Pages

Saturday, July 13, 2013

आपदा की खबरें 'मैनेज' न कर पाने की गाज विनोद शर्मा और अनिल चंदोला पर गिरी

आपदा की खबरें 'मैनेज' न कर पाने की गाज विनोद शर्मा और अनिल चंदोला पर गिरी

देहरादून। खबर है कि सूचना निदेशालय के डीजी विनोद शर्मा को आपदा की खबरों को ठीक से मैनेज न करने के कारण हटा दिया गया है. साथ ही इसी मामले में सूचना विभाग के अनिल चंदोला को कुमांऊ स्थानांतरण किये जाने की कार्यवाही को भी अंजाम दिया जा रहा है. माना जा रहा है मुख्यमंत्री के खिलापफ मीडिया में आपदा को लेकर छपी खबरें व सही मैनेजमेंट नहीं किये जाने के चलते विनोद शर्मा की डीजी पद से छुट्टी की गयी है. हालांकि चर्चा है कि चंदोला मुख्मयंत्री के एक करीबी से मिलकर खुद की वापसी के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं.

उधर, डीएवीपी और आरएनआई द्वारा कैंसल किए जाने के आर्डर के बावजूद देहरादून की एक संपादिका के कई समाचार पत्रों पर सूचना विभाग की कृपा लगातार बरकरार है. जून माह में निरस्त किये गये पांच समाचार पत्रों को जुलाई माह में भी लगातार विज्ञापन दिये जा रहे हैं जबकि समाचार पत्रों को निरस्त किये जाने की जानकारी सूचना विभाग के अधिकारियों को विभागीय पत्र के माध्यम से अवगत करा दी गयी है. इसके बाद भी प्रभा वर्मा नाम की महिला पर कृपा की जा रही है.

http://bhadas4media.com/edhar-udhar/13008-2013-07-12-19-33-55.html

No comments:

Post a Comment