| Saturday, 18 February 2012 10:53 |
नई दिल्ली, 18 फरवरी (एजेंसी)। सीबीआई ने शुक्रवार को उस व्यक्ति को दस लाख रुपए नकद पुरस्कार देने का एलान किया जो 2006 के फर्जी मुठभेड़ मामले में फरार राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक एके जैन की गिरफ्तारी में अग्रणी भूमिका निभाएगा। सीबीआई की ओर से घोषित यह अपने तरह का पहला इनाम है। सीबीआई ने कहा कि राजस्थान कैडर के 1978 बैच के आईपीएस अधिकारी जैन की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को दस लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। ऐसा पहली बार है जब इतने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर नकद पुरस्कार का एलान किया गया है। |
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago


No comments:
Post a Comment