Welcome

Website counter
website hit counter
website hit counters

Monday, February 20, 2012

बड़े विदेशी निवेशकों की नजर ओएनजीसी की हिस्सेदारी पर


बड़े विदेशी निवेशकों की नजर ओएनजीसी की हिस्सेदारी पर

मुंबई से एक्सकैलिबर स्टीवेंस विश्वास



कुवैत और अबूधाबी के सावरेन फंड समेत बड़े विदेशी निवेशकों की नजर ओएनजीसी की हिस्सेदारी की नीलामी पर लगी है।भारत सरकार वित्तीय घाटा कम करने के मकसद से बजट से पहले मुनाफा देने वाली बड़ी सार्वनिक कंपनियों के विनिवेश की प्रक्रिया तेज करने​ ​ में लगी है। जिसके तहत ओएनजीसी की पांचप्रतिशत हिस्सेदारी की नीलामी का फैसला हुआ है।जाहिर है कि  सरकार ने चालू वित्त वर्ष में सार्वजनिक उपक्रम ओएनजीसी के विनिवेश का फैसला कर निवेशकों को खुश कर दिया है। सरकारी क्षेत्र की ऑयल कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) के लिए ब्रोकरों के दांवपेंच भी शुरू हो चुके हैं।सरकार को उम्मीद है कि नए नियमों के तहत सरकारी कंपनियों का हिस्सा बेचने की प्रक्रिया आसान होगी। साथ ही, नियम बदलने से सरकारी कंपनियों का हिस्सा खरीदने में बड़े निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ेगी।

ओएनजीसी देश में बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए ऊर्जा स्रोतों को ढूंढने तथा हाइड्रोकार्बन वैल्यू चेन में समुचित एकीकरण करने में जुटी है।  कंपनी अपनी आय का 97 प्रतिशत हिस्सा अन्वेषण तथा उत्पादन पर खर्च करती है। ओएनजीसी ने विकास के लिए 10 बड़ी ऊर्जा परियोजनओं को हाथ में लिया हुआ है जिन पर करीब 24 हजार 890 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है। 2009-10 की तुलना में 2010-11 के दौरान घरेलू खनिज तेल उत्पादन में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।  

सरकार ने देश की सबसे बड़ी तेल उत्खनन कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी संस्थागत निवेशकों को बेचने का बुधवार को निर्णय किया। चालू वित्त वर्ष में 40,000 करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य के कुछ करीब पहुंचने की अंतिम कोशिश के तहत सरकार ने यह निर्णय किया है।वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता वाला मंत्रियों का अधिकार प्राप्त समूह ने ओएनजीसी में नीलामी बिक्री के जरिये शेयर बेचे जाने का निर्णय किया, वहीं भेल में विनिवेश के निर्णय को अगले वित्त वर्ष के लिये टाल दिया गया।ईजीओएम में भाग लेने वाले मंत्रियों ने कीमत संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर विनिवेश के समय के बारे में कुछ नहीं कहा। आरक्षित मूल्य एवं समय के बारे में निर्णय करने के लिये मंत्री समूह की जल्दी ही बैठक होगी।बहरहाल, ओएनजीसी में हिस्सेदारी बिक्री से सरकार को 31 मार्च तक 40,000 करोड़ रुपये के महत्वाकांक्षी विनिवेश लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद नहीं मिलेगी। विनिवेश सचिव मोहम्मद हलीम खान ने कहा कि बजट लक्ष्य को हासिल करना अब लगभग असंभव है।

हालांकिओएनजीसी की तीसरी तिमाही के कमजोर नतीजों से कंपनी पर तेजी से बढ़ रहे सब्सिडी बोझ का स्पष्ट रूप से पता चलता है, हालांकि इसके राजस्व पर दबाव केयर्न से रॉयल्टी भुगतान की वजह से काफी हद तक घटा है। दिसंबर 2011 की तिमाही के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनियों के सब्सिडी बोझ में ओएनजीसी की भागीदारी बढ़ कर 47 फीसदी की हो गई है जो पिछली दो तिमाहियों में 33 फीसदी थी। हालांकि कंपनी प्रबंधन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है कि चौथी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहेगा। दूसरी तरफ वित्त वर्ष 2013 का उत्पादन अनुमान उत्साहजनक है जिसमें सितंबर 2012 के दौरान बॉम्बे हाई से बड़ा योगदान देखा जा सकता है।

