| Saturday, 17 March 2012 14:08 |
सपा की प्रादेशिक इकाई के प्रवक्ता राजेन््रद चौधरी ने आज यहां 'भाषा' को बताया कि पार्टी को अनुशासित करने की मुहिम के तहत मुख्यमंत्री ने वाहनों पर पार्टी का झंडा लगाकर हो रहे उसके दुरुपयोग को रोकने के लिये आचार संहिता पर काम शुरू किया है। चौधरी ने कहा कि अगर कोई कार्यकर्ता आचार संहिता का उल्लंघन करेगा तो पहले तो उसे चेतावनी दी जाएगी। अगर तब भी वह अपना आचरण नहीं सुधारेगा तो उसे पार्टी से निकाल दिया जाएगा। गौरतलब है कि कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी काडर को अनुशासन में रखने के लिये दूसरा कड़ा कदम उठाया है। उन्होंने गत 15 मार्च को मंत्रिमण्डल के शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर चढ़कर हंगामा करने वाले 10 पार्टी कार्यकर्ताओं तथा गाजियाबाद में एक सेवायोजना कर्मी से मारपीट करने वाले दो कारकुनों को कल दल से निकाल दिया था।
|
Pages
▼
Saturday, March 17, 2012
अनुशासन के लिये आचार संहिता बना रहे हैं अखिलेश
अनुशासन के लिये आचार संहिता बना रहे हैं अखिलेश
No comments:
Post a Comment