Welcome

Website counter
website hit counter
website hit counters

Monday, November 14, 2011

एक कदम आगे दो कदम पीछे

http://www.samayantar.com/2011/01/30/ek-kadam-aage-do-kadam-peechhe/

एक कदम आगे दो कदम पीछे

January 30th, 2011

कानकुन जलवायु सम्मेलन

•ज़ाहिद खान

मैक्सिको के कानकुन में हुआ 16वां जलवायु परिवर्तन विषयक सम्मेलन अमेरिका और विकसित देशों के अडिय़ल रवैये के चलते बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म हो गया। बीते साल कोपेनहेगन में हुए सम्मेलन की तरह यहां भी ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती को लेकर विकसित और विकासशील देशों के बीच कोई आम सहमति नहीं बन पाई। सम्मेलन शुरू होने के पहले हालांकि, यह उम्मीद की जा रही थी कि विकसित देश इस बार, उत्सर्जन कटौती संबंधी किसी कानूनी बाध्यकारी समझौते पर अपनी राय बना लेंगे। लेकिन दो हते की लंबी कवायद के बाद भी कार्बन उत्सर्जन में कटौती के लिए कोई वाजिब समझौता आकार नहीं ले सका। अलबत्ता, सम्मेलन का जो आखिरी प्रस्ताव सामने निकलकर आया, उसमें कार्बन उत्सर्जन कम करने की बात जरूर कही गई है, मगर इसे कैसे हासिल किया जाएगा, इस पर साफ-साफ कुछ नहीं कहा है। जाहिर है कि विकसित देशों द्वारा मूलभूत उत्सर्जन में कमी का मामला अब भी ज्यों का त्यों बना हुआ है।
गौरतलब है कि वर्ष 1997 में जापान के क्योतो शहर में हुआ ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय समझौता क्योतो प्रोटोकॉल, जो कि वर्ष 2004 से अमल में आया, इस समझौते में यह तय हुआ था कि 37 विकसित देश स्वैच्छिक कटौती के तहत आहिस्ता-आहिस्ता अपने यहां वर्ष 2012 तक 4 ग्रीन हाउस गैस और 2 दीगर खतरनाक गैसों का प्रदूषण 1990 के स्तर पर 5 फीसदी घटा देंगे। लेकिन जलवायु परिवर्तन पर अंतर्शासकीय पैनल (आईपीसीसी) जो कि संयुक्त राष्ट्र संघ का ही एक अंग है, की हालिया रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करती है कि क्योतो संधि से ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। और इसकी सबसे बड़ी वजह, अमेरिका का शुरूआत से ही इस संधि से बाहर रहने का फैसला था। जबकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यदि देखें तो हवा में कार्बन डाईऑक्साईड घोलने में अकेला अमेरिका 26 फीसदी का हिस्सेदार है। एक आकलन के मुताबिक हिंदुस्तान द्वारा उत्सर्जित ग्रीन हाउस गैसों के बरक्स अमेरिका दस गुना अधिक गैस वातावरण में उगलता है। प्रति व्यक्ति स्तर पर नापा जाए तो यह अनुपात और भी खतरनाक है। मसलन औसत हिंदुस्तानी की बनिस्बत, औसत अमेरिकी 20 गुना से ज्यादा ऊर्जा का उपभोग करता है। जाहिर है, यही वह वजह है जिससे वातावरण में कहीं ज्यादा ग्रीन हाउस गैसें घुलती हैं।
