Pages

Saturday, July 14, 2012

हत्या का लाइसेंस.....

http://bahujanindia.in/index.php?option=com_content&view=article&id=7212:2012-07-14-05-49-03&catid=131:2011-11-30-09-49-35&Itemid=536

हत्या का लाइसेंस.....

  • PDF

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने सुरक्षा परिषद से सीरिया संघर्ष पर पहल करने की मांग की है और साथ ही चेताया भी है कि इस संबंध में विफलता और हत्या के लिए लाइसेंस प्रदान करने जैसी होगी।बान ने संयुक्त राष्ट्र अरब लीग के दूत कोफी अन्नान के साथ सीरिया के ट्रेमसा गांव में बड़े पैमाने पर लोगों को मार डालने की घटनाओं पर क्षोभ व्यक्त किया और राष्ट्रपति बशर अल असद पर दबाव बनाने की जरूरत पर बल दिया। अन्नान ने कहा कि सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को नजरंदाज किया जा रहा है।

बान ने कल सख्त लहजे के बयान में कहा था कि मैं सदस्य देशों से सामूहिक और निर्णायक कार्रवाई तथा सीरिया में त्रासदी पर पूरी तरह से रोक का आह्वान करता हूं।सीरिया में कोई भी पहल नहीं करना हत्या के लिए लाइसेंस प्रदान करने जैसा होगा। सीरिया के ट्रेमसा गांव में कम से कम 150 लोगों की हत्या के बाद सीरिया पर सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर चर्चा से संबंधित गतिरोध को समाप्त करने की त्वरित जरूरत महसूस की जा रही है।

No comments:

Post a Comment