| Thursday, 09 February 2012 18:36 |
नयी दिल्ली, नौ फरवरी (एजेंसी) आतंकवाद से निपटने की मजबूत तैयारी पर चर्चा के लिए दक्षेस देशों के विशेषज्ञों की बैठक आज से यहां शुरू हुई । एक अधिकारी ने बताया कि इस दो दिवसीय बैठक में आतंकवाद रोधी तंत्र को मजबूत करने के बारे में बातचीत हो रही है । बैठक में भारत के अलावा भूटान, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका और दक्षेस सचिवालय के अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं । भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व खुफिया ब्यूरो : आईबी : के निदेशक नेहचल संधू कर रहे हैं । बयान में कहा गया कि सदस्य देश आतंकवाद और मादक ्रदव्यों की तस्करी से निपटने के लिए सूचनाओं के परस्पर आदान प्रदान की प्रभावशाली प्रक्रिया, सहयोग में बढोतरी, क्षमता विकास पर भी चर्चा कर रहे हैं । |
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago


No comments:
Post a Comment