| Friday, 10 February 2012 19:00 |
समाजवादी पार्टी :सपा: अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने दिल्ली के बटला हाउस मुठभेड़ कांड की तस्वीरें देखकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 'भावुक' हो जाने सम्बन्धी केन्रदीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की टिप्पणी को चुनावी हथकंडा करार दिया है। जिले में गत सात फरवरी को एक सड़क हादसे में मारे गये 27 लोगों के परिजन से मुलाकात करने आए यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''बटला हाउस कांड के वक्त सोनिया गांधी कहां थीं। सलमान खुर्शीद को चुनाव के वक्त ही उनके आंसू क्यों याद आए।'' यादव ने चुनाव के बाद सपा के सत्ता में आने पर गुंडागर्दी से सख्ती से निपटने के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने पर गुंडों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव के बाद राज्य में सपा की सरकार बनती है तो पूर्वांचल में हर साल फैलने वाले इंसेफलाइटिस रोग पर अंकुश के लिये प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। |
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago


No comments:
Post a Comment