क्योतो प्रोटोकॉल में यह सिद्धांत आम सहमति से मंजूर किया गया था कि जिस देश की, धरती के वातावरण को प्रदूषित करने में जितनी भूमिका है, वह उसके खतरों से धरती को बचाने के लिए उतनी ही जिम्मेदारी निभाएगा। इस प्रोटोकॉल में अमीर देशों को एक अलग खाने में रखा गया और उनके लिए बाकायदा ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के बाध्यकारी लक्ष्य तय किए गए। प्रोटोकॉल में बाकी विकासशील देश जिसमें हिंदुस्तान भी शामिल है, के लिए इस तरह का कोई बाध्यकारी लक्ष्य नहीं था। देखा जाए तो यह सही भी था। क्योंकि, पिछड़े और विकासशील देश जैसे-जैसे विकास करेंगे वैसे-वैसे उनके यहां यह उत्सर्जन भी बढ़ेगा। ऐंसे में यदि उन पर कोई बाध्यकारी समझौता लागू किया गया तो यह उनके हितों के खिलाफ होगा। अमेरिका और तमाम विकसित देश जो सभी देशों को एक डंडे से हांकना चाहते हैं, उनसे क्या यह सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए कि हिंदुस्तान और बाकी विकासशील देशों को विकास के उस स्तर तक पहुंचने का क्या कोई हक नहीं है, जहां अमीर देश पहले ही पहुंच चुके हैं ? और इस क्रम में यदि इन देशों में ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन होता है, तो क्या उन पर नियंत्रण की वही कसौटियां अमल में लाई जाएंगी, जो तरक्की कर चुके देशों के लिए जरूरी हैं? जाहिर है, ऐसा कोई बाध्यकारी समझौता जो सभी पर एक समान लागू हो, विकासशील देशों के साथ नाइंसाफी है। यही एक बिंदु है जिस पर विकसित और विकासशील देशों में अभी तक टकराव है।
सच बात तो यह है जलवायु संकट की प्राथमिक जिम्मेदारी पश्चिम के औद्योगिक देशों की है, जिन्होंने वातावरण में अभी जमा ग्रीन हाउस गैसों का 80 फीसद उगला है। जाहिर है उत्सर्जन घटाने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की बनती है। पर कानकुन जलवायु सम्मेलन में विकसित देशों ने इस अहम मुद्दे पर दुनिया से कोई वादा नहीं किया। संयुक्त राष्ट्र संघ के तहत हुए जलवायु परिवर्तन करार (यूएनएफसीसीसी) के बुनियादी उसूलों से उन्होंने पूरी तरह किनारा कर लिया। यही इस सम्मेलन की सबसे बड़ी नाकामी है। विकासशील देश एकजुट हो यदि इस मुद्दे पर विकसित देशों से संघर्ष करते तो, शायद कोई सर्वमान्य रास्ता निकल भी आता। लेकिन वे भी अपनी लड़ाई सही तरह से नहीं लड़ पाए। बेसिक समूह जिसमें हिंदुस्तान, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश शामिल हैं, उन पर यह जिम्मेदारी थी कि वे आगे बढ़कर विकासशील देशों की रहनुमाई करें और कोई ऐसा समझौता करवाने में कामयाब हों, जो विकासशील देशों के हित में हो। लेकिन बेसिक समूह खुद कई मुद्दों पर आपस में बंटा नजर आया।
जहां तक कानकुन में हमारे देश की भूमिका का सवाल है, कानकुन में पहुंचने से पहले ही पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने अपने बयानों से यह इशारा देना शुरू कर दिया था कि सभी देशों को अपने यहां जरूरी देश कानूनी स्वरूप के तहत उत्सर्जन रोकने की बाध्यकारी प्रतिबद्धता जतानी चाहिए। लेकिन हिंदुस्तान के इस रूख से जहां विकसित देश के नुमाइंदे रजामंद नहीं हुए, वहीं बेसिक समूह भी इस मुद्दे पर बंटा हुआ था। जिसके चलते उत्सर्जन कटौती पर क्योतो प्रोटोकॉल को 2012 के आगे बढ़ाने पर कोई उचित समझौता शक्ल नहीं ले पाया। हां, अलबत्ता आखिरी मसौदे में हिंदुस्तान की कई रायों को जरूर शामिल कर लिया गया। इसमें खास तौर पर उसके अंतरराष्ट्रीय परामर्श और विश्लेषण (आईसीए) जैसे सुझाव शामिल हैं। आईसीए एक पारदर्शी निगरानी प्रणाली है, जो आईंदा इस बात पर नजर रखेगी कि कोई देश घरेलू स्तर पर अपने यहां जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए कोई कारगर कदम उठा रहा है या नहीं ? जाहिर है मौजूदा पाठ के हिसाब से उत्सर्जन में कटौती के लिए विकासशील देशों की बजाय अब विकसित देशों पर ज्यादा सख्त निगरानी रहेगी।
