| Friday, 20 April 2012 17:43 |
मजबूत लोकपाल विधेयक लाने और काला धन के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और योग गुरू बाबा रामदेव ने एक साथ 3 जून को एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है।ये जानकारी गुड़गांव में एक पत्रकार वार्ता के दौरान बाबा रामदेव और अन्ना हजारे ने दी। योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि वर्तमान सरकार को शासन करने का कोई अधिकार नहीं है। घर हो या सरकार अगर धोखा मिलता है तो उसे शासन का कोई अधिकार नहीं होता। "ऐसा सिर्फ भारत में ही होता है जहां इतने भ्रष्टाचार फैलाने के बाद भी सरकार चल रही है। अब बदलाव लाने का समय आ गया है। और सरकार उसी की बनेगी जो मजबूत लोकपाल बिल लाएगा।" रामदेव ने कहा। रामदेव ने कहा कि हम दोनों पूरे भारत में यात्रा करेंगे और लोगों को लोकपाल बिल के बारे में बताएंगे। |
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago
No comments:
Post a Comment