बहरहाल सरकार को इस नीलामी से बारह हजार करोड़ रुपए जुटाने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर सिंगापुर और मध्यपूर्व के निवेशकों ने वित्त मंत्रालय और ओएनजीसी में अपनी लाबिंग तेज कर दी है। इस सरकारी कंपनी को विदेशी निवेशक सोने की खान मानकर चल रहे हैं।ओएनजीसी में नीलामी मार्ग के जरिये 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर सरकार 12,000 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है। इसके अलावा पावर फाइनेंस कारपोरेशन में विनिवेश से 1,145 करोड़ रुपये प्राप्त किये जा चुके हैं। ऐसे में कुल मिलाकर सरकार 13,000 करोड़ रुपये ही चालू वित्त वर्ष में प्राप्त कर सकती है। इसके अलावा नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन में आईपीओ के जरिये करीब 250 करोड़ रुपये प्राप्त हो सकते हैं।

कुवैत इंवेस्टमेंट आथोरिटी और आबूधाबी इंवेस्टमेंट आथोरिटी की इस सिलसिले में वित्त मंत्रालय से बात भी हो चुकी है, ऐसा सूत्रों का दावा है।

समझा जाता है कि प्रुडेंशियल और खैलिफोर्निया पेंशन फंड के नुमाइंदे भी अफसरान से मुलाकात कर चुके हैं​।​
​​
​गौरतलब है कि ओएन जीसी के संसाधन, तकनीक और विशेषज्ञों की बदौलत खोजे गए तेल खजाने को पहले ही निजी कंपनियों के हवाले किया​ ​ जाता रहा है। पर इस पर कभी कोई बवाल नहीं हुआ। अब भी ओएनजीसी पर काबिज होने के लिए विदेशी कंपनियों में होड़ मची हुई है।

इस बीच बुरी खबर यह है कि सरकार ने बढ़ती पेट्रोलियम सब्सिडी के मद्देनजर इसकी भरपाई के लिए तेल एवं गैस उत्पादक कंपनियों पर बोझ बढ़ाने का फैसला किया है। तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी), ऑयल इंडिया लिमिटेड और गेल इंडिया जैसी तेल एवं गैस उत्पादक कंपनियों को 31 दिसंबर को समाप्त 9 महीनों में पेट्रोलियम सब्सिडी का करीब 37.91 फीसदी यानी 36,894 करोड़ रुपये का सब्सिडी बोझ वहन करने के लिए कहा गया है। यह पहले 6 महीने के 33.3 फीसदी सब्सिडी बोझ से अधिक है।  वित्त वर्ष 2011 में कुल सब्सिडी में प्रमुख तेल उत्पादक कंपनियों की हिस्सेदारी 38.8 फीसदी रही थी।

सरकारी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी)- इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम बाजार दरों पर कच्चे तेल की खरीदारी करती हैं, लेकिन डीजल, केरोसीन और रसोई गैस की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित कीमत पर करती है। ऐसे में इन कंपनियों को घाटा उठाना पड़ता है जिसकी भरपाई सरकार नकद सब्सिडी के जरिये करती है।   

बुरी खबर यह है कि  कृष्णा गोदावरी घाटी के 3 ब्लॉकों में उत्खनन कार्यों पर रक्षा और अंतरिक्ष एजेंसियों की आपत्ति के मद्देनजर सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख तेल व गैस उत्खनन कंपनी ओएनजीसी को इन ब्लॉकों के कुछ हिस्से को छोडऩा पड़ सकता है।

ओएनजीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुधीर वासुदेव ने बताया कि इन ब्लॉकों के लिए हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय अगले महीने के मध्य तक सशर्त मंजूरी दे सकता है। इस संबंध में कुछ दिन पहले हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय ने संबंधित मंत्रालय से संपर्क किया था। सशर्त मंजूरी के तहत कंपनी को इन ब्लॉकों में कुछ क्षेत्रों को हमेशा के लिए छोडऩा पड़ सकता है।

केजी बेसिन में नेल्प 7 के तहत आवंटित दो ब्लॉकों, ओएनजीसी द्वारा हासिल कुछ अन्य ब्लॉकों और नेल्प 8 दौर के ब्लॉकों पर काम उस समय प्रभावित हो गया जब अंतरिक्ष विभाग के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय ने इन क्षेत्रों में उत्खनन गतिविधियों पर एतराज जताया। सरकार द्वारा इन ब्लॉकों को आवंटित किए जाने के काफी समय बाद उत्खनन गतिविधियों पर आपत्ति जताई जा रही है।

रक्षा और अंतरिक्ष एजेंसियों के लिए कृष्णा गोदावरी घाटी से सटी बंगाल की खाड़ी रणनीतिक रूप से काफी महत्त्वपूर्ण है।

