श्रीलंका में मुर्गी ने दिया चूजे को जन्म
श्रीलंका में मुर्गी ने दिया चूजे को जन्म
| Saturday, 21 April 2012 18:54 |
कोलंबो, 21 अप्रैल (एजेंसी) अभी तक हमारे पास इस सवाल का जवाब नहीं था कि मुर्गी पहले आयी या अंडा लेकिन अब ऐसा लगता है जैसे श्रीलंका की एक मुर्गी इस विवाद को सुलझा देगी । इस मुर्गी ने अंडा नहीं बल्कि अपने पेट से एक चूजे को जन्म दिया है । श्रीलंका के पहाड़ी इलाके में स्थित वेलिमादा शहर के एक पशुचिकित्सक पी. आर. यपा का कहना है कि ऐसा लगता है जैसे अंडा मुर्गी के पेट में ही परिपक्व हो गया । चूजे को जन्म देने के बाद मुर्गी की मौत हो गई । चूजे के जन्म के बाद इंटरनल ब्लिडिंग के कारण मुर्गी की मौत हो गई लेकिन चूजा बिल्कुल ठीक है । यपा ने कहा, ''मैंने ऐसी घटनाओं के बारे में केवल सुना था लेकिन ऐसा होते हुए मैंने पहली बार देखा है ।'' उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किए गए पोस्टमार्टम से इस दुर्लभ घटना की पुष्टि हुई है ।
|
No comments:
Post a Comment