Pages

Wednesday, May 9, 2012

हेलीकाप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बचे अर्जुन मुंडा

हेलीकाप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बचे अर्जुन मुंडा

Wednesday, 09 May 2012 14:44

रांची, नौ मई (एजेंसी) रांची के पुलिस अधीक्षक रांजी कुमार ने बताया, ''उतरने के दौरान हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से मुख्यमंत्री को चोटें आई हैं।''

झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आज यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हेलीकाप्टर दुर्घटना में घायल हो गए।


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हेलीकाप्टर यहां से 100 किलोमीटर दूर सरायकेला-खरसावां जिले में कुचाई में उतर नहीं पाया इसलिए दोपहर के आसपास बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर वापस लौट आया।
कुमार ने बताया कि हादसे में हेलीकाप्टर भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

No comments:

Post a Comment