| Sunday, 12 February 2012 17:18 |
एडिलेड, 12 फरवरी (एजेंसी) सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की 92 रन की दिलकश पारी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आखिरी ओवर के धमाल से भारत ने आज यहां आस्ट्रेलिया का विजय रथ रोककर त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में दो गेंद शेष रहते हुए चार विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। आस्ट्रेलिया तब बड़ा स्कोर बनाने की स्थिति में दिख रहा था जब अपना पहला मैच खेल रहे पीटर फोरेस्ट : 66 : और डेविड हसी : 72 : क्रीज पर थे लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी वापसी करके उसकी टीम को आठ विकेट पर 269 रन ही बनाने दिये। कोहली ने अपनी जगह पर खड़े होकर गेंद को हवा में उछालना चाहा लेकिन वह लंबा शाट नहीं लगा पाये और गेंद कवर पर कैच में तब्दील हो गयी। रोहित ने स्टार्क की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर छक्का जमाया लेकिन हैरिस की गुडलेंथ गेंद को हवा में लहराकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 41 गेंद खेली और एक चौका और एक छक्का लगाया। |
Pages
▼
Sunday, February 12, 2012
क्रिकेट: भारत की आस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत
क्रिकेट: भारत की आस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत
No comments:
Post a Comment