| Saturday, 04 February 2012 18:27 |
कोटा:राजस्थान:, चार फरवरी (एजेंसी) कथित भूमि घोटाले की जांच कर रहे भ्रष्टाचार निराधक ब्यूरो:एसीबी: ने राजस्थान के एक पूर्व मंत्री और 29 अन्य के खिलाफ एक विशेष अदालत में यहां पर आरोपपत्र दाखिल किया है। ब्यूरो के निष्कर्ष के मुताबिक दिलावर ने अपनी राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल भूमि को अपने निकटवर्ती को काफी कम दाम पर देने के लिए किया जिससे राज्य को राजस्व का नुकसान हुआ। राज्य सरकार की जिला स्तरीय समिति द्वारा मानक भूमि मूल्य निर्धारण को इस पूरी प्रक्रिया में दरकिनार कर दिया गया। योजना के लाभार्थियों में तत्कालीन प्रखंड विकास अधिकारी की पत्नी लाडबाई, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मीणा, सरपंच बृजमोहन सोनी और उनके पारिवार के सदस्य तथा तीन पंचायत सचिवों की पत्नियां शामिल हैं।
|
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago


No comments:
Post a Comment