Pages

Friday, June 15, 2012

राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रणव मुखर्जी संप्रग के उम्मीदवार

Friday, 15 June 2012 17:14

नयी दिल्ली, 15 जून (एजेंसी) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 77 वर्षीय मुखर्जी के नाम का प्रस्ताव संप्रग की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रखा ।

तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए अंतत: सत्ताधारी संप्रग ने आज वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया ।

करीब एक घंटे चली बैठक में पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखने वाले मुखर्जी के नाम पर मुहर लगी । सोनिया ने कहा कि संप्रग के घटक दलों के नेताओं की बैठक हुई जिसमें यह तय किया गया कि प्रणव मुखर्जी को भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाए ।
सरकार के संकटमोचक माने जाने वाले मुखर्जी के नाम को लेकर सोनिया के प्रस्ताव पर घटक दलों के नेताओं ने मंजूरी दे दी । संप्रग की प्रमुख घटक तृणमूल कांग्रेस ने सपा के साथ मिलकर ए पी जे अब्दुल कलाम, सोमनाथ चटर्जी और मनमोहन सिंह का नाम लिया था । आज की बैठक में तृणमूल शामिल नहीं हुई ।

सोनिया ने बैठक में बयान पढा, जिसमें कहा गया कि प्रणव मुखर्जी का सार्वजनिक जीवन का पांच दशक का बेहतरीन रिकार्ड है ।
उन्होंने कहा कि प्रणव की उम्मीदवारी को लेकर व्यापक समर्थन है । संप्रग सभी राजनीतिक दलों और सभी सांसदों एवं विधायकों से अपील करती है कि वे राष्ट्रपति पद के लिए मुखर्जी की उम्मीदवारी का समर्थन करें ।

No comments:

Post a Comment