पर एक अच्छी खबर भी है कि केयर्न इंडिया और इसकी साझेदार ओएनजीसी राजस्थान के बाड़मेर स्थित तेल ब्लॉक पर अगले वित्त वर्ष में 1.25 अरब डॉलर की रकम खर्च करेंगी। इस निवेश के जरिए कंपनी दिसंबर 2013 तक इस ब्लॉक से तेल उत्पादन बढ़ाकर दोगुना करेगी। तेल ब्लॉक में अपनी हिस्सेदारी के अनुरूप केयर्न इस राशि में से 70 फीसदी और ओएनजीसी 30 फीसदी राशि का निवेश करेगी। नए निवेश में से 70 फीसदी राशि का इस्तेमाल तेल ब्लॉक से कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के लिए किया जाएगा, जबकि बाकी निवेश अन्वेषण कार्यो के लिए होगा। कंपनी को फरवरी के अंत तक इस ब्लॉक से उत्पादन बढ़कर 1,50,000 बैरल प्रतिदिन होने की उम्मीद है।


जहां तक इस शेयर का सवाल है, तो चौथी तिमाही के लिए सब्सिडी बोझ पर अस्पष्टता, उत्पादन समस्याओं एवं एफपीओ ऑफर की चुनौती आदि की वजह से इसका अल्पावधि परिदृश्य सुस्त दिख रहा है। हालांकि चुनाव के बाद ईधन की कीमतों में वृद्घि के सकारात्मक निर्णय से या डीजल को नियंत्रणमुक्त किए जाने से इस शेयर को मदद मिल सकती है।

मुनाफे पर सब्सिडी बोझ

ओएनजीसी जैसी अपस्ट्रीम कंपनियों का सब्सिडी बोझ दिसंबर 2011 को समाप्त हुई 9 महीनों की अवधि में 36,900 करोड़ रुपये रहा। ओएनजीसी कच्चे तेल की बाजार कीमत की तुलना में कम बिक्री कीमत के स्वरूप में सब्सिडी मुहैया कराती है। विश्लेषकों के अनुसार अपस्ट्रीम कंपनियों (ओएनजीसी और ऑयल इंडिया) की कुल कच्चे तेल की बिक्री 56 डॉलर प्रति बैरल के डिस्काउंट (सब्सिडी) से संबद्घ है जिसमें ऑयल इंडिया की भागीदारी पहले 9 महीनों की अवधि में 37.9 फीसदी की रही। जहां वित्त वर्ष 2012 की पहली छमाही के दौरान अपस्ट्रीम कंपनियों ने 33 फीसदी सब्सिडी की भागीदारी की वहीं दिसंबर तिमाही के दौरान यह भागीदारी बढ़ कर 47 फीसदी हो गई।

दिसंबर तिमाही में कच्चे तेल की सकल प्राप्ति 111.7 डॉलर प्रति बैरल रही। 66.8 डॉलर प्रति बैरल के उच्च सब्सिडी भुगतान के समायोजन के साथ शुद्घ प्राप्ति 45 डॉलर प्रति बैरल रही जो सालाना आधार पर 31 फीसदी और सितंबर 2011 की तिमाही की तुलना में 46 फीसदी कम है।

हालांकि ओएनजीसी को केयर्न इंडिया से अगस्त 2009-सितंबर 2011 की अवधि के लिए 3,142 करोड़ रुपये के रॉयल्टी भुगतान से काफी मदद मिली जिससे शुद्घ लाभ (6,741 करोड़ रुपये) में सालाना आधार पर गिरावट महज 4.8 फीसदी तक सीमित रह गई।

उत्पादन

एक तरफ जहां कंपनी का कच्चे तेल का उत्पादन 4 फीसदी घट कर सालाना आधार पर 67.4 करोड़ टन (घरेलू परिचालन और संयुक्त उपक्रम दोनों) रह गया वहीं उसकी गैस बिक्री समीक्षाधीन तिमाही में महज 1 फीसदी बढ़ कर 6.4 अरब घन मीटर तक सीमित रही। इसकी वैश्विक सहायक कंपनी ओएनजीसी विदेशी ((ओवीएल) का तेल उत्पादन भी सीरियाई और सूडान क्षेत्रों में राजनीतिक उथल-पुथल की वजह से प्रभावित हुआ। ओवीएल के उत्पादन में इन क्षेत्रों का योगदान लगभग 25 फीसदी है। भविष्य के लिए कंपनी का कारोबारी परिदृश्य मजबूत है। एशियन मार्केट सिक्योरिटीज के अरिंदम पाल का मानना है कि वित्त वर्ष 2013 के लिए कच्चे तेल का कुल उत्पादन अनुमान 2.875 करोड़ टन और गैस उत्पादन 27 अरब क्यूबिक मीटर पर सकारात्मक है।

