| Sunday, 19 February 2012 18:42 |
नयी दिल्ली, 19 फरवरी (एजेंसी) दूरसंचार न्यायाधिकरण टीडीसैट ने सार्वजनिक कंपनी बीएसएनएल को 3जी रोमिंग समझौते को लेकर चल रहे विवाद में एक पक्ष बनने की अनुमति दे दी है। इस मुद्दे पर निजी दूरसंचार कंपनियों तथा दूरसंचार विभाग में विवाद चल रहा है। बीएसएनएल ने याचिका दायर की थी कि उसे इस विवाद में उसे भी दूरसंचार विभाग के साथ साथ एक पक्ष बनाया जाए। उल्लेखनीय है कि दूरसंचार विभाग ने 23 दिसंबर को दूरसंचार कंपनियों से कहा था कि वह 3जी बैंडविड्थ में अपनी रोमिंग सेवाएं 24 घंटे के भीतर बंद करें। हालांकि कंपनियां इस आदेश के खिलाफ कुछ ही घंटे में टीडीसैट के समक्ष अपील कर दी। टीडीसैट ने 24 दिसंबर को इन कंपनियों को अंतरिम राहत दी।
|
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago


No comments:
Post a Comment