Pages

Friday, February 10, 2012

चव्हाण आयोग्य, आत्म सम्मान की कमी: ठाकरे


चव्हाण आयोग्य, आत्म सम्मान की कमी: ठाकरे

Friday, 10 February 2012 19:28

मुम्बई, 10 फरवरी (एजेंसी) कांग्रेस पार्टी की तुलना मुगलों से करते हुए शिवसेना सुप्रिमो बाल ठाकरे ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को अयोग्य और आत्म सम्मान की कमी वाला व्यक्ति करार दिया। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में ठाकरे ने चव्हाण को आड़े हाथों लेते हुए कहा, '' उनके माता पिता ने उनका नाम एक वीर व्यक्ति पर रखा था लेकिन उन्होंने  भी नहीं सोचा होगा कि वह अयोग्य होंगे।'' 
इससे पहले चव्हाण ने कहा था कि 16 फरवरी को मुम्बई निकाय चुनाव के बाद शिवसेना महत्वहीन हो जायेगी। 

शिवसेना प्रमुख ने कहा, '' अगर आपमें :चव्हाण: थोड़ा भी आत्मसम्मान होता, तब आप ऐसा नहीं बोलते।''
ठाकरे ने कहा कि शिवसेना राजनीति या सत्ता के लिए नहीं बनी, बल्कि मराठीभाषी लोगों के प्रति होने वाले अन्याय के विरोध के लिए बनी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, मुगलों के समान है और जिस प्रकार महाराष्ट्र में औरंगजेब दफन किया गया, उसी प्रकार कांग्रेस मुम्बई में होगी।


No comments:

Post a Comment