| Tuesday, 21 February 2012 18:01 |
लंदन, 21 फरवरी (एजेंसी) कहा जाता है कि 'द सन' ने 1970 दशक में 'पेज 3' से सेक्स और सेलिब्रिटी को ले कर मिर्च मसाले के साथ चटपटी गप्पशप्प का सिलसिला शुरू किया, लेकिन भारतीय मूल के एक इतिहासकार का कहना है कि इन दो चीजों पर मीडिया का जुनून दो सौ साल पुराना है। आक्सफोर्ड के इतिहासकार फरामर्ज डाभोइवाला इस सिलसिले में 18वीं सदी के इंगलैंड की गणिका किट्टी फिशर की मिसाल देते हैं। सेक्स के प्रति रूझान में इस बदलाव पर पहली बार उनकी निगाह उस समय गई जब वह ऑक्सफोर्ड में 17वीं और 18वीं सदी के कानूनी स्रोतों पर शोध कर रहे थे। विज्ञप्ति के अनुसार इसके बाद डाभोइवाला ने अपने शोध का दायरा उस काल के साहित्यिक, चित्रात्मक और अन्य स्रोतों तक फैलाया । वह पहले यौन क्रांति को धर्म के प्रति बदलते रूख, सजाए मौत की समाप्ति और यौन स्वतंत्रता के सिद्धांत के विकास से जोड़ते हैं।
|
Pages
▼
Wednesday, February 22, 2012
सेक्स और सेलिब्रिटी के पीछे 200 साल से पागल है मीडिया
सेक्स और सेलिब्रिटी के पीछे 200 साल से पागल है मीडिया
No comments:
Post a Comment