गांधीनगर पहुंचे एसआईटी प्रमुख, रिपोर्ट को दे सकते हैं अंतिम रूप
गांधीनगर पहुंचे एसआईटी प्रमुख, रिपोर्ट को दे सकते हैं अंतिम रूप
|
| Thursday, 26 January 2012 12:46 |
अहमदाबाद, 26 जनवरी (एजेंसी) उच्चतम न्यायालय की ओर से नियुक्त विशेष जांच दल :एसआईटी: गोधरा के बाद वर्ष 2002 में हुए दंगों के मामले में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत पर रिपोर्ट को अंतिम रूप दे रहा है। एसआईटी प्रमुख आर. के. राघवन दो दिन के लिए गांधीनगर के दौरे पर हैं। ऐसी सूचना है कि वह अपने दल को रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के बारे में दिशानिर्देश देने आए हैं। न्यायालय ने पिछले वर्ष 12 सितंबर को कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी की शिकायत के आधार पर मोदी और 61 अन्य लोगों के संदर्भ में कोई आदेश देने से मना करते हुए मामले को फैसले के लिए अहमदाबाद में संबंधित मजिस्ट्रेट अदालत में भेज दिया था। |
No comments:
Post a Comment