वे कहते हैं कि सितंबर 2012 से बॉम्बे हाई के जरिये कच्चे तेल उत्पादन में 30 लाख टन की तेजी आ सकती है। गोल्डमैन सैक्स के विश्लेषकों ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान व्यक्त किया है कि अगले दो वर्षों में ओएनजीसी का उत्पादन तेजी से बढ़ेगा। सीमांत क्षेत्रों के विकास, आईओआर/ईओआर (उत्पादन विस्तार) परियोजनाओं और राजस्थान ब्लॉक में सुधार प्रक्रिया से कंपनी को उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। तेल कीमतों में तेजी वित्त वर्ष 2013 के अनुमानों में तेजी लाएगी। ओवीएल की वेनेजुएला जैसी वैश्विक परिसंपत्तियों से भी उत्पादन दिसंबर 2012 से शुरू हो जाने की संभावना है और इनका शुरुआती दैनिक उत्पादन लगभग 20,000 बैरल होगा।
--
Palash Biswas
Pl Read:
http://nandigramunited-banga.blogspot.com/

No comments:

मैं नास्तिक क्यों हूं# Necessity of Atheism#!Genetics Bharat Teertha

হে মোর চিত্ত, Prey for Humanity!

मनुस्मृति नस्ली राजकाज राजनीति में OBC Trump Card और जयभीम कामरेड

Gorkhaland again?আত্মঘাতী বাঙালি আবার বিভাজন বিপর্যয়ের মুখোমুখি!

हिंदुत्व की राजनीति का मुकाबला हिंदुत्व की राजनीति से नहीं किया जा सकता।

In conversation with Palash Biswas

Palash Biswas On Unique Identity No1.mpg

Save the Universities!

RSS might replace Gandhi with Ambedkar on currency notes!

जैसे जर्मनी में सिर्फ हिटलर को बोलने की आजादी थी,आज सिर्फ मंकी बातों की आजादी है।

#BEEFGATEঅন্ধকার বৃত্তান্তঃ হত্যার রাজনীতি

अलविदा पत्रकारिता,अब कोई प्रतिक्रिया नहीं! पलाश विश्वास

ভালোবাসার মুখ,প্রতিবাদের মুখ মন্দাক্রান্তার পাশে আছি,যে মেয়েটি আজও লিখতে পারছেঃ আমাক ধর্ষণ করবে?

Palash Biswas on BAMCEF UNIFICATION!

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS ON NEPALI SENTIMENT, GORKHALAND, KUMAON AND GARHWAL ETC.and BAMCEF UNIFICATION! Published on Mar 19, 2013 The Himalayan Voice Cambridge, Massachusetts United States of America

BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Imminent Massive earthquake in the Himalayas

Palash Biswas on Citizenship Amendment Act

Mr. PALASH BISWAS DELIVERING SPEECH AT BAMCEF PROGRAM AT NAGPUR ON 17 & 18 SEPTEMBER 2003 Sub:- CITIZENSHIP AMENDMENT ACT 2003 http://youtu.be/zGDfsLzxTXo

Tweet Please

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS BLASTS INDIANS THAT CLAIM BUDDHA WAS BORN IN INDIA

THE HIMALAYAN TALK: INDIAN GOVERNMENT FOOD SECURITY PROGRAM RISKIER

http://youtu.be/NrcmNEjaN8c The government of India has announced food security program ahead of elections in 2014. We discussed the issue with Palash Biswas in Kolkata today. http://youtu.be/NrcmNEjaN8c Ahead of Elections, India's Cabinet Approves Food Security Program ______________________________________________________ By JIM YARDLEY http://india.blogs.nytimes.com/2013/07/04/indias-cabinet-passes-food-security-law/

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN VOICE: PALASH BISWAS DISCUSSES RAM MANDIR

Published on 10 Apr 2013 Palash Biswas spoke to us from Kolkota and shared his views on Visho Hindu Parashid's programme from tomorrow ( April 11, 2013) to build Ram Mandir in disputed Ayodhya. http://www.youtube.com/watch?v=77cZuBunAGk

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk

THE HIMALAYAN DISASTER: TRANSNATIONAL DISASTER MANAGEMENT MECHANISM A MUST

We talked with Palash Biswas, an editor for Indian Express in Kolkata today also. He urged that there must a transnational disaster management mechanism to avert such scale disaster in the Himalayas. http://youtu.be/7IzWUpRECJM

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICAL OF BAMCEF LEADERSHIP

[Palash Biswas, one of the BAMCEF leaders and editors for Indian Express spoke to us from Kolkata today and criticized BAMCEF leadership in New Delhi, which according to him, is messing up with Nepalese indigenous peoples also. He also flayed MP Jay Narayan Prasad Nishad, who recently offered a Puja in his New Delhi home for Narendra Modi's victory in 2014.]

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALSH BISWAS FLAYS SOUTH ASIAN GOVERNM

Palash Biswas, lashed out those 1% people in the government in New Delhi for failure of delivery and creating hosts of problems everywhere in South Asia. http://youtu.be/lD2_V7CB2Is

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk