| Thursday, 15 March 2012 10:47 |
उन्होंने कहा कि पार्टी का एक वफादार सैनिक होने के नाते ''मैं उनका पालन करूंगा जो हमारे नेता की ओर से कहा जाएगा और जो पार्टी का अनुशासन होगा ।'' रेलवे के आला अधिकारियों ने लोक सभा में आज होने वाले सवाल जवाब के बारे में त्रिवेदी को बता दिया है । रेल बजट में त्रिवेदी की ओर से दिए गए प्रस्तावों से खफा ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कल रात पत्र लिखकर कहा कि वह त्रिवेदी को रेल मंत्री पद से हटाएं और वर्तमान में जहाजरानी राज्य मंत्री मुकुल रॉय को उनकी जगह रेल मंत्री नियुक्त करें । मुकुल रॉय पहले रेल मंत्रालय में काम कर चुके हैं । बनर्जी ने कहा था ''हां, मैंने प्रधानमंत्री को उन्हें पद से हटाए जाने के बारे में लिखा था और उनकी जगह मुकुल रॉय को नियुक्त किए जाने को कहा था ।'' |
Pages
▼
Wednesday, March 14, 2012
मैंने अभी इस्तीफा नहीं दिया: त्रिवेदी
मैंने अभी इस्तीफा नहीं दिया: त्रिवेदी
No comments:
Post a Comment