| Thursday, 09 February 2012 13:28 |
अहमदाबाद, नौ फरवरी (एजेंसी) जाकिया जाफरी मामले में दाखिल एसआईटी की रिपोर्ट की प्रतियां मांगने संबंधी सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ और मुकुल सिन्हा की याचिकाओं पर एक मजिस्ट्रेटी अदालत ने आज उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त एसआईटी को नोटिस जारी किये। उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि यदि मजिस्ट्रेट मोदी और अन्य के खिलाफ कार्यवाही रोकने का फैसला करते हैं तब भी उन्हें जाकिया की अर्जी सुननी होगी, जिसने मुख्यमंत्री और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दाखिल की थी। जाकिया जाफरी ने शीर्ष अदालत से कहा था कि मोदी तथा अन्य पर कार्रवाई नहीं करने के आरोपों के मामले में सीबीआई के पूर्व प्रमुख आरके राघवन की अध्यक्षता वाली समिति को समुचित जांच करनी चाहिए। शीर्ष अदालत ने 2009 में मामले में जांच का काम एसआईटी को सौंप दिया था जिसने 2011 में अपनी रिपोर्ट सौंपी।
|
Pages
▼
Thursday, February 9, 2012
जाकिया जाफरी मामले में नयी याचिकाएं दाखिल
जाकिया जाफरी मामले में नयी याचिकाएं दाखिल
No comments:
Post a Comment