswas in Kolkata today. http://youtu.be/NrcmNEjaN8c Ahead of Elections, India's Cabinet Approves Food Security Program ______________________________________________________ By JIM YARDLEY http://india.blogs.nytimes.com/2013/07/04/indias-cabinet-passes-food-security-law/

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN VOICE: PALASH BISWAS DISCUSSES RAM MANDIR

Published on 10 Apr 2013 Palash Biswas spoke to us from Kolkota and shared his views on Visho Hindu Parashid's programme from tomorrow ( April 11, 2013) to build Ram Mandir in disputed Ayodhya. http://www.youtube.com/watch?v=77cZuBunAGk

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk

THE HIMALAYAN DISASTER: TRANSNATIONAL DISASTER MANAGEMENT MECHANISM A MUST

We talked with Palash Biswas, an editor for Indian Express in Kolkata today also. He urged that there must a transnational disaster management mechanism to avert such scale disaster in the Himalayas. http://youtu.be/7IzWUpRECJM

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICAL OF BAMCEF LEADERSHIP

[Palash Biswas, one of the BAMCEF leaders and editors for Indian Express spoke to us from Kolkata today and criticized BAMCEF leadership in New Delhi, which according to him, is messing up with Nepalese indigenous peoples also. He also flayed MP Jay Narayan Prasad Nishad, who recently offered a Puja in his New Delhi home for Narendra Modi's victory in 2014.]

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALSH BISWAS FLAYS SOUTH ASIAN GOVERNM

Palash Biswas, lashed out those 1% people in the government in New Delhi for failure of delivery and creating hosts of problems everywhere in South Asia. http://youtu.be/lD2_V7CB2Is

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk