| Wednesday, 21 March 2012 09:40 |
नयी दिल्ली, 21 मार्च (एजेंसी) तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को रेल बजट में प्रस्तावों के बारे में जानकारी होने का संकेत देते हुए पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि उनकी बर्खास्तगी 'पूर्व निश्चित निष्कर्ष' था और किराए में वृद्धि इसका कारण नहीं है। किसी का भी नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि बनर्जी का एक करीबी नौकरशाह इन चीजों के बारे में जानता था और उनके पास ''इस बात को मानने का पूरा कारण है कि मेरी नेता :ममता बनर्जी: जानती थीं'' और एक वरिष्ठ पत्रकार ने आठ तारीख को ही टिप्पणी की थी कि त्रिवेदी को रेल बजट के बाद हटाया जाएगा। पूर्व रेल मंत्री ने कहा कि 'बड़ी विचित्र तरीके से' एक वरिष्ठ पत्रकार ने आठ मार्च को होली के दिन कहा कि त्रिवेदी रेल बजट के बाद रेल मंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, ''मेरे इस बात को मानने के पूरे कारण हैं कि मेरी बर्खास्तगी का किराए में वृद्धि या बजट से कोई लेना-देना नहीं है। यह पूर्व निश्चित निष्कर्ष था। चाहे मैंने जैसा भी बजट पेश किया होता उसका कोई फर्क पड़ता, क्योंकि मुझे जाना ही होता।'' |
Pages
▼
Tuesday, March 20, 2012
ममता को किराए वृद्धि की जानकारी थी: त्रिवेदी
ममता को किराए वृद्धि की जानकारी थी: त्रिवेदी
No comments:
Post a Comment