काठमांडो, सात मार्च (एजेंसी) नेपाल में होली खेलने के दौरान छत से गिर कर एक लड़की और एक लड़के की आज मौत हो गई जबकि एक झड़प में चार लोग घायल हो गए। इस बीच, कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने को लेकर 665 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र श्रेष्ठ ने बताया कि महिलाओं पर पानी के गुब्बारे फेंकने वालों को दंडित किया गया है। पुलिस ने राजाधानी काठमांडो के विभिन्न इलाकों में कथित तौर पर अभद्र तरीके से होली खेलने के सिलसिले में 10 लड़कियों सहित 665 लोगों को गिरफ्तार किया है। |
No comments:
Post a Comment