क्योतो समझौते का अंजाम वर्ष 2012 के बाद क्या होगा ? हालांकि, इस पर सम्मेलन में कोई वाजिब फैसला नहीं हो पाया लेकिन फिर भी कानकुन में दो ऐसे अहम फैसले हुए, जिन्हें इस सम्मेलन का हासिल कहा जा सकता है। विकसित देश तमाम जद्दोजहद के बाद आखिरकार, इस बात के लिए रजामंद हो गए हैं कि विकासशील देशों की खातिर 100 अरब डालर का हरित कोष बनाया जाए, जो कि जलवायु संकट से निपटने में काम आएगा। सम्मेलन में प्रौद्योगिकी साझेदारी की प्रणाली पर भी व्यापक समझौता हुआ। यानी विकसित देश हरित स्वच्छ तकनीक विकासशील देशों को देने के लिए राजी हो गए हैं। इसके तहत यह सुनिश्चित होगा कि गरीब और जलवायु परिवर्तन से प्रभावित देशों तक प्रौद्योगिकी की पहुंच आसानी से हो और उसकी लागत भी कम हो। इसके अलावा इस मसौदे में पेड़ों की कटाई रोकने के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। यही नहीं जलवायु संरक्षण योजना बनाने वाले देशों की मदद अब एक विशेष समिति करेगी। साथ ही उत्सर्जन में कमी पर भी नजर रखी जाएगी।
कुल मिलाकर देखें तो कानकुन जलवायु सम्मेलन एक कदम आगे है, तो दो कदम पीछे। इस सम्मेलन की कुछ एक उपलब्धियों को यदि छोड़ दें तो विकसित देशों द्वारा मूलभूत उत्सर्जन में कमी का मसला अभी भी अनसुलझा है। क्योतो प्रोटोकॉल को आगे बढ़ाने और उत्सर्जन कटौती का लक्ष्य तय नहीं करने का मतलब सीधे-सीधे पर्यावरण को नुक्सान है। और जाहिर है इससे जलवायु संकट से निपटने में कोई वास्तविक मदद नहीं मिलेगी। जबकि जरूरत इस बात की थी कि अमेरिका और दीगर विकसित देश जलवायु संकट से निपटने और कुदरत का कर्ज चुकाने के लिए खुद आगे आते। एक अहम बात और, वैश्वीकरण का फायदा लेने वाले अहम औद्योगिक देश व बड़ी विकासशील अर्थव्यवस्थाएं लंबे अरसे से ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाने की पहल का इस बिना पर विरोध करती रहीं हैं कि इसमें भारी लागत की दरकार है और इसमें उनकी आर्थिक वृद्धि और विकास प्रभावित होंगे। लेकिन इसके उलट सच्चाई कुछ और है। आईपीसीसी जिसमें तमाम देशों के 3 हजार से अधिक वैज्ञानिक शामिल हैं, की रिपोर्ट कहती है कि ऊर्जा मामलों में महत्त्वपूर्ण बदलावों से महज 5-10 फीसदी अधिक खर्च ही लगेगा। वर्ष 2030 तक ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन के आंकड़ों को 450 पीपीएस के इर्द-गिर्द तक ले आने के लिए, यदि कमी लाने की तमाम तरकीबें अमल में लाई जाएं तो, आगामी 2 दशकों में वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में महज 3 फीसदी की कमी आएगी। यानी, हर एक साल 1 फीसद का दसवां हिस्सा। कम ऊर्जा लागत, बेहतर बाजार क्षमताओं और प्रौद्योगिकी में सुधार की वजह से कुछ मॉडल तो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में बढ़ोत्तरी तक बतलाते हैं। जाहिर है जरूरत सिर्फ मजबूत इच्छाशक्ति की है। इच्छाशक्ति हो तो जलवायु परिवर्तन से आसानी से निपटा जा सकता है। दुनिया और समूची इंसानी बिरादरी के अस्तित्व को बचाने के लिए जरूरी है कि यह कदम फौरन उठाए जाएं। वरना! बहुत देर हो जाएगी।

