| Sunday, 19 February 2012 16:52 |
मायावती ने आज कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 12 बजे सरोजिनी नायडू मार्ग पर लखनउच्च् माण्टेसरी स्कूल स्थित मतदान केन्रद के बूथ संख्या 235 पर मतदान किया। बसपा महासचिव सतीश चन््रद मिश्र भी साथ में वोट डालने गये। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी :भाजपा: के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह की सत्ता विरोधी लहर वर्ष 2007 में तत्कालीन सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी :सपा: के खिलाफ चल रही थी, इस वक्त कमोबेश वही स्थिति बसपा के लिये है। उन्होंने कहा कि इस बार बढ़ा हुआ मत प्रतिशत लोगों का मायावती सरकार के प्रति गुस्से का इजहार है। उधर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष तथा लखनउच्च् छावनी क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने राजधानी की सभी नौ सीटों पर कांग्रेस की जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ेंगे, कांग्रेस और मजबूत होती जाएगी।
|
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago


No comments:
Post a Comment