| Friday, 09 March 2012 18:36 |
पणजी, नौ मार्च (एजेंसी) गोवा के मुख्यमंत्री पद की आज शपथ लेने वाले भाजपा नेता मनोहर पार्रिकर प्रदेश की कमान संभालने जा रहे हैं और पिछले सप्ताह जारी नतीजों में पार्टी के अपने दम पर बहुमत के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के बाद वह तीसरी बार प्रदेश के इस शीर्ष पद पर बैठेंगे।
प्रदेश में अवैध खनन के मुद्दे पर कांग्रेस नीत सरकार के खिलाफ अभियान चला कर पार्रिकर ने राजनीति में नयी उच्च्ंचाई प्राप्त की। अपने विधानसभा क्षेत्र पणजी में उन्हें विकासोन्मुखी छवि के साथ दृढ़ता वाला नेता माना जाता है जो कि उनके प्रतिद्वंद्वियों के बिल्कुल उलट है। पणजी के लोग पार्रिकर को ऐसे नेता के तौर पर देखते हैं जो एक कप चाय पर बात करने में भी संकोच नहीं करेगा। इसी वजह से वह जनता की नब्ज पहचानते हैं।
|
Pages
▼
Friday, March 9, 2012
विकासोन्मुखी छवि वाले पार्रिकर लौटे गोवा की सत्ता में
विकासोन्मुखी छवि वाले पार्रिकर लौटे गोवा की सत्ता में
No comments:
Post a Comment