एक प्रतिक्रिया दें

No comments:

मैं नास्तिक क्यों हूं# Necessity of Atheism#!Genetics Bharat Teertha

হে মোর চিত্ত, Prey for Humanity!

मनुस्मृति नस्ली राजकाज राजनीति में OBC Trump Card और जयभीम कामरेड

Gorkhaland again?আত্মঘাতী বাঙালি আবার বিভাজন বিপর্যয়ের মুখোমুখি!

हिंदुत्व की राजनीति का मुकाबला हिंदुत्व की राजनीति से नहीं किया जा सकता।

In conversation with Palash Biswas

Palash Biswas On Unique Identity No1.mpg

Save the Universities!

RSS might replace Gandhi with Ambedkar on currency notes!

जैसे जर्मनी में सिर्फ हिटलर को बोलने की आजादी थी,आज सिर्फ मंकी बातों की आजादी है।

#BEEFGATEঅন্ধকার বৃত্তান্তঃ হত্যার রাজনীতি

अलविदा पत्रकारिता,अब कोई प्रतिक्रिया नहीं! पलाश विश्वास

ভালোবাসার মুখ,প্রতিবাদের মুখ মন্দাক্রান্তার পাশে আছি,যে মেয়েটি আজও লিখতে পারছেঃ আমাক ধর্ষণ করবে?

Palash Biswas on BAMCEF UNIFICATION!

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS ON NEPALI SENTIMENT, GORKHALAND, KUMAON AND GARHWAL ETC.and BAMCEF UNIFICATION! Published on Mar 19, 2013 The Himalayan Voice Cambridge, Massachusetts United States of America

BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Imminent Massive earthquake in the Himalayas

Palash Biswas on Citizenship Amendment Act

Mr. PALASH BISWAS DELIVERING SPEECH AT BAMCEF PROGRAM AT NAGPUR ON 17 & 18 SEPTEMBER 2003 Sub:- CITIZENSHIP AMENDMENT ACT 2003 http://youtu.be/zGDfsLzxTXo

Tweet Please

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS BLASTS INDIANS THAT CLAIM BUDDHA WAS BORN IN INDIA

THE HIMALAYAN TALK: INDIAN GOVERNMENT FOOD SECURITY PROGRAM RISKIER

http://youtu.be/NrcmNEjaN8c The government of India has announced food security program ahead of elections in 2014. We discussed the issue with Palash Biswas in Kolkata today. http://youtu.be/NrcmNEjaN8c Ahead of Elections, India's Cabinet Approves Food Security Program ______________________________________________________ By JIM YARDLEY http://india.blogs.nytimes.com/2013/07/04/indias-cabinet-passes-food-security-law/

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN VOICE: PALASH BISWAS DISCUSSES RAM MANDIR

Published on 10 Apr 2013 Palash Biswas spoke to us from Kolkota and shared his views on Visho Hindu Parashid's programme from tomorrow ( April 11, 2013) to build Ram Mandir in disputed Ayodhya. http://www.youtube.com/watch?v=77cZuBunAGk

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk

THE HIMALAYAN DISASTER: TRANSNATIONAL DISASTER MANAGEMENT MECHANISM A MUST

We talked with Palash Biswas, an editor for Indian Express in Kolkata today also. He urged that there must a transnational disaster management mechanism to avert such scale disaster in the Himalayas. http://youtu.be/7IzWUpRECJM

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICAL OF BAMCEF LEADERSHIP

[Palash Biswas, one of the BAMCEF leaders and editors for Indian Express spoke to us from Kolkata today and criticized BAMCEF leadership in New Delhi, which according to him, is messing up with Nepalese indigenous peoples also. He also flayed MP Jay Narayan Prasad Nishad, who recently offered a Puja in his New Delhi home for Narendra Modi's victory in 2014.]

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS CRITICIZES GOVT FOR WORLD`S BIGGEST BLACK OUT

THE HIMALAYAN TALK: PALSH BISWAS FLAYS SOUTH ASIAN GOVERNM

Palash Biswas, lashed out those 1% people in the government in New Delhi for failure of delivery and creating hosts of problems everywhere in South Asia. http://youtu.be/lD2_V7CB2Is

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS LASHES OUT KATHMANDU INT'L 'MULVASI' CONFERENCE

अहिले भर्खर कोलकता भारतमा हामीले पलाश विश्वाससंग काठमाडौँमा आज भै रहेको अन्तर्राष्ट्रिय मूलवासी सम्मेलनको बारेमा कुराकानी गर्यौ । उहाले भन्नु भयो सो सम्मेलन 'नेपालको आदिवासी जनजातिहरुको आन्दोलनलाई कम्जोर बनाउने षडयन्त्र हो।' http://youtu.be/j8GXlmSBbbk