| Sunday, 19 February 2012 19:09 |
लखनऊ, 19 फरवरी (एजेंसी) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के महासमर के चौथे चरण में राजधानी लखनउच्च् समेत 11 जिलों की 56 सीटों पर शाम पांच बजे तक औसतन 54 प्रतिशत मत पडे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने यहां बताया कि चौथे चरण में प्रदेश के हरदोई, उन्नाव, लखनउच्च्, रायबरेली, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर तथा प्रतापगढ़ जिलों की कुल 56 विधानसभा सीटों के लिये शाम पांच बजे तक औसतन 54 प्रतिशत वोट पडेÞ। इस चरण में करीब एक करोड़ 74 लाख मतदाता 91 महिलाओं समेत 967 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। लखनउच्च् के आलमबाग स्थित जनता इंटर कालेज में बने बूथ संख्या 128 पर तैनात पीठासीन अधिकारी रज्जन लाल यादव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया जिससे मतदान कुछ देर तक बाधित रहा। |
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago


No comments:
Post a Comment